• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार की निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

Writer D by Writer D
23/07/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Free computer training scheme receives an overwhelming response.

Free computer training scheme receives an overwhelming response.Free computer training scheme receives an overwhelming response.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। प्रदेश में ओबीसी वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर युवक-युवतियों के लिए चलाई जा रही निःशुल्क ओ-लेवल और सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना इस वर्ष युवाओं की पहली पसंद बन गई है। इसके लिए रिकॉर्ड संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं। वर्ष 2026-27 के लिए 70 हजार से ज्यादा आवेदन आये हैं, जिसमें सबसे अधिक ओ-लेवल प्रशिक्षण के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं। 

11 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने सीसीसी के लिए आवेदन किया-

पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित यह योजना अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के आर्थिक रूप से कमजोर युवक-युवतियों को पूरी तरह निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण उपलब्ध कराती है। इस वर्ष सबसे अधिक 58,984 आवेदन ओ-लेवल प्रशिक्षण के लिए प्राप्त हुए हैं, जबकि 11,620 अभ्यर्थियों ने सीसीसी कोर्स के लिए आवेदन किया है। कुल 70,604 आवेदन प्राप्त हुए हैं। यह इस बात का प्रमाण हैं कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवा इस अवसर का भरपूर लाभ उठाना चाहते हैं। 

आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को मिल रहा लाभ-

योजना का लाभ उन ओबीसी अभ्यर्थियों को दिया जाता है, जिन्होंने इंटरमीडिएट या उससे अधिक की शिक्षा प्राप्त की हो। साथ ही अभिभावकों की वार्षिक आय एक लाख रुपये या उससे कम होनी चाहिए। यह व्यवस्था सुनिश्चित करती है कि योजना का लाभ वास्तव में जरूरतमंद युवाओं तक पहुंचे। चयनित अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण 1 अगस्त 2026 से शुरू होगा। 

नाइलिट से मान्यता प्राप्त संस्थानों में दिया जा रहा प्रशिक्षण-

प्रशिक्षण भारत सरकार के नाइलिट से मान्यता प्राप्त संस्थानों के माध्यम से कराया जाता है। प्रदेश में वर्तमान समय में 338 प्रशिक्षण संस्थानों का नेटवर्क इस योजना से जुड़ा हुआ है। इनमें 63 संस्थान केवल ओ-लेवल, 39 केवल सीसीसी तथा 236 संस्थान दोनों पाठ्यक्रम संचालित कर रहे हैं। इससे प्रदेश के अधिकांश जिलों में युवाओं को अपने नजदीक ही प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध हो रही है।

ओ-लेवल प्रशिक्षण के लिए प्रति छात्र 15 हजार रुपये और सीसीसी के लिए 3,500 रुपये तक का भुगतान सरकार करती है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के युवाओं को बिना किसी आर्थिक बोझ के रोजगारोन्मुख कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है। 

युवाओं का बढ़ता रुझान योजना की सफलता का प्रमाणः निदेशक

पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के निदेशक उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि 70 हजार से ज्यादा आवेदन प्राप्त होना इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश के युवा डिजिटल कौशल हासिल कर अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए उत्साहित हैं। हमारा प्रयास है कि आर्थिक रूप से कमजोर अन्य पिछड़ा वर्ग के अधिक से अधिक युवाओं को गुणवत्तापूर्ण कंप्यूटर प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए ताकि वह डिजिटल रूप से सशक्त बनकर रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।

Tags: up news
Previous Post

112 से जुड़ेंगी सभी आपातकालीन सेवाएं, मुख्य सचिव ने दिए एकीकृत व्यवस्था के निर्देश

Next Post

डार्क सर्कल को इन तरीकों से करें दूर

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

परेशान कतई न हों, हर उचित समस्या का निष्पक्षता से कराएंगे समाधानः मुख्यमंत्री

27/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी: केशव मौर्य

27/07/2026
CM Yogi
Main Slider

गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री योगी ने लिखी पाती, समझाया गुरु का महत्व

27/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पेपर लीक के मामलों में सरकार किसी भी दोषी को बख्शने वाली नहीं: मुख्यमंत्री

25/07/2026
CM Yogi laid the foundation stone for 125 development projects in Fatehpur.
उत्तर प्रदेश

सपा-कांग्रेस की देन हैं नकल माफिया, इनकी जगह जेल या जहन्नुम : योगी आदित्यनाथ

25/07/2026
Next Post
Dark Circles

डार्क सर्कल को इन तरीकों से करें दूर

यह भी पढ़ें

Jyeshtha Amavasya

कब है फाल्गुन माह की अमावस्या? जानें पूजा विधि और नियम

08/02/2026

PSSSB ने पटवारी, सिंचाई बुकिंग क्लार्क की 1152 वैकेंसी, इस तारीख से पहले करें अप्लाई

17/01/2021
दिल्ली कैपिटल्स की नई जर्सी लॉन्च

आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने नए सीजन के लिए लॉन्च की नई जर्सी

19/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version