• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना काल में इस साल मुंबई का गणेशोत्सव रहेगा फीका, जाने क्या होंगे बदलाव

Desk by Desk
10/08/2020
in Main Slider, धर्म, महाराष्ट्र
0
Ganeshotsav of Mumbai will fade this year

मुंबई का गणेशोत्सव रहेगा फीका Ganeshotsav of Mumbai will fade this year

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश की राजधानी मुंबई का सबसे बड़ा त्योहार गणेशोत्सव जो अपनी साज सज्जा, संगीत से बल पर पूरे देश में मनाया जाता है जो इस बार कोरोना महामारी के चलते इतनी धूमधाम से नही मनाया जाएगा। कोरोना के सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में ही हो रहे है। इसलिए पूरी मुंबई गणेशोत्सव से फीकी दिखाई देगी।

22 अगस्त को गणेश चतुर्थी मनाई जाने वाली है और मुंबई में कोरोना काल में इसके लिए अलग तरह की तैयारियां चल रही हैं। एक हफ्ते से दस दिन के उत्सव के बाद समुद्र में बहुत बड़े स्तर पर मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम मुंबई की सांस्कृतिक शान रहा है, लेकिन इस बार कई जगह छोटे छोटे टैंक बनाए जा रहे हैं। एक तरफ निर्देश भी हैं, तो दूसरी तरफ आयोजकों की अपनी समझ भी।

राज्य सरकार ने पिछले महीने जारी किए निर्देशों में लोगों से आर्टिफिशियल जल निकायों में मूर्ति विसर्जन करने को कहा है। हालांकि अब तक समुद्र या अन्य प्राकृतिक जल इकाइयों में विसर्जन के लिए कोई बैन नहीं लगा है। इसके बावजूद कोविड 19 के सबसे बड़े हॉटस्पॉट रहे मुंबई में इस बार उत्साह कम है। इस बार गणेश प्रतिमाओं की ऊंचाई को लेकर भी नियम बना दिए गए हैं।

कटरीना ने किया कोरोना काल में 100 बैकग्राउंड डांसर्स के एकाउंट्स में पैसे ट्रान्सफर

इस बार सार्वजनिक पंडालों में चार फीट और घरेलू झांकियों में दो फीट से ऊंची प्रतिमा नहीं दिखेगी। वहीं सरकारी निर्देशों के तहत हर इलाके में आर्टिफिशियल टैंक बनाए जा रहे हैं। कई जगह पंडाल लगाने वाले आयोजक ही टैंक बनवा रहे हैं क्योंकि निर्देशों के मुताबिक विसर्जन में 5 से 10 लोग से ज़्यादा इकट्ठे नहीं हो सकेंगे।

गणेशोत्सव पर ज्यादा ढ़ोल नगाड़ो के साथ भीड़ पर पाबंदी लगाई गयी है। इस बार सोशल डिस्टेंसिंग के नियम के चलते भीड़ नहीं जमा की जानी है इसलिए बड़ा जुलूस तो नहीं होगा लेकिन थोड़ा बहुत संगीत आयोजन ज़रूर होगा क्योंकि इस पर कोई बैन नहीं है।

86 सालों में पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि मुंबई के गणेशोत्सव के दौरान सबसे ज़्यादा चर्चा लालबाग के गणेश मंडप की होती रही है, जिसके दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु देश भर से पहुंचते रहे हैं और 24 घंटे से भी ज़्यादा लाइन में खड़े रहकर दर्शन करते हैं। लेकिन इस साल  मुंबई में लालबाग के राजा यानी गणेश मंडप का आयोजन नहीं होगा।

इस साल पंडाल का आयोजन नहीं हो रहा है। हालांकि जो पंडाल आयोजन नहीं कर रहे हैं, उनमें से कुछ ने कहा है कि सोशल मीडिया के ज़रिये श्रद्धालुओं को ऑनलाइन दर्शन कराने की व्यवस्था की जाएगी ताकि पंडालों पर भीड़ जमा न हो।

शिवसेना सांसद संजय राउत के बयान पर सुशांत के चाचा बोले- बंद करो गंदी राजनीति

लगे हुए पंडालो में वो दिन में तीन बार तक पंडाल को सैनिटाइज़ करने जैसे कदम उठाने वाले हैं। साथ ही, श्रद्धालुओं के टेंपरेचर और ऑक्सीजन चेक की व्यवस्था भी होगी।

कोविड 19 के चलते चूंकि अर्थव्यवस्था काफी प्रभावित हुई है इसलिए इस बार गणेशोत्सव के लिए आयोजकों के पास चंदा कम इकट्ठा हो सका है। दूसरी तरफ, मुंबई में पंडालों में राजनीतिक पार्टियों और बड़े व्यापारियों का पैसा लगता रहा है और बड़े ब्रांडों से स्पॉन्सरशिप मिलती रही है, इसमें भी इस साल कमी देखी जा रही है।

इस साल मुंबई का गणेशोत्सव कई तरह के बदलावों और हालात की मार से न तो भव्य दिखेगा और न ही बेहद आकर्षक हो सकेगा। फिर भी श्रद्धा और भक्ति का एक माहौल मुंबई में उत्सव के दस दिनों तक बना रहेगा।

 

Tags: corona virus effectcorona virus updatescovid 19 effectcovid 19 updatesmumbai ganesh utsavकोरोना वायरस अपडेटकोरोना वायरस असरकोविड 19 असरकोविड-19 अपडेटगणेश उत्सवमुंबई में इस साल लालबाग चा राजा में गणेशोत्सव पर प्रतिमा स्थापना नहीं होगी.
Previous Post

कोरोना ने गैर-जरूरी खर्च बंद व आपात स्थिति के लिए अधिक बचत पर जोर

Next Post

एलआईसी: बंद हो चुकी पॉलिसी शुरू करने के लिए आज से विशेष अभियान

Desk

Desk

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी से आज मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

31/07/2026
Next Post
एलआईसी

एलआईसी: बंद हो चुकी पॉलिसी शुरू करने के लिए आज से विशेष अभियान

यह भी पढ़ें

One tap one tree

नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में लगाएगा 1 करोड़ फलदार वृक्ष

13/07/2023
CM Dhami

मंथन कार्यक्रम बच्चों के लिए मील का पत्थर साबित होगा : धामी

17/09/2022
Shubman Gill

शुभमन पर BCCI ने लिया एक्शन, लगाया इतने रुपए का जुर्माना

20/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version