• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कल से बैंकों की इन सर्विसों पर देना होगा ज़्यादा चार्ज, जानिए क्या-क्या होगा बदलाव

Writer D by Writer D
31/07/2021
in Business, Main Slider
0
ATM

ATM

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एक अगस्त से देशभर में कई बदलाव होने वाले हैं। इनका सीधा असर आपकी जेब और जिंदगी पर पड़ेगा। इसलिए जरूरी है कि इन बदलावों की जानकारी पहले ही अपने पास रखें। 1 अगस्त से बैंक से होने वाले लेन-देन रविवार और छुट्टियों के दिन भी हो सकेंगे। इसके अलावा अब ATM से पैसे निकालने के लिए आपको ज्यादा शुल्क चुकाना होगा। हम आपको ऐसे 5 बदलावों के बारे में बता रहे हैं जिनका असर आप पर पड़ेगा।

बैंक हॉलिडे वाले दिन भी मिलेगी सैलरी और पेंशन

बैंक से होने वाले लेन-देन रविवार और छुट्टियों के दिन भी हो सकेंगे। RBI ने नेशनल ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस (NACH) सिस्टम को सातों दिन चालू रखने का फैसला किया है। यानी अब आपको अपनी सैलरी या पेंशन के लिए शनिवार और रविवार यानी वीकेंड के गुजरने का इंतजार नहीं करना होगा।

इसके अलावा छुट्टी वाले दिन आपके अकाउंट से किस्त भी कटेगी। यानी 1 अगस्त से सैलरी, पेंशन और EMI पेमेंट जैसे जरूरी ट्रांजैक्शंस के लिए अब वर्किंग डेज का इंतजार नहीं करना होगा। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

ICICI बैंक के ग्राहकों को देना होगा ज्यादा चार्ज

ICICI बैंक पैसा निकालने, जमा करने और चेक बुक के चार्ज सहित कई नियमों में बदलाव करने जा रहा है। आप बैंक की ब्रांच में चेक से केवल 4 बार ही फ्री नकद लेन-देन कर सकेंगे। चार बार से ज्यादा जमा करने या निकालने पर हर बार 150 रुपए का चार्ज देना होगा।

खत्म हुआ छात्रों का इंतजार, UP बोर्ड ने जारी किया 10-12 वीं का रिजल्ट

ATM के जरिए आप 6 मेट्रो शहरों में महीने में 3 बार फ्री ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। इसके सिवा दूसरे शहरों में 5 ट्रांजैक्शन फ्री हैं। इसके ऊपर ट्रांजैक्शन करने पर चार्ज देना होगा। चार्ज के रूप में आपको मेट्रो शहरों में 20 रुपए और दूसरे शहरों में 8.50 रुपए हर ट्रांजैक्शन पर देने होंगे। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

ATM से पैसा निकालना होगा महंगा

1 अगस्त से ATM की इंटरचेंज फीस 15 रुपए से बढ़ाकर 17 रुपए हो जाएगी। जबकि नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर भी शुल्क 5 रुपए से बढ़ाकर 6 रुपए हो जाएगा। बैंक ग्राहकों की सुविधा के लिए जगह-जगह ATM लगाते हैं। दूसरे बैंकों के ग्राहक भी इन मशीनों से पैसे निकालते या ट्रांसफर करते हैं। हर बैंक ने नि:शुल्क ट्रांजैक्शन की सीमा तय की हुई है। उससे ज्यादा लेनदेन करने पर ग्राहकों से फीस ली जाती है। इसी को इंटरचेंज फीस कहते हैं।

IPPB की डोर स्टेप बैंकिंग के लिए शुल्क देना होगा

1 अगस्त से इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) की डोर स्टेप बैंकिंग सुविधा के लिए शुल्क देना होगा। IPPB के अनुसार अब हर बार डोर स्टेप बैंकिंग सुविधा के लिए 20 रुपए प्लस GST देना होगा। अब तक डोर स्टेप बैंकिंग के लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाता है।

इसके अलावा किसी ग्राहक को पैसे ट्रांसफर करने और मोबाइल पेमेंट आदि के लिए भी 20 रुपए प्लस GST देना होगा। IPPB के खाते या किसी और बैंक के ग्राहक के खाते में मनी ट्रांसफर के लिए भी यही चार्ज देना होगा।

LPG सिलेंडर की कीमतों में हो सकता है बदलाव

हर महीने की पहली तारीख को केंद्र सरकार LPG सिलेंडर की नई कीमत की घोषणा करती है। पिछले महीने सरकार ने 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 25.50 रुपए की बढ़ोतरी की थी।

 

Tags: ATM chargesbank chargesBusiness News
Previous Post

कोरोना काल में दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को CM योगी ने दी 10 लाख रुपए की मदद

Next Post

UP Board Result: रिजल्ट आते ही छात्रों के खिले चेहरे, 99.55% छात्राएं पास

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
CM Dhami released the book ‘Uttarakhand at 25’
Main Slider

नीति निर्माण में शोध और नवाचार को मिले प्राथमिकता, योजनाओं के प्रभाव का नियमित मूल्यांकन हो: सीएम धामी

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

विदेशी आक्रांताओं ने मंदिरों को तोड़ा, लेकिन भक्ति नहीं डिगा पाएः मुख्यमंत्री योगी

03/09/2026
Will provide permanent solution to flood problem: CM Yogi
Main Slider

बाढ़ की समस्या का कराएंगे स्थायी समाधान: सीएम योगी

03/09/2026
Rajnath Singh-CM Dhami
Main Slider

चम्पावत में पूर्व सैनिकों के लिए खुलेगा ECHS पॉलीक्लिनिक, रक्षा मंत्री ने दिया उचित विचार का भरोसा

03/09/2026
Next Post
MP Board

UP Board Result: रिजल्ट आते ही छात्रों के खिले चेहरे, 99.55% छात्राएं पास

यह भी पढ़ें

Pistol Factory

अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक अभियुक्त गिरफ्तार

31/05/2022
Ration

नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण से खाद्य सुरक्षा को मिली मजबूती, प्रदेश में अब नहीं सोता कोई भूखा

28/01/2026
Hearing of Kulbhushan Jadhav case postponed

कुलभूषण जाधव मामले की सुनवाई टली, जाधव की सुरक्षा के लिए हर संभव कोशिश करेगा भारत

03/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version