• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कुछ प्रतिबंधों के साथ जर्मनी ने 28 मार्च तक बढ़ाया लॉकडाउन

Desk by Desk
04/03/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, ख़ास खबर, नई दिल्ली, स्वास्थ्य
0
जर्मनी ने बढ़ाया लॉकडाउन

जर्मनी ने बढ़ाया लॉकडाउन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। जर्मनी में कोरोना वायरस से निपटने के मद्देनजर लगे लॉकडाउन को और तीन सप्ताह यानी 28 मार्च तक बढ़ाने का फैसला किया है। इस दौरान कुछ पाबंदियों में छूट दी जाएगी। जर्मनी की चांसलर एंजेल मर्केल और देश में 16 राज्यों के गवर्नर के बीच बुधवार को करीब नौ घंटे तक बातचीत हुई है। इस दौरान कोरोना वायरस के नए स्वरूप के बढ़ते खतरे और सामान्य जीवन को पटरी पर लौटने को लेकर चर्चा की गई।

देश में पिछले सप्ताह छात्रों के लिए प्राथमिक स्तर तक के स्कूल खोल दिए गए थे। वहीं करीब ढाई महीने बाद सोमवार को ‘हेयरड्रेसर’ काम पर लौटे। बैठक में तय किए गए लॉकडाउन के नए नियम देश में रविवार से लागू किए जाएंगे। मर्केल और राज्यों के गवर्नर ने बुधवार को पाबंदियों में ढील देने की एक चरणबद्ध योजना भी तैयार की। बर्लिन में मर्केल ने पत्रकारों से कहा कि ये कदम हमें आगे कि ओर ले जाने के लिए होने चाहिए।

तमिलसाई साैंदराराजन को मिलेगा ‘ग्लोबल वीमेन ऑफ एक्सीलैंस अवॉर्ड’

उन्होंने कहा कि लेकिन, इसके साथ ही इससे वायरस से निपटने की दिशा में अभी तक हासिल हुई प्रगति प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यूरोप में तीसरी लहर के कई भयावह उदाहरण मौजूद हैं। मर्केल ने संकल्प लिया कि 2021 का वसंत पिछले साल के वसंत से अलग होगा। उन्होंने बताया कि जिन क्षेत्रों में संक्रमण के मामले कम हैं, वहां गैरजरूरी सामान की दुकानें, संग्रहालय और अन्य केंद्र सीमित समय के लिए खुलेंगे।

अधिकतर दुकानें देश में 16 दिसंबर को लागू किए गए लॉकडाउन के समय से ही बंद हैं। वहीं रेस्तरां, बार, खेल केंद्र आदि पिछले साल दो नवंबर से बंद हैं। होटलों को केवल व्यवसाय के लिए यात्रा करने वाले लोगों को ठहराने की अनुमति दी गई थी। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के रॉबर्ट कोच ने बुधवार को बताया था कि पिछले हफ्ते करीब 25 हजार नमूनों की जांच में 46 फीसदी में ब्रिटेन में मिला कोविड-19 का नया स्वरूप मिला था।

उल्लेखनीय है कि देश में मंगलवार तक 5.3 फीसदी आबादी को कोविड-19 के टीके की पहली खुराक लग गई थी। इसके साथ ही 2.7 फीसदी को टीके की दूसरी खुराक भी लग चुकी है। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के अनुसार देश में बुधवार को कोरोना वायरस के 9,019 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24.6 लाख के पास पहुंच गई। वहीं 418 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 70,881 हो गई।

Tags: Angela MerkelCoronavirus LockdownCOVID-19 lockdowngermanygermany coronavirusgermany extends lockdowngermany lockdowngermany lockdown newsgermany newslockdown in germanyWorld Hindi NewsWorld News in Hindiजर्मनी ने 28 मार्च तक बढ़ाया लॉकडाउनजर्मनी लॉकडाउन
Previous Post

वांटेड पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित

Next Post

केरल चुनाव : बीजेपी ने मेट्रो मैन ई श्रीधरन को नहीं घोषित किया मुख्यमंत्री उम्मीदवार

Desk

Desk

Related Posts

30 SP leaders join Subhaspa
Main Slider

अखिलेश यादव की पार्टी में भगदड़, सपा के 30 नेता सुभासपा में शामिल

08/05/2026
Share Market
Business

लाल निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 394 अंक लुढ़का

08/05/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

गर्मियों में फेस पर निखार लाएंगे चंदन के ये फैस पैक

08/05/2026
Cockroaches
Main Slider

काकरोचों ने घर में मचाई धमा चौकड़ी, ये नुस्खे दिलाएंगे निजात

08/05/2026
Cheeks
Main Slider

गालों से पहचाने व्यक्ति का स्वभाव, इस तरह लगाएं पता

08/05/2026
Next Post
मेट्रो मैन ई श्रीधरन Metro man E Sreedharan

केरल चुनाव : बीजेपी ने मेट्रो मैन ई श्रीधरन को नहीं घोषित किया मुख्यमंत्री उम्मीदवार

यह भी पढ़ें

corona in Delhi

राजधानी में कोरोना की सुनामी, तीन दिन में तीन गुना हुए केस

02/01/2022
Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

दिल्ली के बाद अब इस कोर्ट परिसर में हुआ ब्लास्ट, दो की मौत

23/12/2021
Green Chilli Bharta

इस राजस्थानी डिश का मजा लेने से न चुके, कभी नहीं भूलेंगे स्वाद

20/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version