• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गौशालाओं पर खर्च होगी गौ-चरान भूमि के ठेेके मिली राशि: नायब सैनी

Writer D by Writer D
07/01/2025
in राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
CM Nayab Singh Saini

CM Nayab Singh Saini

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पंचकूला: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने राज्य में गौवंश संरक्षण और गौशालाओं के विकास के लिए सरकार के समर्पण का परिचय देते हुए पंचकूला में आयोजित गौ सेवा सम्मान समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने गौशालाओं के लिए 216.25 करोड़ रुपये की चारा अनुदान राशि जारी की और आत्मनिर्भर गौशाला संचालकों को सम्मानित किया। सीएम ने कहा कि सरकार गोवंश के संरक्षण के लिए कई बड़े कदम उठा रही है, जिसमें गौ-चरान की भूमि को चिह्नित कर गौशालाओं की जरूरतों के अनुसार चारा उगाने के लिए उपलब्ध कराना प्रमुख है।

गौ-चरान की भूमि का होगा सही उपयोग

सीएम (CM Nayab Saini) ने कहा कि प्रदेशभर में जो पंचायतें गौ-चरान की भूमि को ठेके पर देती हैं, उस राशि का उपयोग अब गौशालाओं की गतिविधियों के लिए किया जाएगा। इसके साथ ही अधिकारियों को एक रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि यह भूमि गौशालाओं की इच्छानुसार चारा उगाने के लिए दी जा सके। इस पहल से न केवल गौवंश के लिए चारे की समस्या का समाधान होगा, बल्कि गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनने में भी मदद मिलेगी।

गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास

सैनी (CM Nayab Saini) ने बताया कि हरियाणा सरकार गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बायोगैस प्लांट और सोलर ऊर्जा प्लांट लगाने को प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि 330 गौशालाओं में सोलर प्लांट लगाए जा चुके हैं और बाकी गौशालाओं में भी यह कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा। इसके अलावा, गौशालाओं को गाय के गोबर और गौमूत्र से तैयार उत्पाद जैसे पेंट, फिनायल, साबुन, शैंपू आदि बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, जिनकी मार्केटिंग में सरकार सहयोग करेगी।

गौवंश के लिए टैगिंग और स्वास्थ्य सेवाएं

मुख्यमंत्री (CM Nayab Saini) ने घोषणा की कि प्रदेश के सभी गौवंश की टैगिंग की जाएगी और इस डेटा को ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। गौवंश के स्वास्थ्य की जांच के लिए गौशालाओं में सप्ताह में एक दिन पशु चिकित्सक की ड्यूटी अनिवार्य की गई है। इसके अलावा, मोबाइल पशु चिकित्सालय की सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

गौवंश संरक्षण में हरियाणा बना अग्रणी राज्य

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने इस अवसर पर बताया कि हरियाणा सरकार ने गौवंश संरक्षण और प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने के लिए अभूतपूर्व कदम उठाए हैं। प्रदेश में वार्षिक दूध उत्पादन 122 लाख टन तक पहुंच गया है और प्रति व्यक्ति दूध उपलब्धता में हरियाणा देश में तीसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि गौवंश सुरक्षा के लिए हरियाणा गौवंश संरक्षण और संवर्धन अधिनियम-2015 लागू किया गया है, जिसमें गौ हत्या पर 10 साल तक की सजा और अवैध गौ तस्करी पर सात साल तक की सजा का प्रावधान है।

गौशालाओं को बढ़ा बजट और सुविधाएं

हरियाणा गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्रवण गर्ग ने बताया कि भाजपा सरकार ने पिछले 10 वर्षों में गौशालाओं का बजट 2 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 510 करोड़ रुपये कर दिया है। इस दौरान, गौशालाओं को 270 करोड़ रुपये का चारा अनुदान और शेड निर्माण के लिए 30 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है।

Tags: CM Nayab Saini
Previous Post

केंद्रीय मंत्रियों से मिले सीएम धामी, नेशनल गेम्स का दिया न्यौता

Next Post

नवचयनित पटवारियों की प्रशिक्षण अवधि होगी एक वर्ष: नायब सैनी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Bhagwant Mann
पंजाब

खेदां वतन पंजाब दियां-2026 का बड़ा प्लान, 10 लाख खिलाड़ियों को जोड़ने का लक्ष्य

19/08/2026
UP-Japan Investment Meet-2026
Main Slider

जापानी तकनीक और यूपी की औद्योगिक क्षमता से बनेगा निवेश का नया अध्याय

19/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा को लेकर गठित अनुश्रवण समिति की बैठक

19/08/2026
Tejashwi Yadav
Main Slider

पटना में RJD का रण! तेजस्वी हिरासत में, टूटी बैरिकेडिंग तो चला वाटर कैनन

19/08/2026
Pizza Outlet
क्राइम

लुधियाना में पिज्जा आउटलेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 सेकंड में चलीं 3 गोलियां

19/08/2026
Next Post
CM Nayab Singh Saini

नवचयनित पटवारियों की प्रशिक्षण अवधि होगी एक वर्ष: नायब सैनी

यह भी पढ़ें

अंकिता लोखंडे

सुशांत की मां की फोटो शेयर कर इमोशनल हुईं अंकिता लोखंडे

08/08/2020
Earthquake

किन्नौर की धरती डोली, इतनी तीव्रता का आया भूकंप

16/12/2022
Maha Kumbh

ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलेगा प्रयागराज महाकुंभ

06/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version