• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ढाई साल की बच्ची को पागल कुत्ते ने काटा, मौत से पहले मासूम ने 50 लोगों को काटा

Writer D by Writer D
25/07/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, जालौन
0
Dog Attack

Dog Attack

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जालौन। जालौन के कोंच में एक पागल कुत्ते के काटने (Dog Bite) से ढाई साल की बच्ची में भी कुत्ते जैसे लक्षण आ गए। बच्ची की इलाज के दौरान झांसी में मौत हो गई, लेकिन मरने से पहले उसने गांव के लगभग 50 लोगों को काटा है। जो अब सीएचसी कोंच में एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगवा रहे हैं।

इस घटना को लेकर गांव में दहशत है। मामला तहसील क्षेत्र के क्योलारी गांव का है। तहसील कोंच के ब्लॉक नदीगांव अंतर्गत ग्राम क्योलारी के रहने वाले गोलू कुशवाहा की ढाई साल की बेटी काव्या चार दिन पहले अपने मामा के घर गांव हिड़ोखरा गई थी।

वहां उसे एक पागल कुत्ते ने तब काट (Dog Bite) लिया, जब वह घर के बाहर खेल रही थी। फिर वह अपने घर क्योलारी आ गई, लेकिन एक दिन बाद ही उस बच्ची में कुत्ते जैसे लक्षण उभरने लगे और उसने गांव के आकाश, फूलसिंह, विनीता, पप्पू, भूरी, सुनील समेत लगभग 50 लोगों को काट लिया।

वन विभाग की गलती से लगी थी इतिहास की सबसे भयंकर आग, 60 वर्गमील का जंगल हो गया था खाक

बच्ची के परिजन इलाज के लिए उसे उरई ले गए। जहां से उसे गंभीर हालत में झांसी के लिए रेफर कर दिया गया। 22 जुलाई को परिजन झांसी ले गए, पर मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही बच्ची की मौत हो गई। इधर, बच्ची के मरने की खबर गांव पहुंचते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

अब जिन लोगों को बच्ची ने काटा है, वे सीएचसी कोंच में एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं। बताया गया है कि पागल कुत्ते की भी मौत हो चुकी है। हिड़ोखरा गांव में भी तमाम लोग बच्ची के काटने के शिकार हैं।

एसीएमओ डॉ. एसडी चौधरी का कहना है कि रैबीज कुत्ता, बंदर, सियार जैसे जानवरों के काटने से ही फैलता है। किसी मनुष्य के काटने से रैबीज नहीं फैलता है। लोग अपनी सहूलियत के लिए इंजेक्शन लगवा रहे हैं।

Tags: Anti Rabies Injectioncrime newsjalaun newsrabies treatmentup news
Previous Post

वन विभाग की गलती से लगी थी इतिहास की सबसे भयंकर आग, 60 वर्गमील का जंगल हो गया था खाक

Next Post

जोनल अफसर के पद से हटाई गईं मुलायम सिंह की समधन, अब इस पद की मिली जिम्मेदारी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Plantation
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर पौधरोपण कर भाई-बहन लेंगे पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

27/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के विकास में सहभागी उद्यमियों का किया सम्मान

27/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

नेपाल की आपदा में फंसे यूपी के नागरिकों को निकालने के लिए योगी सरकार ने संभाला मोर्चा

27/08/2026
उत्तर प्रदेश

स्क्रैप हुए वाहनों में 48.5 प्रतिशत हिस्सेदारी उत्तर प्रदेश की, देश में नंबर वन का बनाया रिकॉर्ड

27/08/2026
Next Post
Ambi Bisht

जोनल अफसर के पद से हटाई गईं मुलायम सिंह की समधन, अब इस पद की मिली जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें

CHS

सीएम योगी के प्रयास से प्रदेश के अस्पतालों को मिला एनक्वास तो पुख्ता हुई भरोसे की दीवार

08/04/2025

भारत में चीनी घुसपैठ के बारे में झूठ बोलने वाले लोग देशभक्त नहीं : राहुल

27/07/2020
नई Tata Punch में Nexon का इंजन, 360-डिग्री कैमरा, फेसलिफ्ट मॉडल में और क्या मिलेगा?

नई Tata Punch में 360-डिग्री कैमरा, जानें फेसलिफ्ट मॉडल में और क्या मिलेगा?

07/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version