• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भगोड़े IPS मणिलाल के वकील पर लगा पांच लाख का जुर्माना, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
18/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, प्रयागराज, महोबा
0
Manilal Patidar

IPS Manilal Patidar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंगलवार को भगोड़ा घोषित महोबा के निलंबित एसपी मणिलाल पाटीदार के वकील पर पांच लाख का जुर्माना लगा दिया। पाटीदार के वकील डॉ. मुकुट नाथ वर्मा की याचिका को आधारहीन और न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग मानते हुए कोर्ट ने ये निर्णय लिया।

साथ ही हाईकोर्ट ने दिल्ली बार काउंसिल से वकील के कृत्य पर भी निर्णय लेने को कहा है। कोर्ट ने आदेश दिया कि ये राशि एक माह में हाईकोर्ट के विधि कोष में जमा करवानी होगी। आदेश जस्टिस एसपी केशरवानी और जस्टिस पीयूष अग्रवाल की खंडपीठ ने याची (पाटीदार के वकील) और राज्य सरकार के अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल व अपर शासकीय अधिवक्ता आशुतोष कुमार संड को सुनकर दिया है।

याची अधिवक्ता ने याचिका दाखिल करके लखनऊ के हजरतगंज और प्रयागराज के कर्नलगंज इंस्पेक्टर को उसकी एफआईआर दर्ज करने व एफआईआर की कॉपी उपलब्ध कराने का निर्देश दिए जाने की मांग की थी। साथ ही सीबीआई को दोनों एफआईआर की विवेचना का निर्देश देने की मांग भी की थी। इसके अलावा मणिलाल पाटीदार से मुलाकात करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने की मांग भी वकील ने की थी।

तालिबान की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफगानिस्तान नागरिकों को दिया सुरक्षा का वादा

कोर्ट ने इसे न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग मानते हुए याची वकील पर जुर्माना लगाया है। अदालत ने मुकुट नाथ वर्मा की अर्जी को खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट के वकील वर्मा ने यूपी पुलिस पर मणिलाल पाटीदार को अवैध तरीके से हिरासत में रखने का आरोप लगाकर हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की थी।

उन्होंने यूपी के डीजीपी, एसीएस होम और प्रयागराज के एसपी क्राइम के खिलाफ एफआईआर दर्ज किये जाने की भी मांग की थी। आईपीएस मणिलाल पाटीदार के खिलाफ महोबा जिले में तीन एफआईआर दर्ज हैं। उन पर क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की हत्या की साजिश रचने का भी आरोप है।

Tags: allahabad highcourtindrakant tripathi mahoba newsIPS Manilal Patidarmahoba newsPrayagraj News
Previous Post

तालिबान की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफगानिस्तान नागरिकों को दिया सुरक्षा का वादा

Next Post

NHAI अफसर को थप्पड़ मारने वाले को 1 लाख का इनाम, ऐलान करने वाले सपा MLA पर FIR

Writer D

Writer D

Related Posts

Matka Kulfi
Main Slider

गर्मियों में ठंडक का एहसास देती है मटका कुल्फी, स्वाद ऐसा कि कम पड़ जाती है तारीफ

18/06/2026
Paan Petha Roll
Main Slider

गर्मियों में बनाएं पान पेठा रोल, किसी भी मामले में नहीं होगी फेल

18/06/2026
Injury Marks
Main Slider

पुराने निशान फेस से हो जाएंगे दूर, ट्राई करें ये उपाय

18/06/2026
Achari Funda
Main Slider

झुलसती गर्मियों में गेस्ट को पिलाएं खास ड्रिंक तो सर्व करें अचारी फनडा

18/06/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

बड़ी उपलब्धिः देश के प्रतिष्ठित 2 गीगावाट रूफटॉप सोलर क्लब में उत्तर प्रदेश हुआ शामिल

17/06/2026
Next Post

NHAI अफसर को थप्पड़ मारने वाले को 1 लाख का इनाम, ऐलान करने वाले सपा MLA पर FIR

यह भी पढ़ें

Kriti Sanon Sita

‘सीता’ का किरदार निभाएंगी कृति सैनन

04/11/2020
Salman Khan

जान से मारने की धमकियों पर सलमान ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

06/04/2023
Jal se Nal

स्वतंत्रता दिवस पर 9 करोड़ ग्रामीणों को घर-घर नल से जल का तोहफा देगी योगी सरकार

13/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version