• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वर्चस्व को लेकर दो गुटों में गैंगवार, बालू माफिया रवि मिश्रा समेत तीन घायल

Writer D by Writer D
19/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, चित्रकूट
0
chitrakoot-gangwar

chitrakoot-gangwar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चित्रकूट जनपद के सदर कोतवाली अंतर्गत इलाहाबाद रोड पर देर रात गैंगस्टर मनोज बेलौहा और बालू माफिया रवि मिश्रा के गुटों में वर्चस्व को लेकर गैंगवार हो गया। दोनों गुटों की ओर से अपनी-अपनी बादशाहत कायम करने के लिए अंधाधुंध गोलीबारी चली।

गैंगवार में बालू माफिया रवि मिश्रा समेत तीन लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गये। इन सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने हालत को देखते हुए प्रयागराज मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। देर रात हुए इस गैंगवार को लेकर पुलिस अधीक्षक ने कड़ा रूख अपनाया है। उन्होंने कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही है। वहीं गैंगवार की घटना से शहर में हड़कम्प मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, सदर कोतवाली अंतर्गत पुरानी बाजार इलाका निवासी बालू माफिया रवि मिश्रा पुत्र रामचंद्र मिश्रा और शहर के इलाहाबाद रोड स्थित गांधीगंज मोहल्ला निवासी गैंगस्टर मनोज बेलौहा के बीच काफी गहरी दोस्ती रही है। इधर, पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों माफियाओं के बीच गहरा विवाद हो गया था।

मोबाइल से बातचीत के बाद छिड़ा विवाद

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात दोनों अलग-अलग स्थानों पर अपने-अपने गुटों के साथ शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान मोबाइल से दोनों के बीच बातचीत हुई और हॉट टाक हो गई। गैंगस्टर मनोज बेलौहा ने घर के पास आकर निपटने की घमकी दी।

लगातार 32 दिनों से पेट्रोल के दामों में नहीं हुआ कोई बदलाव, डीजल भी हुआ सस्ता

जिसको स्वीकारते हुए बालू माफिया रवि मिश्रा अपने गुर्गों के साथ इलाहाबाद रोड स्थित उसके घर पहुंच गया। उसके पहुंचते ही गैंगस्टर मनोज बेलौहा के गुर्गें सुग्गा ने अवैध असलहा से रवि मिश्रा पर फायर कर दिया। फायर के बाद दोनों गुटों में गैंगवार छिड़ गया और दोनों ओर से वैध असलहों के साथ अवैध हथियारों से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई।

फायरिंग में बालू माफिया समेत तीन को लगी गोली

दोनों माफियाओं के बीच हुए इस गैंगवार में दोनों ओर से जमकर फायरिंग हुई। गोलीबारी में रवि मिश्रा, सुग्गा और नितिन गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन लोगों द्वारा सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को प्रयागराज मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि तीनों में बालू माफिया रवि मिश्रा समेत दो की हालत नाजुक बनी हुई है। दो माफियाओं के बीच गैंगवार की घटना से शहर का माहौल गरमा गया है। लोगों में अमन-शांति के बीच गैंगवार की घटना ने चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

गैंगवार करने वालों से सख्ती से जाएगा निपटा

घटना की जानकारी मिलने पर देर रात जिला अस्पताल पहुंचे पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने गैंगवार सहित अन्य बिन्दुओं पर जानकारी ली। इस मामले में पुलिस अधीक्षक का कहना है कि घटना की गहनता से जांच की जा रही है। घायलों के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर गोलीबारी करने वालों की गिरफ्तारी की जाएगी। घटनास्थल पर पुलिस की टीमें छानबीन कर रही हैं। फायरिंग करने वालों के बीच वैध व अवैध असलहों के बिन्दुओं पर भी जांच पड़ताल की जा रही है। लाइसेंसी असलहों का अगर इसमें इस्तेमाल पाया गया तो नियमानुसार उनका निरस्तीकरण की कार्यवाही को भी अमल में लाया जाएगा।

Tags: Chitrakoot newschitrkoot gangwarcrime news
Previous Post

लगातार 32 दिनों से पेट्रोल के दामों में नहीं हुआ कोई बदलाव, डीजल भी हुआ सस्ता

Next Post

देश में कोरोना से 530 मरीजों की मौत, 39 हजार से ज्यादा लोग रोगमुक्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Kolkata: दुर्गा पूजा की खुशियों में मातम, पंडाल ढहने से 17 की मौत; 40 घायल

17/10/2026
उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति 6.0 में यूपी पुलिस का कमाल, सात दिन में पांच राज्यों से खोज निकाले 32 लाख के गुम मोबाइल

17/10/2026
Main Slider

फैजुल्लागंज को हर साल की बाढ़ से मिलेगी स्थायी मुक्ति, आईआईएम रोड से पक्कापुल तक बनेगा 5.5 किमी लंबा तटबंध

17/10/2026
उत्तर प्रदेश

बैलेट पेपर से हो रहा है चुनाव, न्याय के पक्ष में परिणाम देने का काम जनता-जनार्दन का: मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
Main Slider

केरल की बेटी का सीएम योगी को भावुक पत्र, मेरे विवाह पर आइए

17/10/2026
Next Post
Corona

देश में कोरोना से 530 मरीजों की मौत, 39 हजार से ज्यादा लोग रोगमुक्त

यह भी पढ़ें

GRAP

दिल्ली-NCR में GRAP-4 लागू, जानें क्या खुला और क्या रहेगा बंद

18/11/2024
cm yogi

डेंगू से बचाव के लिए हर जिले में बनेंगे डेडिकेटेड हॉस्पिटल: सीएम योगी

12/11/2022
Bollywood actor Mushtaq Khan kidnapped

सुनील पाल के बाद अब इस बॉलीवुड एक्टर का अपहरण, इवेंट के बहाने बुलाकर फिरौती वसूली

10/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version