• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गेस्ट हाउस में प्रेमिका की गोली मारकर हत्या, हत्यारोपी प्रेमी गिरफ्तार

Writer D by Writer D
03/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, मथुरा
0
shot to dead

shot to dead

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में बुधवार रात गेस्ट हाउस में एक युवक ने युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक-युवती का प्रेम संबंध था लेकिन शादी के लिए परिजनों के राजी नहीं होने पर दोनों कथित रूप से खुदकुशी के इरादे से वहां पहुंचे थे।

एसपी सिटी उदय शंकर सिंह ने बताया कि युवती की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में युवक को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस जब्त किया गया है। अधिकारी के मुताबिक, थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका ने कथित रूप से खुदकुशी करने का इरादा कर लिया। युवक ने युवती की गोली मारकर हत्या कर दी लेकिन खुद जान नहीं दे सका।

जनरल बिपिन रावत ने किये गुरू गोरखनाथ के दर्शन, CM योगी ने स्मृति चिन्ह से किया सम्मानित

थाना राया क्षेत्र के एक गांव की निवासी नगीना उर्फ पुष्पलता का बरारी निवासी सुखबीर सिंह से प्रेम संबंध था। दोनों बुधवार शाम औरंगाबाद क्षेत्र स्थित गोपी गेस्ट हाउस में मिलने पहुंचे थे। युवक-युवती शादी करना चाहते थे लेकिन उनके परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे। इसलिए कोई उपाय नहीं देख दोनों ने खुदकुशी करने का फैसला कर लिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक हथियार लेकर आया था। उसने नगीना को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक खुद को गोली नहीं मार सका। गोली की आवाज सुनकर गेस्टहाउस के लोग वहां पहुंचे और उसे पकड़ लिया। सुखबीर ने पुलिस को बताया कि खप्परपुर में उसके एक रिश्तेदार की ससुराल है। इस वजह से उसका वहां आना-जाना था। युवती से पिछले छह वर्ष से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी ने बताया कि वह युवती से शादी करना चाहता था लेकिन घर वाले तैयार नहीं थे। नगीना के घर वालों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी थी और दस दिन बाद उसकी शादी होने वाली थी। इसलिए दोनों ने जान देने का फैसला कर लिया।

इंडिया के लिए खेल रहे हो क्लब के लिए नहीं- शुभमन गिल की फोटो पर बोले युवराज

सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यपाल सिंह ने बताया कि मामले में गोकुल बैराज रोड स्थित गोपी गेस्ट हाउस के संचालक को भी हिरासत में लिया गया है क्योंकि उसने युवक-युवती से बिना कोई पहचान पत्र लिए कमरे में ठहरने की इजाजत दी थी।

Tags: crime newscrime news in hindilatest up news in hindimathura crime newsmathura newsmurdershot to deadup crime newsup news in hindi
Previous Post

जनरल बिपिन रावत ने किये गुरू गोरखनाथ के दर्शन, CM योगी ने स्मृति चिन्ह से किया सम्मानित

Next Post

एयरटेल मनी ट्रांसफर सेंटर में लूटपाट के सात आरोपी गिरफ्तार, तीन तमंचे बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

Biogas Plant
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार प्रदेश में बड़े पैमाने पर स्थापित करेगी बायोगैस संयंत्र

07/07/2026
Ram Mandir
अयोध्या

अयोध्या में आस्था बरकरार, रामलला दरबार में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

07/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी

07/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

डिप्टी CM का निर्देश, हर ब्लॉक में खाद्य प्रसंस्करण योजनाओं की प्रदर्शनी करें आयोजित

07/07/2026
Delhi Rain
Main Slider

काले बादलों से घिरी दिल्ली, कई इलाकों में बारिश शुरू

07/07/2026
Next Post
thieves arrested

एयरटेल मनी ट्रांसफर सेंटर में लूटपाट के सात आरोपी गिरफ्तार, तीन तमंचे बरामद

यह भी पढ़ें

KARAN JOHAR

अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी पोस्ट पर कमेंट करने पर करण जौहर को किया जमकर ट्रोल

30/08/2020

यूपी में कोरोना के 1381 नये मामले, रिकवरी दर बढ़कर 94.88 फीसदी हुई

09/12/2020
Lipstick

एक्सपायर्ड लिपस्टिक को फेंके नहीं, ऐसे करें रियूज

28/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version