• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब तक 77 लाख लोगों को निःशुल्क राशन वितरण किया गया है : सहगल

Writer D by Writer D
05/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
navneet sehgal

navneet sehgal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अपर मुख्य सचिव ‘सूचना’ श्री नवनीत सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश में 3 टी के अन्तर्गत एग्रेसिव टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट का अभियान चलाया जा रहा है। 3 टी के तहत प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग बढ़ाने, आंशिक कफ्र्यू तथा वैक्सीनेशन पर कार्य किया जा रहा है।

इसके साथ-साथ आंशिक कोरोना कफ्र्यू लगाने के बाद लोगों का अनावश्यक आवागमन प्रतिबन्धित हुआ, जिसके कारण संक्रमण के नियंत्रण में सफलता मिली। उन्होंने बताया कि निगरानी समितियों द्वारा घर-घर जाकर उन लोगों का जिनमें किसी प्रकार के संक्रमण के लक्षण होने पर उनका एन्टीजन टेस्ट भी कराया जा रहा है। अगर एन्टीजन टेस्ट निगेटिव आ रहा है और लक्षण हैं तो उनका आरटीपीसीआर टेस्ट भी कराया जा रहा है, इसके साथ-साथ उनको 10 लाख से अधिक मेडिकल किट भी बांटी गयी है।

प्रदेश में टेस्ट की संख्या निरन्तर बढ़ायी जा रही है। अब तक 65 प्रतिशत टेस्ट ग्रामीणों क्षेत्रों में किये गये हैं। प्रदेश के 70 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण नहीं पाये गये हैं। उन्होंने बताया प्रदेश में एक्टिव मामले तेजी से घट रहे हैं। 30 अप्रैल के सापेक्ष आज घटकर एक्टिव केस लगभग 94 प्रतिशत कम हो गये हैं। एक समय में 24 घंटे में 38 हजार से अधिक संक्रमित मामले आ रहे थे गत 24 घंटे में 98 प्रतिशत की कमी आयी है।

भारतीय मजदूर संघ के लिए राष्ट्र सर्वोपरि : योगी आदित्यनाथ

श्री सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने 18 मण्डलों के साथ-साथ 40 जनपदों में जाकर स्वयं कोविड अस्पताल, गांवों, निगरानी समिति से वार्ता, कन्टेनमेंट जोन में रहने वाले कोविड-19 से रिकवरी करने वालों से वार्ता और इन्टीग्रेटेड कन्ट्रोल से भी वार्ता कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना, जिससे जनता में विश्वास बना।

श्री सहगल ने बताया कि अस्पतालों में ओपीडी में केवल गम्भीर मरीज ही जाएं। टेली कन्सल्टेन्सी एवं टेली मेडिसीन को बढ़ावा दिया जाय। प्रदेश में आक्सीजन समुचित मात्रा में उपलब्ध है। प्रदेश में कल लगभग 398 मी0टन आक्सीजन की सप्लाई की गयी है। प्रदेश में आक्सीजन की समुचित व्यवस्था हेतु अस्पतालों में 415 प्लांट लगाये गये हैं जिनमें से 68 प्लांट क्रियाशील भी हो गये हैं। मुख्यमंत्री जी ने संभावित तीसरी लहर से बचाव के संबंध में प्रो-एक्टिव नीति अपनाई जा रही है। सभी मेडिकल कालेज में 100-100 बेड के पीआईसीयू के, हर जिला अस्पताल में 25-30 बेड पीआईसीयू के और कम से कम दो सीएससी में पीआईसीयू, पीकू के बेड बढ़ाने के निर्देश दिए गई हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना में अनाथ हुए बच्चों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा उनके आर्थिक सहायता के लिए एक योजना लागू की जा रही है।

आशुतोष टंडन ने मंडलीय हॉस्पिटल ऑक्सीजन प्लांट का किया निरीक्षण

श्री सहगल ने बताया कि कोरोना कफ्र्यू के बावजूद भी औद्योगिक गतिविधियां भी  चल रही हैं। लगभग 01 लाख 13 हजार हेल्प डेस्क विभिन्न बड़ी इकाइयों में बनाये गये हैं। ऐसी इकाइयों में जिसमें 50 से अधिक श्रमिक काम करते हैं लगभग 2500 से अधिक कोरोना केयर सेंटर बनाये गये हैं। किसी प्रकार की इमरजेंसी होती है तो उनका समुचित इलाज हो सके। प्रदेश में साप्ताहिक बन्दी के दौरान ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में लगभग 01 लाख 75 हजार कर्मचारियों द्वारा 90 हजार गांवों में तथा 700 शहरी क्षेत्रों में सेनेटाइजेशन, फाॅगिंग, सफाई का वृहद अभियान चलाया जायेगा। बरेली, बुलंदशहर में एक्टिव केस 600 से कम आने पर सोमवार से कोरोना कफ्र्यू में ढील दी जायेगी तथा साप्ताहिक बन्दी और रात्रि कफ्र्यू जारी रहेगा।

श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा मिशन रोजगार चलाया जा रहा है। समस्त विभाग, आयोग, निगम तथा बोर्डों में जहां पर भी रिक्तियां हैं उनमें एक अभियान चलाकर पारदर्शी तरीके से रिक्तियों को भरा जाय। कल पीआरडी विभाग का भी परिणाम निकला है। पिछले 04 वर्षों में 04 लाख से अधिक नौकरियां प्रदेश में दी गयी हैं।

