• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बनी रहेगी गणपति जी की आप पर कृपा, बुधवार के दिन करें ये उपाय

Writer D by Writer D
11/02/2026
in धर्म, फैशन/शैली
0
ganesh chaturthi

ganesh chaturthi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आज बुधवार (Wednesday) हैं जो कि प्रथम पूजनीय भगवान गणेश (Ganesh) का दिन हैं। इस दिन विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाए तो वह काम निर्विघ्न संपूर्ण होता है। भगवान गणेश की कृपा से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। जिन लोगों पर गणेश जी की कृपा होती है, उनके जीवन में सुख, सौभाग्य, धन, संपत्ति आदि में वृद्धि होती है। अगर आप शारीरिक, आर्थिक या मानसिक परेशानी से गुजर रहे हैं तो बुधवार के दिन कुछ उपाय आजमा सकते हैं जिससे गणपति जी की कृपा प्राप्त होगी और सभी कष्ट दूर होंगे। हम आपको यहां बुधवार के दिन किए जाने वाले उन्हीं कुछ उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो गणपति जी को प्रसन्न करने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में…

गणपति जी (Ganesh) को दूर्वा अर्पित करें

भगवान गणेश बुद्धि के दाता हैं और शुभकर्ता हैं। गणपति को हरे रंग की दूब बहुत पसंद है। यदि आपके जीवन में कुछ भी शुभ नहीं हो पा रहा है तो बुधवार के दिन गणेश जी को हरी दूब या दूर्वा जरूर चढ़ाएं। इससे आपका बुध प्रबल होगा और खुशियां दरवाजे पर आने लगेंगी। हर बुधवार को 21 दूर्वा चढ़ाने से परिणाम अच्छे मिलते हैं।

भगवान गणेश (Ganesh) को सिंदूर लगाएं

भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए उन्हें सिंदूर भी लगाएं। सिंदूर लगाने से गणपित भगवान प्रसन्न होते हैं। भगवान गणेश को सिंदूर लगाने के बाद अपने माथे में भी सिंदूर लगा लें। भगवान गणेश को सिंदूर लगाने से आरोग्य की प्राप्ति होती है। आप रोजाना भी भगवान गणेश को सिंदूर लगा सकते हैं।

गाय को घास खिलाएं

बुधवार के दिन गाय को घास खिलाएं। अगर संभव हो तो साल या महीने के किसी एक बुधवार को अपने वजन के बराबर घास या चारा खरीदें और इसे किसी गौशाला में दान कर दें। इसके अलावा बुधवार के दिन गणपति को सिंदूर जरूर चढ़ाएं।

मोदक का प्रसाद

भगवान गणेश  (Ganesh) को मोदक यानि लड्डू अतिप्रिय हैं और इसलिए उनकी पूजा में मोदक का प्रसाद अवश्य रखा जाता है। यदि आप जीवन में परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो बुधवार को भगवान गणेश की पूजा के दौरान उन्हें लड्डू का भोग जरूर लगाएं ऐसा करने से भगवान शीघ्र प्रसन्न होते हैं।

कोडियों का उपाय

बुधवार के दिन 7 साबुत कौड़ियां लें। कौड़ियां बाजार में पूजन सामग्री की दुकानों पर आसानी से मिल जाती हैं। इसके साथ ही एक मुट्ठी हरे खड़े मूंग लें और दोनों को एक हरे कपड़े में बांधकर चुपचाप किसी मंदिर की सीढ़ियों पर रख आएं। लेकिन ध्यान रखें कि इस संबंध में किसी को कुछ न बताएं और पूरी आस्था रखें। यह उपाय आपको आर्थि‍क लाभ के साथ उन्नति भी देगा।

श्री गणेश (Ganesh) बीज मंत्र का जाप

श्री गणेश बीज मंत्र ॐ गं गणपतये नमः, गणेश जी के इस मंत्र का जाप करने से बुद्धि विकसित होती है और ज्ञान की प्राप्ति होती है।शिक्षा में सफलता की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों को बुधवार के दिन या नित्यप्रति भी इस मंत्र का जितना संभव हो सके जप अवश्य करना चाहिए।

Tags: AstrologyAstrology tipsganesh pujaganesh totkewednesday totke
Previous Post

लॉकर में इस तरह रखें दर्पण, आय में होगी बढ़ोतरी

Next Post

ब्रेकफ़ास्ट में लें ब्रेड रोल का स्वाद, बच्चे हो जाएंगे खुश

Writer D

Writer D

Related Posts

blackness of Neck
फैशन/शैली

गर्दन का कालापन इन तरीकों से करें दूर

01/07/2026
Back
फैशन/शैली

सुन्दर पीठ पाने के लिए आज़माएं ये आसान नुस्खे

01/07/2026
Wedding Lehenga
Main Slider

पुराने लहंगे को करें रीयूज, हर कोई करेगा आपके लुक की तारीफ

01/07/2026
Cumin
Main Slider

कहीं आपकी रसोई में रखा जीरा नकली तो नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक

01/07/2026
White Hair
Main Slider

सफ़ेद बालों से छुटकारा पाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

01/07/2026
Next Post
Garlic Bread Roll

ब्रेकफ़ास्ट में लें ब्रेड रोल का स्वाद, बच्चे हो जाएंगे खुश

यह भी पढ़ें

Cloudburst in Chamoli

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: चमोली में बादल फटने से हाहाकार, 10 लोग लापता; सीएम धामी ने जताया दुख

18/09/2025

भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी इसलिए शामिल हुई : अपर्णा यादव

15/04/2022

परविंद्र हत्याकांड का खुलासा, पत्नी और सास ने कराई थी हत्या

20/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version