• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रेलवे ट्रैक पर मिला गायत्री प्रजापति के भतीजे का दो टुकड़ों में शव, मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
12/02/2021
in Main Slider, अमेठी, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, राजनीति
0
गायत्री प्रजापति Gayatri Prajapati

गायत्री प्रजापति के भतीजे का शव मिला

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के अमेठी में जेल में बंद पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति के भतीजे शुभम प्रजापति का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय शुभम प्रजापति का शव रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में बंटा मिला है। शुभम गायत्री प्रजापति के सबसे छोटे भाई जगदीश प्रजापति के बेटे थे।

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे जीआरपी (प्रतापगढ़) के जवानों ने शव को कब्जे में लिया है। शुभम का शव अमेठी कोतवाली क्षेत्र के खेरौना गांव के पास रेलेव ट्रैक पर मिला है। पुलिस को अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है।

शव मिलने की सूचना पर अमेठी कोतवाली के एसएचओ और सीओ समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर साक्ष्य संकलन करने के साथ ही आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मृतक के परिजनों से सूचना मिली है कि गुरुवार को गांव में तेरहवीं का कार्यक्रम था, सब लोग देर शाम तक वहीं थे। शुभम की मौत की खबर पाकर परिजन भी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे।

पीएम मोदी और भाजपा 130 करोड भारतवासियो को धोखा दे रहे : शेर सिंह राणा

आपको बता दें की पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पिछले 3 सालों से जेल में बंद हैं और फिलहाल आय से अधिक संपत्ति मामले में ईडी उनसे पूछताछ कर रही है। ऐसे में गायत्री प्रजापति के सगे भतीजे की मौत ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। उधर, पूरे अमेठी में गायत्री प्रजापति के सबसे छोटे भाई जगदीश प्रजापति के बेटे शुभम प्रजापति की मौत की खबर से हड़कंप मचा हुआ है। गायत्री प्रजापति के समर्थक बड़ी संख्या में उनके घर पहुंचने शुरू हो गए हैं।

शुभम अभी पढ़ाई कर रहे थे। वह राजनीति में किसी तरीके से सक्रिय नहीं थे। परिजनों ने बताया कि गांव में तेरहवीं का कार्यक्रम था, जिसमें पूरा परिवार वहीं पर मौजूद था और शुभम भी वहीं पर था। इस तरीके से शुभम की मौत की खबर से पूरे गांव में गम का माहौल है।

Tags: amethi newsGayatri Prajapatishubham prajapaiup news
Previous Post

पीएम मोदी और भाजपा 130 करोड भारतवासियो को धोखा दे रहे : शेर सिंह राणा

Next Post

घूसखोर एसडीएम से शादी रचाएंगे जज, 10 दिन की मिली सशर्त जमानत

Writer D

Writer D

Related Posts

Somvati Amavasya
Main Slider

सोमवती अमावस्या के दिन बनेगा दुर्लभ संयोग, जानिए महत्व और उपाय

07/06/2026
Gulab Sharbat
Main Slider

रिश्तों में मिठास घोल देगा यह ड्रिंक, चारों ओर से हो जाएगी तारीफों की बौछार

07/06/2026
black forehead
Main Slider

माथे के कालेपन को दूर कर देंगे ये नुस्खे, मिलेगा जबरदस्त निखार

07/06/2026
Sunset
Main Slider

इन जगहों पर दिखता हैं सनसेट का बेहतरीन नजारा

07/06/2026
Facial
Main Slider

लंबे समय तक रहेगा फेशियल का असर, बस इन गलतियों से बचे

07/06/2026
Next Post
SDM Pinki Meena

घूसखोर एसडीएम से शादी रचाएंगे जज, 10 दिन की मिली सशर्त जमानत

यह भी पढ़ें

shot

हथियारबंद लुटेरों ने व्यापारी को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

01/05/2021
Drone Attack

ड्रोन के रेगुलेशन, मैनुफैक्चरिंग मैनपावर को प्रशिक्षित किये जाने के लिए समिति के गठन का निर्णय

24/12/2021
TV star Anuj Saxena

टीवी स्टार अनुज सक्सेना पर लगा धोखाधड़ी करने का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

01/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version