• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गैस का सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग में दो बच्चों की मौत

Writer D by Writer D
11/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, नोएडा
0
two kids died in noida
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नोएडा।  सेक्टर 63 के बहलोलपुर गांव के पास बसी झुग्गियों में रविवार की दोपहर को गैस का सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। मौके से अभी तक दो बच्चों के शव निकाले जा चुके हैं जबकि काफी लोगों के फंसे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड व रेस्क्यू टीम आग बुझाने में लगी हैं। गाजियाबाद में आसपास के जिलों से आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां मंगाई गई हैं।

फायर ब्रिगेड रेस्क्यू टीम आग बुझाने में लगी, पूरे इलाके में धुआं फैला

बहलोलपुर गांव पास करीब डेढ़ हजार से ज्यादा झुग्गी बसी हुई हैं जिनमें सात हजार से ज्यादा लोग निवास करते हैं। यह लोग पन्नी व प्लास्टिक बीनने का काम करते हैं। आज दोपहर को इस झुग्गी बस्ती में अचानक आग लग गई।

Noida: Fire broke out at Bahlolpur slum cluster today

Police say bodies of two children have been found, fire doused pic.twitter.com/ZonDklhWYl

— ANI UP (@ANINewsUP) April 11, 2021

पहले लोगों ने खुद ही आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली तो फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगातार आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं। इस दौरान मौके से दो बच्चों के शव मिलने की सूचना है।

एंटीलिया प्रकरण में NIA को 16 अप्रैल तक मिली रियाज काजी की कस्टडी

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पहले दो तीन धमाके हुए और फिर आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और चारों तरफ धुआं ही धुआं हो गया। झुग्गियों में रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

फायर ब्रिगेड का कहना है कि अभी और लोगों के फंसे होने की आशंका है। सूचना मिलने पर प्रशासन व पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। फायर ब्रिगेड की कई दर्जन गाड़ियां मौके पर आग पर काबू पाने में लगी हैं। समाचार लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है।

Tags: noida firetwo kids died in noida
Previous Post

एंटीलिया प्रकरण में NIA को 16 अप्रैल तक मिली रियाज काजी की कस्टडी

Next Post

भाजपा कार्यकर्ताओं के हत्यारे और भ्रष्टाचारी जाएंगे जेल : शाह

Writer D

Writer D

Related Posts

Flood
उत्तर प्रदेश

591 करोड़ अलर्ट मैसेज से बाढ़ के दौरान यूपी में बचाई गई लाखों की जान, एक भी जनहानि नहीं

04/09/2026
Ek Ped Guru ke Naam
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

04/09/2026
Terrorist killed in Budgam encounter
Main Slider

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; AK-राइफल समेत सामान बरामद

04/09/2026
Swatantra Bhardwaj was detained in Bulandshahr.
उत्तर प्रदेश

जंतर-मंतर मारपीट मामले में कार्रवाई, स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया

04/09/2026
CM Dhami watched the spiritual film ‘Hanuman Ansh’.
Main Slider

संत परंपरा के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में ऐसी फिल्में महत्वपूर्ण : धामी

04/09/2026
Next Post
Amit Shah in Bengal

भाजपा कार्यकर्ताओं के हत्यारे और भ्रष्टाचारी जाएंगे जेल : शाह

यह भी पढ़ें

arrested

रिश्वत लेने के आरोप में SOG प्रभारी सहित कांस्टेबल गिरफ्तार, भेजा जेल

06/09/2021
wall collapsed

निर्माणाधीन गोदाम की गिरी दीवार, 5 मजदूरों की दबकर मौत

15/07/2022
The plane's engine suddenly caught fire mid-air

बीच हवा में विमान के इंजन में अचानक लगी आग, पायलट की सूझबूझ से बची 235 लोगों की जान

20/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version