• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बोरवेल में गिरे व्यक्ति के 5वें दिन निकले टुकडे, अंतिम संस्कार किया

Writer D by Writer D
24/07/2022
in Main Slider, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
borewell
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अलवर। जिले के बहरोड़ थाना क्षेत्र के गांव जखराना में पिछले पांच दिन से बोरवेल (Borewell) में गिरे एक अधेड व्यक्ति के शव को आज टुकेडे के रूप में अंग निकालकर अंतिम संस्कार किया।

सूत्रों के अनुसार बोकी (बोरिंग खोदने के लिए पानी का प्रेशर डालकर मिट्टी निकालने वाली मशीन) लगाकर शरीर के 10 से 12 विभिन्न अंग बाहर निकले। तहसीलदार द्वारका प्रसाद तिवारी ने बताया कि शव से निकले हुए शरीर के अंग में घुटने की हड्डी, सिर के बाल, त्वचा, हाथ का पंजा, अंगुलियां, लिवर, पेट की आंत सहित विभिन्न अंग बाहर निकाले, जिन्हें बाल्टी में भरकर परिजनों को सुपुर्द किया, लेकिन सज्जन सिंह 55 के शव को पूरा नहीं निकाला जा सका।

गौरतलब है कि गत 19 जुलाई से सज्जन सिंह अपने घर से लापता था और 21 जुलाई को परिजनों को तलाश करते हुए सज्जन सिंह की बॉडी कुएं में मिली। 20 जुलाई को बेटे संदीप ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने पुलिस को सज्जन सिंह के कुएं में पड़े होने की सूचना दी। थानाधिकारी वीरेंद्र पाल मौके पर पहुंचे। जहां कुएं के उपर लोहे का जाल हटा हुआ था और सज्जन सिंह के मोबाइल का कवर मिला। उसकी सूचना सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ को दी गई।

अलवर से दोपहर बाद सिविल डिफेंस के 10 एवं एसडीआरएफ के 10 सदस्यों की टीम पहुंची। दोनों टीमों ने 22 जुलाई को सुबह से लेकर शाम तक प्रयास किए, लेकिन शव को बाहर नहीं निकाला जा सका। बार-बार प्रयास से शव के उपर मिट्टी जा गिरी। जिसे साफ करने के लिए पानी डाला, तो पानी नीचे नहीं गया और कीचड़ हो गई। शुक्रवार दोपहर को ही एनडीआरएफ को सूचना दे दी गई।

लुलु मॉल में नमाज पढ़ने वाले दो और आरोपित गिरफ्तार

शुक्रवार की रात को ही अजमेर से चलकर एनडीआरएफ की 14 सदस्यों की टीम रात 11 बजे पहुंची। शनिवार सुबह आठ बजे से शव को निकालने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक शव को बाहर निकाला नहीं गया है।

सज्जन सिंह के परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों को एक मेजर नामा पेश किया। जिसमें कहा गया कि अगर पूरा शव नहीं निकल पा रहा, तो उसके कुछ अवशेष ही बाहर निकाल दिए जाएं, जिससे वे अंतिम संस्कार कर अपनी प्रक्रिया को पूरी कर सके। इस पर सज्जन सिंह के शव के टुकड़े के रूप में अंग निकाले। इसके बाद परिजनों ने रविवार को सुबह सज्जन सिंह के शरीर के अंगों का अंतिम संस्कार किया गया।

मौके पर मौजूद डॉक्टर ने डीएनए टेस्ट के लिए अंगों के सैंपल लिए। जिसके बाद ऑपरेशन बंद हुआ। सज्जन सिंह के परिजनों के संतुष्ट होने के बाद रात करीब 12 बजे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी संसाधनों को लेकर वापस लौटे।

Tags: alwar newsNational newsrajasthan news
Previous Post

लुलु मॉल में नमाज पढ़ने वाले दो और आरोपित गिरफ्तार

Next Post

केशव प्रसाद मौर्य ने गाथा महोत्सव 2022 का किया ऑनलाइन उद्घाटन

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार

27/08/2026
Next Post
Keshav Maurya

केशव प्रसाद मौर्य ने गाथा महोत्सव 2022 का किया ऑनलाइन उद्घाटन

यह भी पढ़ें

On Father's Day, men were taught the spiritual responsibility of a father

फादर्स डे के मौके पर पुरुषों को एक पिता की आध्यात्मिक जिम्मेदारी सिखाई

18/06/2021
Akhilesh yadav

भाजपा को सिर्फ ‘कारपोरेट सेक्टर’ की चिंता है, न की ‘अन्नदाताओं’ की : अखिलेश

21/08/2020
Delhi Airport Terminal 1

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल एक की छत गिरी, 1 की मौत; कई लोग घायल

28/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version