• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

क्या Blinkit-Zepto की 10 मिनट डिलीवरी सर्विस हो जाएगी बैन? क्यों हो सकता है फैसला

Desk by Desk
31/12/2025
in Tech/Gadgets
0
क्या Blinkit-Zepto की 10 मिनट डिलीवरी सर्विस हो जाएगी बैन? क्यों हो सकता है फैसला
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Blinkit और Zepto जैसी कंपनियों की 10 मिनट डिलीवरी सर्विस एक बार फिर विवादों में है. गिग वर्कर्स यूनियनों (Gig Workers Union) ने इस मॉडल को असुरक्षित बताते हुए 31 दिसंबर को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है. यूनियनों की मांग है कि तेज डिलीवरी के दबाव से डिलीवरी पार्टनर्स की सुरक्षा और अधिकारों से समझौता हो रहा है. New Years Eve पर होने वाली यह App Bandh हड़ताल कई शहरों में डिलीवरी सर्विस को प्रभावित कर सकती है.

गिग वर्कर्स (Gig Workers) क्यों कर रहे हड़ताल?

गिग वर्कर्स (Gig Workers) यूनियनों का कहना है कि 10 मिनट डिलीवरी मॉडल डिलीवरी एजेंट्स पर खतरनाक दबाव डालता है. समय पर डिलीवरी के चक्कर में सड़क सुरक्षा से समझौता करना पड़ता है. यूनियनों का आरोप है कि देरी चाहे रेस्टोरेंट या ग्राहक की वजह से हो, सजा हमेशा डिलीवरी एजेंट को मिलती है. इसी कारण इस मॉडल को पूरी तरह बैन करने की मांग तेज हो गई है.

31 दिसंबर को देशव्यापी हड़ताल

इंडियन फेडरेशन ऑफ ऐप-बेस्ड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स और गिग और प्लेटफॉर्म सेवा श्रमिक संघ सहित कई राष्ट्रीय यूनियनों ने 31 दिसंबर को App Bandh का आह्वान किया है. इससे पहले 25 दिसंबर को भी हड़ताल हुई थी, जिससे गुरुग्राम और दिल्ली के कुछ इलाकों में डिलीवरी प्रभावित हुई थी. यूनियन लीडर्स के अनुसार, New Years Eve पर यह हड़ताल ज्यादा असरदार हो सकती है, खासकर बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में.

गिग वर्कर्स (Gig Workers) की मुख्य मांगें क्या हैं?

गिग वर्कर्स (Gig Workers) की मांग है कि प्लेटफॉर्म कंपनियों को श्रम कानूनों के दायरे में लाया जाए. इसके साथ ही 10 मिनट डिलीवरी मॉडल पर रोक, मनमाने ID ब्लॉक और पेनल्टी सिस्टम को खत्म करने की मांग की जा रही है. यूनियन बेहतर और पारदर्शी वेतन, सोशल सिक्योरिटी और सामूहिक सौदेबाजी के अधिकार की भी मांग कर रही हैं. इस मुद्दे पर श्रम मंत्री को भी पत्र लिखा गया है.

डिलीवरी एजेंट्स क्यों डरे हुए हैं

कई डिलीवरी एजेंट हड़ताल में शामिल होना चाहते हैं, लेकिन उन्हें ब्लैकलिस्ट होने का डर है. IFAT के अध्यक्ष प्रशांत सावरडेकर के अनुसार कई वर्कर्स विरोध करना चाहते हैं, लेकिन कंपनियों की कार्रवाई से डरते हैं. डिलीवरी एजेंट्स का कहना है कि हर गलती का बोझ उन्हीं पर डाल दिया जाता है, चाहे गलती उनकी हो या नहीं.

रेस्टोरेंट और ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर

New Years Eve पर हड़ताल का असर रेस्टोरेंट बिजनेस पर भी पड़ सकता है. कई होटल और फूड आउटलेट्स को डिलीवरी में दिक्कत की आशंका है. कुछ छोटे रेस्टोरेंट अपने स्टाफ से डिलीवरी कराने की योजना बना रहे हैं, लेकिन बड़े ब्रांड्स के लिए यह आसान नहीं है.

Tags: Gig workers
Previous Post

Year Ender 2025: हर शहर में ‘दूध’ बना नंबर 1, इन प्रोडक्ट्स के ऑर्डर ने भी तोड़े रिकॉर्ड

Next Post

ये 28 दिन की वैलिडिटी वाला सस्ता रिचार्ज प्लान, कीमत है 199 रुपए

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू, Apple स्टोर के बाहर लगी लंबी कतारें

18/09/2026
ISRO successfully launches EOS-05 satellite.
Tech/Gadgets

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

04/09/2026
Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

04/08/2026
Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
Next Post
Airtel का 28 दिन की वैलिडिटी वाला सस्ता रिचार्ज प्लान, कीमत है 199 रुपए

ये 28 दिन की वैलिडिटी वाला सस्ता रिचार्ज प्लान, कीमत है 199 रुपए

यह भी पढ़ें

CM Yogi

‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बढ़ाकर निवेशकों को नई सुविधाएं देगी योगी सरकार

07/10/2024
BJP

Nikay Chunav: BJP ने जारी की नगर पालिका परिषद अध्यक्षों की दूसरी सूची

23/04/2023
arrested

डबल मर्डर के आरोपी रिटायर्ड फौजी समेत तीन लोग गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

05/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version