• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दांत हो गए हैं पीले, इन तरीकों से पाएं मोती जैसी चमक

Writer D by Writer D
11/02/2024
in फैशन/शैली
0
Yellow Teeth

Yellow Teeth

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

खुलकर हंसना सभी को पसंद होता हैं जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। लेकिन जिन लोगों के दांतों में पीलापन (Yellow Teeth) होता हैं वे शर्मींदगी के कारण हंस नहीं पाते हैं। जब भी आप किसी से बात करते हैं तो सामने वाली की नजर आपके दांतों पर जरूर पड़ती हैं। ऐसे में दांतों का पीलापन पर्सनलिटी में दाग का कारण भी बन सकता हैं।

इसके पीलेपन का कारण दांतों को ठीक से साफ न करना, ज़्यादा चाय, कॉफी पीना, सिगरेट पीना, गुटखा या तम्बाखू आदि का सेवन होता है। दांत हमारी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं, इसलिए जरूरी हैं कि इनका पीलापन (Yellow Teeth) जल्द दूर किया जाए। आज हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने दांतों को मोती जैसी चमक दे पाएंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में…

कोकोनट ऑयल

वेब एमडी डॉट कॉम के मुताबिक कोकोनट ऑयल दांतों का पीलापन हटाने के लिए काफी फायदेमंद है, कोकोनट ऑयल या तिल के तेल को दांतो पर रगड़ने से दांतो का पीलापन दूर होता है। कोकोनट ऑयल का इस्तेमाल करने से दांतों की सड़न से बचाव किया जा सकता है। दांतों और मसूड़ों पर कम से कम 5 में कोकोनट ऑयल की मसाज करें।

नमक और सरसों का तेल

दांतों का पीलापन दूर करने के लिए नमक और सरसों के तेल के इस्तेमाल का नुस्खा काफी पुराना और कारगर है। इसके लिए आधे चम्मच नमक में कुछ बूंदें सरसों के तेल की मिलाएं। अब इस मिश्रण से अपने दांतों पर धीरे-धीरे मसाज करें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में एक बार करें। ऐसा करने से करने से आपको फर्क नजर आएगा।

केले का छिलका

दांतों की समस्या के लिए केले का छिलका काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम और मैंगनीज होता है। केले के छिलके आपके दांतों के पीलेपन से छुटकारा पाने के लिए उपयोगी है। इसके लिए केले के छिलके को अपने दांतों पर रगड़ सकते हैं। हफ्ते में कम से कम 2 बार इसका इस्तेमाल आपके दांतों से पीलापन छुड़ाने में काफी मदद करेगा।

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा और नींबू के रस की कुछ बूंदे मिलाकर एक पेस्ट बना लें। बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से दांतों का पीलापन तुरंत कम हो सकता है। नींबू और बेकिंग सोडा का पेस्ट उंगलियों के बजाय टूथ ब्रश की मदद से दांतों पर लगाकर टूथपेस्ट की तरह मल लें और कुछ सेकंड बाद ही मुंह को साफ कर लें ज्यादा देर बेकिंग सोडा दांतों पर लगाने से मसूड़ों को नुकसान पहुंच सकता है।

नीम

दांतों की समस्या के लिए नीम का इस्तेमाल काफी अच्छा साबित होता है। दांतों के पीलेपन और दांतों की अन्य समस्याओं को कम करने में नीम का इस्तेमाल रामबाण की तरह है। दांतों से पीलापन दूर करने के लिए नीम के दातून का इस्तेमाल करें इससे ना सिर्फ दातों का पीलापन दूर होगा बल्कि आपके दांत और ज्यादा मजबूत भी होंगे। नीम नेचुरल एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-सेप्टिक है। इसमें दांतों को सफेद बनाने और बैक्टीरिया को खत्म करने के गुण पाए जाते हैं।

Tags: home remedies to get rid of yellow teethoral healteeth care tipsyellow teethyellow teeth treatment
Previous Post

गुप्त नवरात्रि का दूसरा दिन, आज करें तारा देवी की पूजा, पढ़े कथा

Next Post

आचार्य प्रमोद कृष्णम् का कांग्रेस से 39 साल पुराना साथ छूटा, पार्टी ने किया निष्कासित

Writer D

Writer D

Related Posts

Earings
फैशन/शैली

ईयररिंग को बनाएं अपनी ब्यूटी का हिस्सा, देखें लेटेस्ट डिजाइन

16/08/2026
Rice
फैशन/शैली

बासी चावलों के फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप

16/08/2026
Thin Hair
फैशन/शैली

पतले हो रहे हैं आपके बाल, तो ये जड़ी बूटियां आएंगी काम

16/08/2026
Lips
फैशन/शैली

होंठों से इन उपायों से हटाएं डेड स्किन

16/08/2026
Glowing Skin
Main Slider

फेस को ख़ूबसूरती दिलाएगा कटहल, जानकर हैरान रह जाएंगे

15/08/2026
Next Post
Acharya Pramod Krishnam

आचार्य प्रमोद कृष्णम् का कांग्रेस से 39 साल पुराना साथ छूटा, पार्टी ने किया निष्कासित

यह भी पढ़ें

Funeral Procession

DJ की धुन पर धूमधाम से निकली शवयात्रा, जमकर नाचीं महिलाएं

01/08/2023

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी चेतावनी,कहा- महामारी की चुनौती अब भी कायम

07/10/2021
Food Blogger

मैक्सिको के फूड व्लॉगर को कोलकाता की क्लब कचोरी खाना पड़ा महंगा, पहुंचा अस्पताल

11/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version