• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिवसेना सांसद संजय राउत के बयान पर सुशांत के चाचा बोले- बंद करो गंदी राजनीति

Desk by Desk
10/08/2020
in Main Slider, मनोरंजन
0
सुशांत केस Sushant case

सुशांत केस

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद अब इसपर सियासत निचले स्‍तर तक पहुंचने लगी है। महाराष्‍ट्र में शिवसेना के सांसद संजय राउत (Shiv Sena MP Sanjay Raut) ने पार्टी के मुख पत्र ‘सामना’ (Samana) में कहा है कि सुशांत के पिता ने दूसरी शादी (Second Marriage) कर ली थी, जिस कारण उनके बेटे से अच्छे संबंध नहीं थे। इसपर सुशांत के स्‍वजन भड़क गए हैं। सुशांत के चाचा डॉ. डीके सिंह ने कहा है कि इस तरह की उल्‍टी-सीधी बातों से पूरे परिवार को ठेस पहुंची है। सुशांत के पिता की कोई दूसरी शादी नहीं हुई है। आप अपनी गंदी राजनीति (Dirty Politics) बंद करें।

गौतम बुद्ध को लेकर जयशंकर के बयान पर भड़का नेपाल, जताई आपत्ति

डॉ. डीके सिंह ने कहा कि एक प्रतिभाशाली कलाकार की मौत हुई है। इसके दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। लेकिन इस मामले पर अब गंदी राजनीति हो रही है। आहत परिवार को और आहत किया जा रहा है। शिवसेना सांसद द्वारा सुशांत व उनके पिता को लेकर लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्‍हाेंने कहा कि ऐसी उल्‍टी-सीधी बातों से पूरे परिवार को ठेस पहुंची है। सुशांत के अपने पिता से बहुत अच्‍छे संबंध थे और उनके पिता की कोई दूसरी शादी नहीं हुई है।

राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच मणिपुर विधानसभा में आज विश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग

विदित हो कि 14 जून को सुशांत अपने मुंबई स्थित फ्लैट में मृत मिले थे। इस मामले में मुंबई पुलिस की जांच से असंतुष्‍ट सुशांत के पिता ने पटना में एफआइआर दर्ज कराई। इसमें उन्‍होंने बेटे की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) व उनके परिवार पर धन उगाही, ब्‍लैकमेल, सुसाइड के लिए उकसाने आदि के कई गंभीर आरोप लगाए। इस मामले की जांच के लिए जब बिहार पुलिस मुंबई पहुंची तो वहां उसे असहयोग का समाना करना पड़ा। फिर, बिहार सरकार की सिफारिश पर केंद्र सरकार ने यह जांच सीबीआइ (CBI) को सौंप दी। महाराष्‍ट्र सरकार सीबीआइ जांच (CBI Inquiry) के खिलाफ है। उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) की महाराष्‍ट्र सरकार में सहयोगी शिवसेना के सांसद संजय राउत ने बिहार व केंद्र सरकारों की आलोचना के क्रम में सुशांत के परिवार पर भी निशाना साधा। इसपर सुशांत के परिवार ने प्रतिक्रिया दी है।

Tags: bihar politicsBihar TopDirty politicsDirty politics on Sushant Singh Rajput DeathMaharashtra NewsMaharashtra TopMumbai NewsSushant Singh Rajputsushant singh rajput deathSushant Singh Rajput newssushant singh rajput suicideuddhav thackerayउद्धव ठाकरेमहाराष्ट्र समाचारसंजय राउतसुशांत सिंह राजपूत
Previous Post

रिया और शौविक चक्रवर्ती से होगी दोबारा पूछताछ, ED दफ्तर के लिए निकले

Next Post

पाकिस्तान में पिछले 3 दिनों में हुई भारी बारिश, 50 लोगों की गई जान

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से तबाही, पुल-घर बहे; समय पर चेतावनी से बचीं जानें

12/10/2026
Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Next Post
भारी बारिश

पाकिस्तान में पिछले 3 दिनों में हुई भारी बारिश, 50 लोगों की गई जान

यह भी पढ़ें

Supreme Court

उच्चतम न्यायालय ने कहा- किसी व्यक्ति को देश में कहीं भी रहने, घूमने का अधिकार

28/08/2021
Murder

प्रेमी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख पिता ने की थी नाबालिग बेटी की हत्या

11/06/2022
नाइजीरिया में विस्फोट

नाइजीरिया में विस्फोट, पांच बच्चों की मौत, 6 अन्य घायल

19/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version