• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘गब्बर सिंह’ ने अमजद खान को पहुंचाया था शिखर पर, एक हादसे ने बदल दी जिंदगी

Desk by Desk
12/11/2021
in Main Slider, मनोरंजन
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमजद खान ने फिल्म ‘शोले’ में गब्बर सिंह के किरदार को अपने दमदार अभिनय से जीवंत बना दिया। उनके बगैर ‘शोले’ की कल्पना भी नहीं की जा सकती हालांकि फिल्म का यह रोल मिलना भी बहुत रोचक था। क्योंकि इस रोल के लिए वह पहली पसंद नहीं थे। अमजद खान का जन्म 12 नवंबर 1940 को हुआ था। चलिए इस मौके पर बताते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ा खास किस्सा।

अमजद खान ने अपने करियर में ‘शतरंज के खिलाड़ी’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’, ‘कुर्बानी’, ‘लावारिस’, ‘सुहाग’, ‘याराना’ और ‘परवरिश’ सहित अनेक बेहतरीन फिल्में कीं लेकिन ‘शोले’ का उनका किरदार सब पर भारी पड़ा। फिल्म में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, संजीव कुमार, हेमा मालिनी और जया बच्चन जैसे भारी-भरकम सितारों की फौज खड़ी थी। इसके बावजूद अमजद खान के अभिनय का ही दम था कि खलनायक का किरदार करते हुए भी उन्होंने अलग छाप छोड़ी।

रमेश सिप्पी इस किरदार के लिए पहले डैनी डेन्जोंगपा को लेना चाहते थे, जो उस वक्त विलेन के रोल के लिए जाने जाते थे। ‘शोले’ के बनने से कुछ महीने पहले ही उन्होंने फिल्म इस फिल्म को करने से मना कर दिया था। तब फिल्म के लेखक सलीम-जावेद ने अमजद खान को लेने की सलाह दी। उनका मानना था कि अमजद खान के पास भले ही इस तरह के रोल का अनुभव ना हो लेकिन उनकी शारीरिक कद काठी इस कदर थी कि वह इस पर फिट बैठते हैं। दुर्भाग्य से ‘शोले’ के बाद सलीम-जावेद और अमजद खान के बीच मनमुटाव हो गया था जिसकी वजह से दोनों ने फिर कभी काम नहीं किया।

अमजद खान ने फिल्मी करियर में 120 से ज्यादा फिल्में कीं। अमिताभ बच्चन के साथ उन्होंने कई फिल्में कीं। असल जिदंगी में अमिताभ और अमजद के बीच गहरी दोस्ती थी। ‘शतरंज के खिलाड़ी’ की कहानी खुद अमिताभ ने ही अमजद को सुनाई थी।

‘शोले’ से अमजद खान की इमेज खलनायक के रूप में बन गई थी लेकिन उनकी कॉमिक टाइमिंग भी जबरदस्त थी। ‘कुर्बानी’, ‘लव स्टोरी’, ‘चमेली की शादी’ में उनका अभिनय बिल्कुल अलग था।

करण जौहर ने आलिया संग खेला रैपिड फायर राउंड, एक्ट्रेस ने ऐसे दिए जवाब

1976 में अमजद खान का मुंबई-गोवा हाईवे पर भयानक हादसा हो गया था जिसमें उनकी पसलियां टूट गई थीं और फेफड़े के आस-पास चोटें आई थीं। अमजद उस वक्त अमिताभ के साथ फिल्म ‘द ग्रेट गैम्बलर’ की शूटिंग में भाग लेने जा रहे थे। इस हादसे ने उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल दी। दुर्घटना के बाद उनका वजन काफी बढ़ गया जिससे उनका अभिनय प्रभावित हुआ।

जुलाई 1992 में महज 52 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से अमजद खान का निधन हो गया।

Tags: Amjad Khanamjad khan birthdaybollywood gossipsEntertainment news
Previous Post

हरे निशान के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा उछला

Next Post

राजनाथ सिंह आज लखनऊ में, डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर परियोजना को देंगे गति

Desk

Desk

Related Posts

Yogi government is taking digital education to every home
Main Slider

डिजिटल शिक्षा को घर-घर पहुंचा रही योगी सरकार, पीएम ई-विद्या पर एक मंच में मिलेंगे पढ़ाई के जरूरी संसाधन

10/09/2026
Mega mock exercise will be held on September 18
Main Slider

आपदाओं से निपटने की परखी जाएगी तैयारी, 18 सितंबर को होगी मेगा मॉक एक्सरसाइज

10/09/2026
Main Slider

तकनीकी और एआई के दौर में साहित्य की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण: आनंद वर्द्धन

10/09/2026
BJP
Main Slider

अखिलेश यादव पर बीजेपी का तीखा हमला, पीडीए से लेकर रैली रद्द होने तक घेरा

10/09/2026
Main Slider

पंजाबी समाज की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति, सेवा, साहस और राष्ट्रभक्ति भारत की शक्ति का प्रतीक: धामी

10/09/2026
Next Post
rajnath

राजनाथ सिंह आज लखनऊ में, डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर परियोजना को देंगे गति

यह भी पढ़ें

cm yogi

एमपी शिक्षा परिषद संस्थापक समारोह में बोले CM योगी, पेंडुलम की भांति होता है अनुशासनहीन व्यक्ति का जीवन

04/12/2022
नेतन्याहू -बेहरान के प्रिंस

शांति समझौते के बाद नेतन्याहू ने की बेहरान के प्रिंस से फोन पर बात

23/09/2020
दरभंगा एयरपोर्ट

बिहार को छठ से पहले मिलेगा तोहफा, दरभंगा से शुरू होगी फ्लाइट, जानिए कब से होगी बुकिंग

13/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version