• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गहलोत बोले- जरूरत पड़ी तो राष्ट्रपति भवन जाएंगे, पीएम आवास पर भी देंगे धरना

Desk by Desk
26/07/2020
in Main Slider, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
अशोक गहलोत

गहलोत बोले- जरूरत पड़ी तो राष्ट्रपति भवन जाएंगे, पीएम आवास पर भी देंगे धरना

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। राजस्थान में सियासी नाटक जारी है। इसी नाटक के बीच आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हम अपनी सरकार बचाने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं। अगर धरना देने के लिए प्रधानमंत्री निवास भी जाना पड़ा तो दिल्ली भी जाएंगे।

विधायक दल की बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, ‘आप लोग तैयार रहिए, अगर 21 दिन तक बैठना पड़े तो यहां रहेंगे। राष्ट्रपति भवन जाना पड़े तो राष्ट्रपति के पास जाएंगे या फिर प्रधानमंत्री निवास के बाहर दिल्ली में धरना देने जाना पड़े तो प्रधानमंत्री निवास दिल्ली भी जाएंगे।’

राजस्थान में कांग्रेस आज हर जिला मुख्यालय पर भाजपा के खिलाफ करेगी धरना-प्रदर्शन

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पहले शाम चार बजे राज्यपाल कलराज मिश्र से मिलने का कार्यक्रम था। हालांकि, अब ऐसी खबर है कि सीएम शाम तक में राज्यपाल से मिलेंगे। मुख्यमंत्री आवास (सीएमआर) पर कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक में चर्चा के बाद राज्यपाल से मुलाकात का कार्यक्रम तय होगा। इससे पहले जयपुर के फेयरमोंट होटल में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई।

उधर, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत ने शनिवार को भाजपा की आलोचना की। भाजपा के खिलाफ जयपुर में विरोध रैली के दौरान पार्टी समर्थकों को संबोधित करते हुए वैभव ने कहा, ‘केंद्र में भाजपा लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई राजस्थान सरकार को गिराने की साजिश में शामिल है। पिछले डेढ़ साल से हमने किसानों के लिए काम किया है। हमने कोरोना वायरस से प्रभावी ढंग से निपटा है। मुझे लगता है कि भाजाप इससे निपट नहीं सकती है और इसलिए वो कांग्रेस के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार को गिराने की साजिश रच रही है।’

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू बोले- ई-लर्निंग में सुदूरवर्ती क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं पर रहे विशेष ध्यान

इससे पहले कांग्रेस ने ‘भाजपा द्वारा राजस्थान में लोकतंत्र की हत्या के षड्यंत्र के खिलाफ’ शनिवार को राज्य के जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस ये धरने-प्रदर्शन ऐसे समय में कर रही है, जबकि राज्य में राजनीतिक रस्साकशी चल रही है। पार्टी के सारे विधायक व मंत्री हालांकि जयपुर के पास एक होटल में रुके हुए हैं इसलिए इन धरना-प्रदर्शनों की अगुवाई बाकी नेता कर रहे हैं। राजधानी जयपुर के साथ साथ जोधपुर व बीकानेर सहित अन्य जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा धरना-प्रदर्शन किए गए।

Tags: : जम्मू कश्मीर विधानसभाAshok GehlotAssemblyAssembly sessionCongress mlaFloor TestGehlot demand for convening assembly sessionhindi newsnews in hindiRaj BhavanRajasthanRajasthan Cabinet meetingRajasthan Cabinet meeting decisionsrajasthan newsRajasthan political crisisअशोक गहलोतकांग्रेस विधायकगहलोत की विधानसभा सत्र बुलाने की मांगप्रधानमंत्री आवास पर धरनाफ्लोर टेस्टराजभवनराजस्थानराजस्थान कैबिनेट की बैठक खत्मराजस्थान न्यूजराज्यपाल से विधानसभा सत्र बुलाने की मांगराष्ट्रपति भवन पर धरनाविधानसभा सत्र बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी
Previous Post

पंजाब में 24 घंटों में कोरोना से 5 की माैत, 8 हजार से अधिक लोग रोगमुक्त

Next Post

कोरोना से जंग में ये विचार आपकी सोच को देंगे मजबूती

Desk

Desk

Related Posts

Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार

27/08/2026
CM Dhami
Main Slider

वीर सैनिकों और शहीद परिवारों के सम्मान व कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री धामी

27/08/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड@2047 की विकास रणनीति पर मुख्य सचिव से विश्व बैंक एमडी की चर्चा

27/08/2026
Next Post
सोच को देंगे मजबूती

कोरोना से जंग में ये विचार आपकी सोच को देंगे मजबूती

यह भी पढ़ें

major revolution in agriculture through AI.

AI के माध्यम से कृषि क्षेत्र में बड़ी क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश

22/11/2025
Liquor

शराब माफियाओं से 70 करोड़ रुपये से अधिक की सम्पत्ति हुई जब्त

09/09/2021
Naxalites Encounter

बीजापुर में मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर, 2 जवान शहीद

03/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version