• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भगोड़ा नीरव मोदी का भाई नेहल दीपक मोदी गिरफ्तार, PNB घोटाले में है आरोपी

Writer D by Writer D
05/07/2025
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Fugitive Nirav Modi's brother Nehal Deepak Modi arrested

Fugitive Nirav Modi's brother Nehal Deepak Modi arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

PNB घोटाले के एक और अहम आरोपी नीरव मोदी के भाई नेहल दीपक मोदी (Nehal Deepak Modi) को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी भारत की प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की संयुक्त अपील पर अमेरिका के न्याय विभाग द्वारा 4 जुलाई 2025 को की गई। इसे भारत के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले की जांच में एक बड़ी कूटनीतिक और कानूनी सफलता माना जा रहा है।

अमेरिका में नेहाल मोदी (Nehal Deepak Modi) के खिलाफ दो गंभीर आरोपों में प्रत्यर्पण की प्रक्रिया चल रही है। पहला मनी लॉन्ड्रिंग यानी धन शोधन, जो कि भारत के धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) 2002 की धारा 3 के तहत आता है। दूसरा आपराधिक साज़िश और सबूतों को मिटाने की कोशिश, जिसके लिए भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 120-B और 201 के तहत कार्रवाई होनी है।

PNB घोटाले में भी भूमिका

जांच एजेंसियों का कहना है कि नेहाल मोदी (Nehal Deepak Modi) PNB घोटाले में वांछित है, जिसे देश का सबसे बड़ा बैंकिंग घोटाला माना जाता है। नेहाल पर आरोप है कि उसने अपने भाई नीरव मोदी की मदद करते हुए हजारों करोड़ रुपये की काली कमाई को विदेशों में शेल कंपनियों के ज़रिए ट्रांसफर किया। इसके अलावा उसने घोटाले से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को नष्ट करने की भी कोशिश की।

प्रत्यर्पण पर सुनवाई 17 जुलाई को

नेहाल मोदी (Nehal Deepak Modi) की प्रत्यर्पण पर सुनवाई 17 जुलाई 2025 को अमेरिकी कोर्ट में होनी है, जहां स्टेटस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए मामले की अगली दिशा तय होगी। ऐसी संभावना है कि वह जमानत के लिए अर्जी दाखिल कर सकता है, लेकिन अमेरिकी पक्ष पहले ही साफ कर चुका है कि वे उसकी ज़मानत का विरोध करेंगे। भारत सरकार की कोशिश है कि नीहाल मोदी को जल्द से जल्द भारत लाया जाए ताकि PNB घोटाले में उसकी भूमिका पर ट्रायल शुरू किया जा सके।

Tags: Neerav ModiNehal Deepak ModiPNB scam
Previous Post

यूपी में बड़े पैमाने पर मंदिरों का जीर्णोद्धार कराएगी योगी सरकार

Next Post

देवभूमि से शिवधाम की ओर पहला कदम: मुख्यमंत्री धामी ने किया कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षाः मुख्यमंत्री

01/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
Afganistan Airstrike
अंतर्राष्ट्रीय

अफगानिस्तान की जवाबी कार्रवाई, पाकिस्तान में ISIS ठिकानों पर हवाई हमला

01/07/2026
CM Yogi congratulated Akhilesh on his birthday
Main Slider

CM योगी ने अखिलेश को जन्मदिन पर दी बधाई, आरोग्य और दीर्घायु की कामना की

01/07/2026
Dahi Paratha
Main Slider

ब्रेकफास्ट को बनाना है टेस्टी और हेल्दी, ट्राई करें ये लजीज डिश

01/07/2026
Next Post
CM Dhami inaugurated the Kailash Mansarovar Yatra

देवभूमि से शिवधाम की ओर पहला कदम: मुख्यमंत्री धामी ने किया कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ

यह भी पढ़ें

Suresh Khanna

योगी सरकार ने अयोध्या, मथुरा, नैमिष, चित्रकूट के कायाकल्प के लिए खोला खजाना, 400 करोड़ रुपये का बजट किया आवंटित

20/02/2025
CM Dhami

सीएम धामी ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

18/09/2022
फडनवीस Fadnavis

फडनवीस के बयान पर महाराष्ट्र विस में हंगामा, विधानसभा में गूंजा- ये सरकार खूनी है

09/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version