• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पटना में RJD का रण! तेजस्वी हिरासत में, टूटी बैरिकेडिंग तो चला वाटर कैनन

Writer D by Writer D
19/08/2026
in Main Slider, बिहार, राजनीति
0
Tejashwi Yadav

Tejashwi Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना: बिहार की राजधानी पटना में RJD के लोकभवन मार्च के दौरान सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। छात्रों की समस्याओं, बेरोजगारी और सिवान में AK-47 से हुई फायरिंग के विरोध में निकले मार्च को पुलिस ने डाक बंगला चौराहे पर रोक दिया। RJD कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने वाटर कैनन चलाकर भीड़ को पीछे हटाया और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को हिरासत में ले लिया।

AK-47 कटआउट लेकर पहुंचे कार्यकर्ता

मार्च में शामिल RJD कार्यकर्ता AK-47 के कटआउट लेकर पहुंचे थे। प्रदर्शनकारियों ने छात्रों और बेरोजगारी से जुड़े मुद्दों के साथ सिवान में हुई फायरिंग का विरोध किया।

पुलिस ने मार्च को आगे बढ़ने से रोकने के लिए डाक बंगला चौराहे पर बैरिकेडिंग की थी, लेकिन कार्यकर्ताओं ने इसे पार करने की कोशिश की।

तेजस्वी का सरकार पर हमला

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने आरोप लगाया कि कार्रवाई सम्राट चौधरी के आदेश पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस की सख्ती से जनता की आवाज दबने वाली नहीं है।

तेजस्वी ने दावा किया कि जनता सरकार के खिलाफ अपने मुद्दों को लेकर सड़कों पर है।

मीसा भारती ने पूछा- अनुमति किसने दी?

RJD सांसद मीसा भारती ने भी AK-47 के मुद्दे पर सरकार को घेरा। उन्होंने सवाल किया कि छात्रों के खिलाफ AK-47 के इस्तेमाल की अनुमति आखिर किसने दी।

उन्होंने कहा कि अगर इसकी अनुमति जिलाधिकारी ने दी थी तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। मीसा भारती ने सरकार पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।

TRE-4 की निगेटिव मार्किंग पर भी बवाल

पटना में BPSC TRE-4 को लेकर छात्र पहले से आंदोलन कर रहे हैं। भर्ती का विज्ञापन जारी होने के बाद भी प्रीलिम्स और मेंस में निगेटिव मार्किंग को लेकर अभ्यर्थियों का विरोध जारी है।

छात्र इस प्रावधान को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। RJD ने इसी मुद्दे को भी अपने लोकभवन मार्च में प्रमुखता से उठाया।

पटना में ट्रैफिक पर असर

मार्च को देखते हुए पटना ट्रैफिक पुलिस ने भी विशेष व्यवस्था की। पटना जंक्शन और पटना स्टेशन से डाक बंगला चौराहे की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।

पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और ट्रैफिक निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Tags: bihar newsTejashwi Yadav
Previous Post

लुधियाना में पिज्जा आउटलेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 सेकंड में चलीं 3 गोलियां

Next Post

यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026 में बोले सीएम योगी- यूपी में निवेश करें, हर स्तर पर मिलेगा पूरा सहयोग

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
CM Yogi

यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026 में बोले सीएम योगी- यूपी में निवेश करें, हर स्तर पर मिलेगा पूरा सहयोग

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

CM Yogi

योगी सरकार ने कृषि श्रमिकों को दिया तोहफा, न्यूनतम मजदूरी में ऐतिहासिक बढ़ोतरी

24/07/2025

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 60.74 लाख के पार, 50 लाख से अधिक रोगमुक्त

28/09/2020

धन सिंह रावत की कार पलटी, बाल-बाल बचे स्वास्थ्य मंत्री

14/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version