• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

युवती से सामूहिक दुष्कर्म, छह के खिलाफ मामला दर्ज

Writer D by Writer D
15/08/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, शाहजहांपुर
0
Gang Rape

Gang Rape

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शाहजहांपुर। शहर कोतवाली में दूसरे धर्म के एक युवक द्वारा कथित तौर पर हिंदू बनकर नौ साल से एक युवती का कथित यौन शोषण (Gang rape) करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में आरोपी समेत छह लोगों के विरूद्ध संबंधित धाराओं में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) अखंड प्रताप सिंह ने  पीटीआई-भाषा  को रविवार को बताया कि दानिश नामक युवक ने हिंदू नाम  अविनाश  बताकर नौ साल पहले फोन के जरिए शहर में रहने वाली 30 वर्षीय युवती से दोस्ती की थी। उन्होंने बताया कि बाद में दानिश ने युवती को अपने घर बुलाया तथा परिजनों से मिलाया।

उन्होंने बताया कि दानिश से अविनाश बने व्यक्ति के बारे में जब युवती को पता चला कि वह मुस्लिम है, तो उसने विरोध जताया। उन्होंने बताया कि इस पर आरोपी ने अपनी बहन तथा भाभी के सामने ही युवती के साथ अपने ही घर में कथित दुराचार किया तथा घटना का वीडियो बना लिया। सिंह ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट के हवाले से बताया कि इसके बाद आरोपी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने का भय दिखाकर युवती के साथ नौ वर्षों से लगातार दुष्कर्म करता रहा।

उन्होंने बताया कि बाद में, अपने साथी रेती मोहल्ला निवासी गुप्ता तथा दो अनजान व्यक्तियों ने भी युवती से दुष्कर्म किया। इसके बाद जब यह बात युवती ने अपने परिजनों को बताई तो उन्होंने विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता राजेश अवस्थी से मिलकर मदद मांगी। विहिप नेता एवं अधिवक्ता राजेश अवस्थी ने बताया कि शनिवार शाम को उन्हें जानकारी मिली तो वह अपने सैकड़ों साथियों के साथ कोतवाली पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करने को कहा, लेकिन पुलिस आना-कानी करती रही।

उन्होंने बताया कि इस तरह रात के 11 बज गए और कोतवाल द्वारा रिपोर्ट दर्ज नहीं किए जाने से आक्रोशित हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी युवक दानिश, उसकी भाभी, बहन तथा गुप्ता एवं दो अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और सूचना प्रौद्योगिकी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Tags: crime newsshahjhanpur news
Previous Post

सड़क हादसे में युवक की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

Next Post

कोचिंग जा रही छात्रा से बलात्कार के आरोपी दो लोग गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा- संस्कृत केवल भाषा नहीं, भारत की सनातन ज्ञानधारा की वाहिका

18/07/2026
13 girl students fell into a septic tank in a madrasa
क्राइम

मदरसे में सेप्टिक टैंक में गिरीं 13 छात्राएं, एक छात्रा की मौत

18/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सोनम वांगचुक का अनशन भ्रम की राजनीति का जीता-जागता सबूत: केशव मौर्य

18/07/2026
Next Post
Rape

कोचिंग जा रही छात्रा से बलात्कार के आरोपी दो लोग गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

smriti irani

हर महिला के सपने हो रहे हैं पूरे : स्मृति ईरानी

06/06/2022
Four arrested in cashier murder case

60 लाख की 1100 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

09/04/2023

आजम खां को फर्जी मुकदमों में जेल भेजने से भाजपा का होगा सफाया : किरणमय नंदा

12/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version