• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संगम नगरी में डरा रही है मां गंगा, काशी के सभी 84 घाट पूरी तरह से जलमग्न

Writer D by Writer D
17/07/2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
Ganga

Ganga

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। पहाड़ी इलाकों में और उत्तर भारत में लगातार हो रही बारिश से गंगा (Ganga) नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। काशी,संगम नगरी और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। संगम नगरी (Sangam City) में गंगा उफान पर है तो वहीं काशी के सभी 84 घाट पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं। प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है।

समूचे उत्तर भारत में रुक रुक कर हो रही बारिश से यूपी में गंगा-यमुना समेत अधिकतर नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, इससे बाढ़ का खतरा गहराने लगा है। संगम नगरी, काशी, कानपुर, बहराइच और कन्नौज समेत कई जिलों में प्रशासन ने बाढ़ से बचाव के लिए खास इंतजाम किये हैं। बाढ़ चौकियों से नदी के जलस्तर की निगरानी की जा रही है। संगम नगरी में गंगा और यमुना के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। नागवासुकी,छोटा बघाड़ा,सलोरी,दारागंज,और कछारी निचले इलाकों में पानी भरने लगा है।हालांकि अभी गंगा और यमुना खतरे के निशान से नीचे हैं,लेकिन खतरा टला नहीं है। गंगा और यमुना (Ganga-Yamuna) का लाल निशान 84.73 मीटर निर्धारित है और जलस्तर में तेजी से इस दिशा में वृद्धि हो रही है। प्रशासन ने पूरी सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है।

जिला प्रशासन संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों को खाली करा रहा है,लोगों सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं,राहत कैंप भी तैयार किए गए हैं। बाढ़ नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे एक्टिव मोड में रखा गया है, हर इलाके की निगरानी की जा रही है। कंट्रोल रूम में जल निगम,जलकल,स्वास्थ्य विभाग और एनडीआरएफ की टीमें समन्वय के साथ काम कर रही हैं। स्थानीय नागरिकों से अपील भी की गई है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें अपने और अपने परिवार की सुरक्षा को देखते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहें।

काशी में गंगा (Ganga) के बढ़ते जलस्तर से हजारों नाविकों और घाट किनारे छोटे दुकानदारों की जीविका पर संकट छा गया है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार काशी में गंगा का चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर है, जबकि जलस्तर 68.70 मीटर तक पहुंच गया है।गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से मात्र 1.56 मीटर नीचे है।

मां गंगा निषाद राज सेवा न्यास के संगठन मंत्री शंभू निषाद ने बताया कि रामनगर से लेकर आदिकेशव घाट के बीच एक हजार से ज्यादा नावें, मोटरबोट और बजड़े चलते हैं। नावों और मोटरबोट के संचालन पर रोक के कारण हजारों नाविकों के सामने परिवार चलाने की समस्या खड़ी हो गई है।घाटों के किनारे सैकड़ों छोटे दुकानदारों की जीविका पर भी संकट आ गया है। गंगा के बढ़ते जलस्तर ने लोगों के जीवन पर गहरा असर डालना शुरू कर दिया है।

घाट किनारे माला-फूल की दुकान लगाने वाली सरोज ने बताया कि इस दौरान एक महीने तक काफी परेशानी होती है। दशाश्वमेध घाट पर स्थित शीतला मंदिर में पानी प्रवेश कर चुका है। काशी के सभी घाट जलमग्न हो चुके हैं। प्रभारी निरीक्षक जल पुलिस राजकिशोर पांडेय ने बताया कि दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती अब सांकेतिक रूप में ही होगी।

बता दें कि पूर्वांचल में भारी बारिश और नदियों के उफान से लोग संकट में हैं। गंगा, वरुणा और सरयू (घाघरा) की बाढ़ में कई गांव और मोहल्ले प्रभावित हैं।बलिया में गंगा दो दिन से खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। आजमगढ़, मऊ और बलिया में 80 बीघे से अधिक कृषियोग्य जमीन घाघरा नदी में विलीन हो चुकी है। बुधवार को वाराणसी में बारिश के बीच दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।

Tags: Prayagraj Newsup newsweather forecast
Previous Post

दिल्ली और हैदराबाद के बाद बेंगलुरू देखेगा उत्तर प्रदेश की कारोबारी शक्ति की झलक

Next Post

योगी सरकार की पुलिस ने अपराधियों को किया नेस्तनाबूद, मुठभेड़ में 9 हजार से अधिक अपराधियों को लगी पैर में गोली

Writer D

Writer D

Related Posts

CM dashboard
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

11/08/2026
The Yogi government linked the celebration of independence with employment.
उत्तर प्रदेश

आजादी के रंग से संवर रही 30 हजार महिलाओं की जिंदगी, हर घर के लिए बना रहीं तिरंगा

11/08/2026
Uttar Pradesh's impressive performance on GeM
उत्तर प्रदेश

जेम पर उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की खरीद और तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

11/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कट्टरपंथ के विरोधी संत कबीर को हिंदुओं ने पूजा, मुसलमान उन्हें दूर से छूना भी नहीं चाहतेः मुख्यमंत्री

11/08/2026
100% resolution of electricity supply-related complaints
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान

11/08/2026
Next Post
Yogi government's police destroyed the criminals

योगी सरकार की पुलिस ने अपराधियों को किया नेस्तनाबूद, मुठभेड़ में 9 हजार से अधिक अपराधियों को लगी पैर में गोली

यह भी पढ़ें

बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा कल से, सभी केंद्रों पर तैयारी पूरी

16/02/2021
Vijaya ekadashi

विजया एकादशी व्रत रखने से पहले आज कर ले ये खास काम

26/02/2022
Mishri

मिश्री के फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

21/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version