• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कुए से मिली युवती की लाश, पिता पर हत्या का शक

Writer D by Writer D
17/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कौशांबी, क्राइम
0
Dead Body

dead body

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कौशांबी। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर गांव में पिता ने अपनी झूठी शान के चलते बेटी की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया। कुएं से उठती दुर्गन्ध से परेशान ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव बरामद कर पहचान 18 वर्षीय युवती पूजा के रूप में की है। लाश बरामद होने के बाद से आरोपित पिता फरार बताया जा रहा है। जबकि पुलिस ने मृतक की मां से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने देर शाम शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

आलमपुर गांव निवासी दशरथ लाल की 4 बेटी और एक बेटा है। मेहनत मजदूरी कर उसने 3 बेटियों के हाथ पीले कर दिए। छोटी बेटी पूजा (18) व बेटा और पत्नी घर में रहते थे। बताया जा रहा है कि बेटी पूजा का गांव के किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते पूजा काफी देर तक चोरी छिपे युवक से फोन पर बात करती थी। यह बात पिता दशरथ लाल को काफी अखरती थी।

मां बृजरानी ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि दो दिन पहले पूजा फोन पर बात कर रही थी, तभी उसके पिता आ गए। बेटी को फोन बात करता देख वह नाराज़ हुए। गुस्से में दो तीन झापड़ भी मारे, जिससे नाराज़ होकर बेटी ने अपने कमरे में जाकर फांसी के फंदे पर झूल गई। पूजा की लाश देख हम डर गए थे। कुछ नहीं समझ आया तो पिता ने पूजा का शव साइकिल पर लाद कर गांव के बाहर कुए में फेंक दिया। जिसे पुलिस ने आज शाम बरामद कर लिया है।

पिपरी इंस्पेक्टर आदित्य सिंह बताया, आलमपुर गांव के ग्रामीणों ने गांव के बाहर कुए से दुर्गन्ध आने की सूचना दी। मौके पर जांच में शव कुएं में दिखाई पड़ा। दमकल की मदद से शव को बाहर निकाला गया। जिसकी पहचान पूजा पुत्री दशरथ के रूप में हुई है। मृतक की माँ से पूछताछ की जा रही है। पिता फरार है। तलाश की जा रही है। हत्या में पिता की भूमिका होने के प्राथमिक सबूत मिले है।

Tags: crime newskaushambhi newsup news
Previous Post

पच्चीस हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

Next Post

पीतल की ढलाई करने वालों ने लूटा था मोबाइल, तीन गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Hair color
Main Slider

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2026
Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
Next Post
arrested

पीतल की ढलाई करने वालों ने लूटा था मोबाइल, तीन गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

whatsapp

अब WhatsApp कॉल भी होगी रिकॉर्ड, करना होगा बस ये काम

14/12/2022
The hit pair of Jitesh Dubey and Ajay Kumar will once again create ruckus

जितेश दुबे और अजय कुमार की हिट जोड़ी एक बार फिर मचाएगी धमाल

18/06/2021

CM योगी गोरखपुर को देंगे 356 करोड़ की सौगात

22/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version