Main Sliderउत्तराखंडधर्म

बारह ज्योतिर्लिंगों में भेजा जाएगा मिट्टी के बर्तनों में गंगाजल

उत्तराखंड से गंगाजल मिट्टी के बर्तनों में पैक कर देश के 12 ज्योतिर्लिंगों के साथ ही अन्य धार्मिक स्थलों के लिए भेजा जाएगा। प्रादेशिक को-ऑपरेटिव यूनियन (पीसीयू) ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। देहरादून में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आगामी 30 अक्तूबर को ‘गंगाजल’ कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

पीसीयू के चेयरमैन राम मेहरोत्रा ने बताया कि फिलहाल गंगाजल की करीब दो लाख पैकिंग तैयार की गई है। ऑर्डर मिलने पर फिर से गंगाजल की पैकिंग कराई जाएगी।

मेहरोत्रा ने बताया कि वर्तमान में 300 मिलीलीटर गंगाजल की पैकिंग तैयार की गई है। इसका मूल्य 150 रुपये रखा गया है। भविष्य में जिस हिसाब से मांग मिलेगी, उसी हिसाब से पैकिंग की जाएगी। मेहरोत्रा ने कहा कि गंगाजल से होने वाली आय सहकारिता के क्षेत्र में खर्च की जाएगी।

गलत दिशा में रसोईघर बनवाने से पड़ता है बुरा असर

ये हैं 12 ज्योतिर्लिंग

  • सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, गुजरात
  • मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग, आंध्र प्रदेश
  • महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, एमपी
  • ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, एमपी
  • केदारनाथ ज्योतिर्लिंग, उत्तराखंड
  • भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, महाराष्ट्र
  • विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग, उत्तर प्रदेश
  • त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, महाराष्ट्र
  • वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, झारखंड
  • नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात
  • रामेश्वर ज्योतिर्लिंग, तमिलनाडु
  • घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग, महाराष्ट्र

Related Articles

Back to top button