• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गैंगस्टर विकास दुबे ने फरारी के दौरान भाजपा नेता से मांगे थे 20 लाख रुपए

Desk by Desk
25/07/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
ऑडियो की फॉरेंसिक जांच

ऑडियो की फॉरेंसिक जांच

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। कानपुर के चौबेपुर के बिकरू गांव में खूनी खेल खेलने वाले दुर्दांत विकास दुबे ने इस केस के बाद फरारी के दौरान एक नेता से बीस लाख रुपया की मांग की थी। इसका ऑडियो तथा व्हाट्सएप चैटिंग वायरस हो गया है। उसने वकीलों की चार जोड़ी ड्रेस के साथ आठ नंबर के जूतों की मांग की थी।

दुर्दांत गैंगस्टर विकास दुबे चौबेपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद फरारी के दौरान भी लोगों के सम्पर्क में था। उसका कानपुर के भाजपा नेता से बातचीत का ऑडियो और व्हाट्सएप चैटिंग वायरल हो रहा है। इसमे सरेंडर का इंतजाम करने के लिए मदद मांग रहा है। भाजपा नेता को मदद के बदले कानपुर में प्रॉपर्टी देने का उसने वादा भी किया। इतना ही नहीं उसने दो दिन के अंदर दोगुनी रकम लौटाने वादा किया था। इस नेता ने एसटीएफ को यह जानकारी दी थी।

हरसिमरत बादल जी के स्वस्थ जीवन और लंबी आयु की कामना करता हूं : मोदी

कानपुर में बिकरु कांड में सीओ सहित आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपित विकास दुबे को एसटीएफ ने दस जुलाई को कानपुर में एक एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। अब विकास दुबे के तमाम ऑडियो वायरल हो रहे हैं। ताजा वायरस ऑडियो से लगता है कि फरारी के दौरान भी वह अपने जानने वाले लोगों के सम्पर्क में था।

दुर्दांत अपराधी विकास दुबे से जुड़ी तमाम जानकारियां सामने आ रही हैं। हत्याकांड के बाद फरारी के दौरान विकास दुबे की कानपुर के एक भाजपा नेता से बातचीत का ऑडियो और व्हाट्सएप चैटिंग सामने आई है। इस व्हाट्सएप कॉल और चैटिंग में विकास अपने सरेंडर का इंतजाम करने के लिए भाजपा नेता से मदद मांग रहा है। नेता ने एसटीएफ को ये जानकारी दी थी। भाजपा नेता ने इस व्हॉट्सएप चैट को यूपी एसटीफ को दिया था। इस दौरान विकास ने मदद के लिए सपा विधायक का मोबाइल नंबर भी दिया। इस साथ ही विकास दुबे ने 20 लाख रुपया, चार जोड़ी वकीलों की ड्रेस और जूते का इंतजाम करने को कहा था। जब भाजपा नेता ने बताया ये इंतजाम मुश्किल है तो उसने एक सपा विधायक से मदद लेने को कहा था।

विकास दुबे ग्वालियर पहुंचने के बाद सरेंडर की पूरी तैयारी कर चुका था। शुक्रवार को वायरल हुए ऑडियो में वह एक परिचित को बता रहा है कि इस वक्त मुश्किल घड़ी जरूर है, लेकिन संकट टल गया है। एक-दो दिन में कोर्ट में सरेंडर भी हो जाएगा। इंतजाम हो चुका है। ऑडियो में आवाज बदली लगने के सवाल पर वह कहता है, हम ही बोल रहे हैं। आप यह समझ लो। हम ओपेनली कुछ नहीं कह सकते, इसी कारण वाट्सएप काल की है।

विकास दुबे की यह बात थाना बजरिया क्षेत्र के रामबाग निवासी सुबोध तिवारी से हुई है। आठ मिनट सात सेकेंड की वाट्सएप कॉल को उन्होंने रिकॉर्ड कर लिया था। वह बताता है कि वाट्सएप कॉल ही इसलिए कर रहा है, ताकि कोई जान न सके। बताया कि वह ग्वालियर पहुंच चुका है। माना जा रहा है कि यह ऑडियो उसके उज्जैन पहुंचने से तीन चार दिन पहले का है। वह मानता है कि मामला बड़ा हो गया है। पूरा यूपी देख रहा है, लेकिन मैटर सेफ हो गया है। वह कई बार सुबोध तिवारी से पूछता है कि गुड्डन कहां हैं। उसके फोन नंबर बंद होने की बात पर वह बताता है कि गुड्डन उसका फेसबुक पेज चलाता है। वही ग्रुप एडमिन है। यह पेज मीडिया में हाईलाइट है। इसे तुरंत बंद करना है। वह कहता है कि उसका सारा काम गुड्डन त्रिवेदी और विनय तिवारी ही देख रहे थे। अब तक तो सब अच्छा चल रहा था कि मामला बिगड़ गया।

