• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेजस्वी यादव का जन्मदिन आज, कल मिल सकता है सबसे बड़ा सियासी तोहफा

Desk by Desk
09/11/2020
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव का जन्मदिन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार रहे तेजस्वी यादव आज 31 साल के हो गए। तेजस्वी अपना जन्मदिन परिवार के साथ मना रहे हैं। उनके बड़े भाई और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने अनोखे अंदाज में बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा- Happy Birthday tutu.

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड सजा है। लालू हट में तेजस्वी यादव का जन्मदिन मनाने की तैयारी है। लालू समर्थक गुब्बारे लेकर तेजस्वी के घर के बाहर पहुंचे हैं, कोई माला तो कोई आम का पौधा लेकर बाहर गेट पर इंतजार कर रहा है।

देश में कोरोना रिकवरी रेट 92.5 फीसदी से अधिक, 79.13 लाख मरीज रोगमुक्त

32वां जन्मदिन मना रहे तेजस्वी यादव को क्या बिहार की जनता मुख्यमंत्री की कुर्सी का उपहार देगी? एग्जिट पोल में तो यही अनुमान सामने आए हैं। हालांकि, चुनाव नतीजे तेजस्वी के जन्मदिन के एक दिन बाद आएंगे। ऐसे में अगर नतीजे एग्जिट पोल के मुताबिक ही रहे तो तेजस्वी को अपने 32वें जन्मदिन पर अब तक का सबसे बड़ा सियासी तोहफा मिल सकता है।

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के कार्यकर्ताओं से सादगी से जन्मदिन मनाने की अपील की है। चुनाव प्रचार के अभियान का अग्रिम मोर्चे से नेतृत्व करते हुए तेजस्वी ने महागठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में 250 से अधिक चुनावी जनसभाएं कीं। 9वीं कक्षा तक पढ़ाई करने वाले तेजस्वी लालू प्रसाद यादव के पुत्र हैं।

‘हेमंत है तो अपराधियों, भ्रष्टाचारियों और बलात्कारियों को हिम्मत है : भाजपा

तेजस्वी ने पहली बार साल 2015 में राघोपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। पहला ही चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचने में सफल रहे तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री भी रहे। तेजस्वी यादव को नीतीश कुमार ने डिप्टी सीएम बनाया था।

जेडीयू से गठबंधन टूटने के बाद आरजेडी विपक्ष में आ गई। तब तेजस्वी की भूमिका भी बदल गई। तेजस्वी को विधानसभा में विपक्ष का नेता चुना गया। विधानसभा चुनाव में भी आरजेडी ने तेजस्वी को नीतीश के खिलाफ चेहरा बनाया। तेजस्वी ने आरजेडी की सरकार रहते 15 साल में हुई गलतियों के लिए माफी मांगकर अपनी सियासी मंशा साफ कर दी थी।

बिहार विधानसभा के लिए मतदान की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद आए एग्जिट पोल में तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री पद के लिए पहली पसंद बनकर उभरे हैं। इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में 44 फीसदी लोगों ने तेजस्वी को सीएम पद के लिए पहली पसंद बताया है। अगर एग्जिट पोल के अनुमान नतीजों में तब्दील होते हैं तो तेजस्वी यादव का सीएम बनना तय है।

Tags: Bihar Assembly Election 2020Bihar electionBihar exit poll 2020bihar newsbihar political newstejasvi birthdaytejasvi birthday newstejasvi yadav
Previous Post

देश में कोरोना रिकवरी रेट 92.5 फीसदी से अधिक, 79.13 लाख मरीज रोगमुक्त

Next Post

दिलीप घोष के बिगड़े बोल, कहा- TMC समर्थकों सुधर जाओ नहीं तो श्मशान जाना पड़ेगा

Desk

Desk

Related Posts

'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

चमोली को CM धामी की सौगात , ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

15/07/2026
Next Post

दिलीप घोष के बिगड़े बोल, कहा- TMC समर्थकों सुधर जाओ नहीं तो श्मशान जाना पड़ेगा

यह भी पढ़ें

सरकार किसानों के साथ बात करने को तैयार, हरसिमरत बोलीं- पहले ही कह चुके हो कानून खत्म नहीं होगा

सरकार किसानों के साथ बात करने को तैयार, हरसिमरत बोलीं- पहले ही कह चुके हो कानून खत्म नहीं होगा….

22/07/2021
Sex racket

लॉज में धड़ल्ले से चल रहा था सेक्स रैकट, पुलिस ने महिलाओं को ऐसे कराया मुक्त

07/12/2021
Mahindra की सबसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार XEV 9S हुई लॉन्च; फीचर्स देख रह जाएंगे दंग

Mahindra XEV 9S लॉन्च: कंपनी की सबसे प्रीमियम EV के दमदार फीचर्स

28/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version