• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ट्रेन के सामने कूदकर युवती ने की आत्महत्या, सगी बुआ के बेटे से थे प्रेम संबंध

Desk by Desk
09/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, जौनपुर
0
आत्महत्या

आत्महत्या

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्यार में धोखा खाई एक युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या  कर ली। खुदकुशी से पहले युवती का एक वीडियो सोशल मिडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवती अपने प्रेमी व उसके परिवार वालों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। प्रेमी द्वारा धोखा देने पर युवती ने न्याय के लिए थाने का चक्कर भी लगाया था, लेकिन वहां भी उसकी सुनवाई नहीं हुई तो मौत को गले लगा लिया। जानकारी के मुताबिक, युवती का अपनी सगी बुआ के बेटे से प्रेम संबंध था।

जौनपुर के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के हरपालगंज रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार की देर शाम ट्रेन से कटी एक अज्ञात युवती का शव पाया गया था। पुलिस की जांच पड़ताल में मृत युवती की शिनाख्त महराजगंज थाना क्षेत्र गुड़िया (काल्पनिक नाम) के रूप हुई। शिनाख्त होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। आत्महत्या के पीछे का मामला जो सामने आया है, वह चौंकाने वाला है। मौत से 10 दिन पूर्व का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल है।

दिलीप घोष के बिगड़े बोल, कहा- TMC समर्थकों सुधर जाओ नहीं तो श्मशान जाना पड़ेगा

वीडियो में गुड़िया ने बताया कि वह तीन साल से सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के रहने वाले अपने बुआ के बेटे सूरज से प्यार करती थी। दोनों घर से भागकर तीन माह साथ भी रहे। इस दौरान कई बार दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने। उसके बाद प्रेमी ने उसे बदलापुर कस्बे में छोड़कर फरार हो गया। युवती ने कई बार फोन पर उससे शादी करने का दबाव बनाया, लेकिन वह अपनाने को तैयार नहीं हुआ और जान से मारने की धमकी देता रहा।

थक हारकर न्याय पाने के लिए वह सिंगरामऊ थाने गयी तो उसे यह मामला बदलापुर थाने का होने का बताकर बदलापुर भेज दिया। यहां पर जब वह आवेदन लेकर पहुंची तो प्रेमी का घर सिंगरामऊ में होने का हवाला देकर पुनः सिंगरामऊ थाने पर भेज दिया गया। इसी तरह वह न्याय पाने के लिए दो माह तक जौनपुर के दोनों थानों का चक्कर काटती रही, लेकिन न्याय नहीं मिला। इसी बीच पीड़िता ने एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया है, जिसमें उसकी और किसी दारोगा से बातचीत हो रही है। इसमें दारोगा उसे कड़ी फटकार लगाते हुए अपशब्दों का प्रयोग किया तो उसने भी उसी लहजे में जवाब देते हुए पुलिस को फटकार लगा रही है।

तेजस्वी यादव का जन्मदिन आज, कल मिल सकता है सबसे बड़ा सियासी तोहफा

मामले में एसपी (देहात) त्रिभुवन सिंह ने बताया कि मृतक महराजगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। उसकी सगी बुआ के लड़के से लव अफेयर था। वह उससे शादी करना चाहती थी, लेकिन घर वाले रिश्ते की वजह से शादी नहीं करना चाहते थे। इसको लेकर पंचायत भी हुई थी। पंचायत में शादी नहीं हो सकती ऐसा फैसला किया गया था. इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। इस मामले में तीन लोगो के खिलाफ 306 का मुकदमा दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका की शिकायत पर मुकदमा दर्ज न होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि लड़की ने कोई यौन शोषण का आरोप नहीं लगाया था। वह शादी करवाने के लिए कह रही थी, लेकिन विधिक शादी नहीं हो सकती थी तो इसमें कोई मुकदमा दर्ज नहीं हो सकता था।

Tags: Cheating on LoveJaunpur newslatest UP newssexual abuseSuicideup newsUttar Pradesh News
Previous Post

दिलीप घोष के बिगड़े बोल, कहा- TMC समर्थकों सुधर जाओ नहीं तो श्मशान जाना पड़ेगा

Next Post

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा : डिवाइडर से टकराई कार, महाराजगंज थाने के दारोगा की मौत

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सरकारी विद्यालयों की छात्राओं को मिलेगी निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

पूर्वी यूपी के पकवान को मिलेगी ग्लोबल पहचान

19/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी रविवार को पुलिस विभाग के चयनित अभ्यर्थियों को देंगे नियुक्ति पत्र

19/09/2026
Sarvodaya Vidyalaya
उत्तर प्रदेश

सर्वोदय विद्यालयों में सुविधाओं की सौगात, 15 स्कूलों के कायाकल्प के लिए 1.50 करोड़ रुपए जारी

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

गोवंश को तत्काल मिलेगा उपचार, हर जिले में बनेगा इमरजेंसी रेस्क्यू सिस्टम

19/09/2026
Next Post
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा : डिवाइडर से टकराई कार, महाराजगंज थाने के दारोगा की मौत

यह भी पढ़ें

Lakhimpur violence

लखीमपुर हिंसा: आशीष मिश्र से क्राइम ब्रांच की पूछताछ जारी, मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज हो रहा है बयान

09/10/2021
murder

चचेरे भाई ने की दो सगी बहनों की धारदार हथियार से की हत्या

19/11/2021
ak sharma

मुख्यालयों पर न हो बिजली कटौती, इसका अधिकारी रखें ध्यान : एके शर्मा

13/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version