• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Lost iPhone अलर्ट के नाम पर ठगी: साइबर गैंग मांग रहे Apple ID

Desk by Desk
15/11/2025
in Tech/Gadgets
0
साइबर अपराधियों का नया खेल, Lost iPhone अलर्ट के नाम पर Apple ID मांग कर रहे हैं ठगी
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोई भी स्मार्टफोन खो जाना बहुत बुरा लगता है, खासकर अगर बात iPhone की हो. अगर इसके बाद आपको कोई संदेश मिले कि आपका फोन मिल गया है, तो अक्सर लोग तुरंत भरोसा कर लेते हैं. लेकिन साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, यही भरोसा आपको एक नए फिशिंग स्कैम में फंसा सकता है. इस स्कैम में ठग आपको यकीन दिलाते हैं कि आपका खोया हुआ iPhone मिल गया है और उसे वापस पाने के लिए वे आपकी Apple ID मांग लेते हैं, जिसके बाद वह आपके साथ ठगी को अंजाम देते हैं.

स्विस नेशनल साइबर सिक्योरिटी सेंटर (NCSC) का कहना है कि स्कैमर्स Apple के Find My फीचर का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं. आमतौर पर, जब कोई iPhone खो जाता है, तो यूजर लॉक स्क्रीन पर अपना मोबाइल नंबर या ईमेल लिख देता है ताकि फोन मिलने पर कोई उनसे संपर्क कर सके. लेकिन अब ठग इसी जानकारी का इस्तेमाल करके लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं.
यह स्कैम कैसे काम करता है?

ठग सबसे पहले iMessage या SMS पर एक मैसेज भेजते हैं. वे खुद को Apple की Find My टीम का कर्मचारी बताकर संदेश भेजते हैं.

मैसेज में फोन की पूरी जानकारी होती है. जैसे- फोन का मॉडल, स्टोरेज, रंग क्या है.

मैसेज में एक लिंक दिया जाता है. ठग कहते हैं कि आपका फोन मिल गया है, लोकेशन देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें.
लिंक एक नकली Apple लॉगिन पेज पर ले जाता है. यह पेज बिल्कुल असली जैसा लगता है, लेकिन यह ठगों द्वारा बनाया गया होता है.
जैसे ही यूजर अपनी Apple ID डालता है, ठग उसका डेटा चुरा लेते हैं. वे इस जानकारी से चोरी किए गए iPhones को अनलॉक कर के बेच सकते हैं.

इस स्कैम से कैसे बचें?

इस स्कैम से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि आप किसी भी अजनबी या संदिग्ध लिंक पर कभी क्लिक न करें. यदि गलती से लिंक खुल भी जाए, तो सबसे पहले URL को ध्यान से जांचें और किसी भी स्थिति में अपनी Apple ID दर्ज न करें. खोए हुए फोन की लॉक स्क्रीन पर एक अलग ईमेल आईडी लिखना भी समझदारी है, जिससे आपकी असली ईमेल सुरक्षित रहती है. इसके अलावा, SIM कार्ड का PIN ऑन रखने से फोन का गलत इस्तेमाल होने की संभावना काफी कम हो जाती है. अगर आपको कभी लगे कि आपकी Apple ID या व्यक्तिगत डेटा जोखिम में है, तो तुरंत अपना पासवर्ड बदलें, नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करें और राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर जाकर रिपोर्ट करें.

Tags: Cyber crimeiphone
Previous Post

राज्य में किसानों के लिए खाद्य और प्रमाणित बीज उपलब्धता में कोई कमी नहीं: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

Next Post

2026 Kia Seltos का कमबैक: ज्यादा फीचर्स, ज्यादा मॉडर्न लुक!

Desk

Desk

Related Posts

Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
नए लुक में लॉन्च हुई Mahindra की धांसू इलेक्ट्रिक कार, 656 किमी है रेंज
Tech/Gadgets

नए अवतार में आई Mahindra की EV, एक चार्ज में चलेगी 656 किमी

03/07/2026
कार खरीदते समय न हों कंफ्यूज, आसान भाषा में समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4 का फर्क
Tech/Gadgets

नई कार लेने जा रहे हैं? पहले समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4

03/07/2026
क्या बड़े चार्जर से फोन चार्ज करने पर जल्दी होगा काम, यहां है आपके सवाल का जवाब
Tech/Gadgets

बड़े चार्जर से फोन होगा फास्ट चार्ज या नहीं? यहां दूर करें कन्फ्यूजन

03/07/2026
WhatsApp के बाद अब Telegram और Signal को नोटिस, यूजरनेम फीचर पर सरकार की ‘पैनी नजर’
Tech/Gadgets

WhatsApp के बाद Telegram-Signal की बढ़ीं मुश्किलें, यूजरनेम फीचर पर सरकार का शिकंजा

03/07/2026
Next Post
कमबैक करने को तैयार 2026 Kia Seltos; ज्यादा फीचर्स और मॉडर्न डिज़ाइन के साथ

2026 Kia Seltos का कमबैक: ज्यादा फीचर्स, ज्यादा मॉडर्न लुक!

यह भी पढ़ें

ITBP

ITBP में नौकरी का सुनहरा मौका, 10वीं पास वाले भी करें आवेदन

21/08/2024
Actress Amaira Dastur extended a helping hand, arranging beds

एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर ने बढ़ाया मदद का हाथ, करा रहीं बेड का इन्तजाम

18/05/2021
arrested

सीएम का सिर कलम करने पर 2 करोड़ का इनाम बोलने वाले को जेल

04/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version