इसके लिए विकास ने भाजपा नेता को सपा विधायक का मोबाइल नंबर भी दिया। इस चैट और ऑडियो में विकास बार-बार गुड्डन त्रिवेदी से बात कराने को कह रहा है। इसके बाद पता चला है कि विकास दुबे वकील के वेश में सरेंडर की तैयारी कर रहा था। भाजपा नेता ने एसटीएफ को विकास के मैसेज और कॉल की जानकारी दी थी। वायरल ऑडियो में विकास वाराणसी और ग्वालियर में अपना ठिकाना बता रहा था।

कांग्रेस ने बुलाई विधायक दल की बैठक पर शेखावत ने गहलोत पर साधा निशाना

बकौल सुबोध, उन्हेंं एक परिचित ने बताया था कि विकास दुबे उनसे संपर्क कर सकता है। उन्होंने पूरी जानकारी पुलिस-प्रशासन को दे दी थी। यह व्यक्ति 20 लाख रुपये और कुछ कपड़ों का इंतजाम करने को कह रहा था। उसने ग्वालियर, बनारस, फतेहपुर आदि कई जगहों पर पैसा देने के लिए बुलाया। वह हर बार पैसा लेने का ठिकाना बदल देता था। सुबोध का सवाल है कि बातचीत की रिकाॄडग उन्होंने सिर्फ तत्कालीन डीआइजी एसटीएफ अनंत देव को दी थी। यह ऑडियो वायरल कैसे हो गया। उनका आरोप है कि पुलिस ने विकास दुबे के गुर्गों से दुश्मनी करा दी है। सुबोध के मुताबिक उनके पास कई ऑडियो हैैं। हर बार वह मदद का आग्रह ही किया करता था।

कानपुर के चौबेपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद एसएसपी पद से हटाए गए डीआइजी पीएसी, अनंत देव तिवारी ने कहा कि विकास दुबे के नाम पर कोई सुबोध से 20 लाख रुपये ठगने की कोशिश कर रहा था। उसके फ्राड मिलने पर तलाश बंद कर दी गई। उस वक्त विकास की गिरफ्तारी मुख्य मुद्दा थी। ऑडियो किसने वायरल किया, मुझे तो यह नहीं मालूम। यह प्रकरण स्थानीय पुलिस को भी पता था।

Tags: #UP CrimeAudio ViralBikruBJP leaderChaubeyPurDemanded Rs 20 Lakh During absconding PeriodGangster Vikas DubeyHistory Sheeter Vikas DubeyLucknowSamajwadi Party MLASITup newsup stfVikas Dubey caseउत्तर प्रदेश एसटीएफऑडियो की फॉरेंसिक जांचफरारी के दौरानभाजपा नेता से मांगे थे 20 लाख रुपएविकास दुबे
Previous Post

रूस दूसरी कोरोना वैक्सीन का मानव ट्रायल शुरू करेगी 27 जुलाई से

Next Post

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

कलंकित व काले अतीत के लोग विश्वास लायक नहींः सीएम योगी

09/11/2025
President Murmu and PM Modi congratulated Uttarakhand Foundation Day
राजनीति

राष्ट्रपति मुर्मु एवं प्रधानमंत्री मोदी ने दी उत्तराखंड स्थापना दिवस की बधाई

09/11/2025
UP Ats arrested farhan nabi siddiqui from noida
उत्तर प्रदेश

UP ATS की बड़ी कार्रवाई: घुसपैठियों को छिपाने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 11 करोड़ की विदेशी फंडिंग उजागर

09/11/2025
AQI
Main Slider

दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली’, कई इलाकों में AQI 400 पार

09/11/2025
Ward boy made obscene demands from a woman
क्राइम

नौकरी के बहाने वॉर्ड बॉय की अश्लील मांग—महिला से बोला, ‘मेरे साथ संबंध बनाओ’

09/11/2025
Next Post

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

यह भी पढ़ें

BSNL

BSNL का फेस्टिव ऑफर, जानिए ग्राहकों को इन प्लान्स पर क्या मिलेगा फायदा

22/10/2020
Manoj Kumar Rai

मिशन शक्ति के तहत राष्ट्रीय बालिका दिवस पर होगा विशेष सप्ताह : मनोज कुमार

16/01/2021
kanwariyas

सड़क किनारे सो रहे तीन बच्चों को ट्रक ने रौंदा, दो की मौत

26/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version