पौधारोपण करना हम सब की जिम्मेदारी, प्रकृति बचेगी तो हम बचेंगे : श्रीकांत

श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए कृतसंकल्प है और किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उनकी फसल को खरीदे जाने की प्रक्रिया कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए तेजी से चल रही है। 01 अप्रैल से 15 जून, 2021 तक गेहँू खरीद का अभियान जारी रहेगा। गेहँू क्रय अभियान में अब तक 09 लाख 69 हजार से अधिक किसानों से 44,61,019.05 मी0 टन गेहूँ खरीदा गया है। मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिये हैं कि जब तक किसान मण्डी में गेहूं लेकर आएंगे तब तक उनका गेहूं खरीदा जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत प्रदेश में 03 जून से निःशुल्क राशन वितरण किया जा रहा है। अब तक 77 लाख लोगों को निःशुल्क राशन वितरण किया गया है।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में टेस्टिंग कार्य करते हुए, टेस्टिंग क्षमता निरन्तर बढ़ायी जा रही है। गत एक दिन में कुल 3,09,017 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 5,10,32,967 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 1,092 नये मामले आये हैं।

प्रदेश में विगत 24 घंटों में 4,346 तथा अब तक कुल 16,56,763 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 19,438 एक्टिव मामले हैं, जिनमें से 11,178 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में प्रतिदिन की पाॅजिटिविटी दर 0.4 प्रतिशत कम तथा कुल पाॅजिटिविटी दर 3.3 प्रतिशत है। प्रदेश में रिकवरी रेट 97.6 प्रतिशत से अधिक हो गयी है। उन्होंने बताया कि सर्विलांस की कार्यवाही निरन्तर चल रही है। प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 2,92,124 क्षेत्रों में 6,43,176 टीम दिवस के माध्यम से 3,57,04,278 घरों के 17,16,97,856 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

समस्या होने पर हेल्पलाइन नम्बर 18001805145 पर सम्पर्क करें : अमित

श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश के समस्त जनपदों में 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के तथा 45 वर्ष ऊपर आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 1,62,42,637 लोगों को प्रथम डोज, जबकि 35,95,560 लोगों को द्वितीय डोज लगायी गई। प्रदेश में अब तक कुल 1,98,38,197 वैक्सीन लगायी जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि आज रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 02 करोड़ से अधिक डोजें लगाई गयी हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि जिन लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है वो समय आने पर वैक्सीन की दूसरी डोज भी अवश्य लगवाये।

श्री प्रसाद ने बताया कि कल से प्रदेश में सीरो सर्विलांस शुरू किया गया है। यह अभियान 11 जून, 2021 तक चलेगा। इस अभियान के अन्तर्गत प्रदेश के समस्त जनपदों से 62 हजार ब्लड सैम्पल एकत्र किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि 40 जनपदों में ब्लड सैम्पल एकत्र करने का काम शुरू कर दिया गया है तथा शेष 35 जनपदों में 09 जून को ब्लड सैम्पल एकत्र करने का काम किया जायेगा। उन्होंने बताया कि अगले सोमवार से समस्त जनपद के महिला चिकित्सालय तथा संयुक्त चिकित्सालय में दो स्पेशल सेन्टर केवल महिलाओं के वैक्सीनेशन के लिए स्थापित किया जायेगा। इन महिला स्पेशल वैक्सीनेशन बूथों के स्थापित हो जाने से महिलाओं की टीकाकरण में भागीदारी बढ़ जायेगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करे, सैनेटाइजर व साबुन से हाथ धोते रहे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकाॅल का पालन अवश्य करें। किसी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाइन नम्बर 18001805145 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Tags: nsvneet sehgalup news
Previous Post

बादशाह और आस्था गिल के नए गाने ‘पानी पानी का टीजर हुआ रिलीज

Next Post

क्या पार्थ समथान बिग बॉस 15 में नज़र आएंगे, पढ़े पूरी खबर

Writer D

Writer D

Related Posts

Three out of four people died due to toxic gas.
उत्तर प्रदेश

कुएं में समरसेबल निकालने उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में, 3 की मौत

22/08/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

पंजाब CM की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, NHRC ने सरकार को भेजा नोटिस

22/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर CM योगी ने दिए निर्देश, अधिकारियों ने बैठक कर बनाई रणनीति

22/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में पर्याप्त चीनी उपलब्ध, कतई परेशान न हों आमजन: मुख्यमंत्री

22/08/2026
CM Yogi
Main Slider

चीनी की कालाबाजारी पर योगी का डंडा, 400 टन स्टॉक पर होगी कार्रवाई

22/08/2026
Next Post
Will Parth Samthaan be seen in Bigg Boss 15, read full news

क्या पार्थ समथान बिग बॉस 15 में नज़र आएंगे, पढ़े पूरी खबर

यह भी पढ़ें

raghuwar das

राष्ट्र विरोधी शक्तियां अनुसूचित जाति समाज को तोड़ने का कर रही : रघुवर

30/01/2021
Hathras case

हाथरस केस: चारों आरोपियों को पॉलीग्राफ व ब्रेन मैपिंग टेस्ट के लिए गांधीनगर लाया गया

23/11/2020
CM Yogi

उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक तरक्की की रीढ़ हैं एक्सप्रेसवे: मुख्यमंत्री

29/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version