• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक्स पर टॉप ट्रेंड बना #YogiWithYouth, कई और हैशटैग भी हुए ट्रेंड

सीएम ने निरस्त की पुलिस भर्ती परीक्षा तो अभ्यर्थी बोले-थैंक्यू योगी जी

Writer D by Writer D
25/02/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
dearness allowance

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने के मामले का संज्ञान लेते हुए सीएम योगी (CM Yogi) ने शनिवार सुबह जैसे ही परीक्षा निरस्त करने का ऐलान किया तो प्रदेश भर के अभ्यर्थियों ने सीएम के निर्णय पर खुशी जाहिर की। पेपर रद किए जाने की मांग कर रहे अभ्यर्थियों ने युवाओं के हित में फैसला लेने के लिए सीएम योगी को थैंक्यू भी कहा। वहीं सीएम का निर्णय आने के बाद सोशल मीडिया पर भी छात्रों ने सीएम का आभार जताया। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सीएम योगी के समर्थन में दर्जनों हैशटैग वायरल होने लगे। इनमें #YogiWithYouth ट्रेंड लिस्ट में टॉप पर आ गया। इसके माध्यम से छात्रों ने सीएम योगी के निर्णय को सही ठहराते हुए योगी सरकार की प्रशंसा की और इसे युवाओं की हितैषी सरकार करार दिया। यही नहीं, परीक्षा रद करने संबंधी सीएम योगी (CM Yogi) की एक्स पोस्ट भी जबरदस्त वायरल हुई और शाम 6 बजे तक इसकी रीच 10 लाख की संख्या पार कर गई। उल्लेखनीय है कि सीएम योगी ने शनिवार को प्रश्नपत्र लीक जैसे मामलों में अपनी जीरो टॉलरेंस की नीति का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए ने सिर्फ परीक्षाओं को निरस्त किया बल्कि भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों को फटकार लगाते हुए 6 माह में पूरी पारदर्शिता से परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।

यूपी में बाबा बा…

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा निरस्त होने के बाद लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य शहरों में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने इस निर्णय का स्वागत किया। उत्साहित छात्रों ने युवाओं की आवाज सुनने के लिए सीएम योगी का आभार जताया और सीएम योगी (CM Yogi) के पक्ष में नारे भी लगाए। लखनऊ में एक छात्र ने कहा कि सीएम योगी ने लाखों छात्रों की बात को सुना है, इसके लिए हम उनके आभारी हैं। हमारी मांग है कि 6 महीने में योगी सरकार न सिर्फ पारदर्शी तरीके से पुनः परीक्षा आयोजित करे, बल्कि पेपर लीक करने वालों को कड़ी सजा भी दिलाए। एक अन्य छात्र ने कहा कि सीएम योगी (CM Yogi) का निर्णय सराहनीय है। हम तो यही चाहेंगे कि अगली बार भी योगी ही हमारे सीएम बने। इसी तरह एक अन्य छात्र ने खुशी जताते हुए कहा कि “यूपी में का बा, यूपी में बाबा बा।” एक छात्र ने कहा कि प्रदेश सरकार ने युवाओं के भविष्य को देखते हुए बिलकुल सही निर्णय लिया है। हमें उम्मीद है की सरकार समय लेकर न सिर्फ कमियों को दूर करेगी, बल्कि पूरी पारदर्शिता और शुचिता के साथ परीक्षाएं आयोजित कराएगी।

युवाओं के हित में सीएम योगी का बड़ा निर्णय, यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा-2023 निरस्त

सोशल मीडिया पर छाया #YogiWithYouth पेपर निरस्त किए जाने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीएम योगी के निर्णय के समर्थन में कई हैशटैग ट्रेंड होने लगे। इनमें #YogiAdityanath, #DhanyawadYogiji और #YogiWithYouth पर सबसे ज्यादा लोग इंगेज हुए। खासतौर पर #YogiWithYouth तो ट्रेंड में नंबर वन रैंक पर भी आ गया। हजारों छात्रों ने इस हैशटैग के माध्यम से योगी सरकार के निर्णय पर खुशी जताई और युवाओं का साथ देने के लिए सीएम योगी की प्रशंसा भी की।

श्रेय पथारे ने लिखा, “पुलिस भर्ती परीक्षा दोबारा आयोजित कर निष्पक्षता सुनिश्चित करने और आरओ व एआरओ परीक्षा में कथित धांधली की जांच कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का हार्दिक धन्यवाद। योगी सरकार युवाओं के साथ खड़ी है।”

मुकेश नाम के हैंडल से लिखा गया, “योगी आदित्यनाथ जी (CM Yogi) की सरकार युवाओं की मांगों पर ध्यान देती है। पुलिस भर्ती परीक्षा को तुरंत रद्द करने के लिए धन्यवाद योगी जी।”

गणेश ने लिखा, “योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का मतलब ईमानदारी और न्याय है। अन्याय के प्रति उनकी जीरो टॉलरेंस नीति के कारण ही पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई का आदेश देकर उन्होंने युवाओं को न्याय देने का काम किया है। इसीलिए लोग कह रहे हैं धन्यवाद योगी जी। उत्तर प्रदेश भाग्यशाली है कि उसे ऐसे मुख्यमंत्री मिले।”

दीवान ने लिखा, “यह एक ऐसी सरकार है जहां छात्रों की बात सुनी जाती है और उनके हितों की रक्षा की जाती है और दोषियों से कठोरता से निपटा जाता है।”

Tags: cm yogiLucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

धामी ने किया 43वें दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन ’NMOCON-2024’ में प्रतिभाग

Next Post

छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, पांच गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

बच्चों की सेहत और पोषण की प्रहरी बनी योगी सरकार, भोजन परोसने से पहले गुणवत्ता जांचने की व्यवस्था

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

टेक्नोलॉजी की पावर से अधिक प्रभावी और जनोपयोगी बनेंगी गांवों के विकास की योजनाएं

30/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में UPSTDC की सौगात, छह घंटे में होंगे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा के निधन पर शोक जताया

30/10/2026
Next Post
Gang Rape

छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, पांच गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Horoscope

15 जून राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

15/06/2022
AK Sharma

एके शर्मा मऊ के दो दिवसीय दौरे पर, इन कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग

30/10/2025
Bird Festival

महाकुम्भ-2025 :बर्ड फेस्टिवल को लेकर सारी तैयारियां पूरी

15/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version