• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नए साल पर लाड़ली को दें ये गिफ्ट, खत्म हो जाएगी भविष्य की टेंशन

Writer D by Writer D
23/12/2021
in Business, Main Slider
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इस साल के समाप्त होने में अब बस एक सप्ताह बचा है। साल के इस समय में लोग खूब खरीदारी करते हैं और एक-दूसरे को गिफ्ट देते हैं। अगर आप एक बेटी के माता-पिता हैं तो इस बार नए साल के मौके पर एक ऐसा गिफ्ट खरीद सकते हैं, जो आपकी भविष्य की टेंशन कम कर देगा। आप अगर अपनी बेटी के लिए सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना  में खाता खुलवाते हैं तो यह बड़ी होने पर उसकी पढ़ाई या शादी के खर्च की टेंशन दूर कर देगा।

बिटिया के सुरक्षित भविष्य की गारंटी है ये स्कीम

इस योजना में पैसे लगाकर आप न सिर्फ सेविंग कर सकते हैं, बल्कि इसके साथ-साथ अपनी बिटिया का सुनहरा भविष्य भी सुनिश्चित कर सकते हैं। यह विकल्प हर उस माता-पिता के लिए है, जिनके घर में 10 साल से कम उम्र की बिटिया है। ऐसी बच्चियों के भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना एक बेहतरीन सरकारी स्कीम है। आप हर महीने इस स्कीम में छोटी-छोटी राशि जोड़कर कुछ साल बाद के लिए मोटी रकम का बंदोबश्त कर सकते हैं।

आसानी से खुलवा सकते हैं खाता

केंद्र सरकार ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत इस योजना को 2015 में शुरू किया। इस स्कीम में अन्य सरकारी स्मॉल सेविंग स्कीम की तुलना में अधिक ब्याज मिलता है। आप किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में इसका खाता खुलवाया जा सकता है। आप न्यूनतम 250 रुपये के निवेश से इस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। एक साल में आप इसमें 1।5 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं।

15 साल तक पैसा लगाएं, 21 साल बाद रिटर्न पाएं

इस स्कीम में आपको 15 साल पैसे लगाने होंगे और 21 साल में यह मैच्योर हो जाएगा। अगर आप नए साल में यानी 2022 में बिटिया को यह गिफ्ट करते हैं, तो आपको 2037 तक पैसे जमा करने होंगे, जबकि यह 2043 में मैच्योर हो जाएगा। कुछ शर्तों में मैच्योरिटी से पहले भी सुकन्या समृद्धि योजना के खाते से पैसे निकाले जा सकते हैं। हालांकि ऐसा करने से योजना के फायदे कुछ कम हो जाएंगे।

इन्वेस्टमेंट से करीब तीन गुना है स्कीम का रिटर्न

मान लीजिए कि आप भी नए साल में अपनी बिटिया को यह गिफ्ट देने का मन बना रहे हैं और हर महीने पांच-पांच हजार रुपये लगाना चाहते हैं, तो आपकी बिटिया को 21 साल बाद करीब 25।50 लाख रुपये मिलेंगे। यह रिटर्न इस लिहाज से शानदार हो जाता है क्योंकि आपका टोटल इन्वेस्टमेंट नौ लाख के आस-पास ही रहता है। यानी आपको करीब 16।50 लाख रुपये ब्याज से मिल जाते हैं।

Tags: bank savingInvestmentsukanya samriddhi yojana
Previous Post

वरिष्ठ वकील की घर के दरवाजे पर गोली मारकर हत्या, प्रशासन में मचा हड़कंप

Next Post

दिल्ली के बाद अब इस कोर्ट परिसर में हुआ ब्लास्ट, दो की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

नक्सलवाद के बाद अब बस्तर में विकास की नई इबारत लिखने का संकल्प : मुख्यमंत्री साय

04/09/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ

04/09/2026
CM Yogi
Main Slider

अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज: सीएम योगी

04/09/2026
CM Dhami released ₹147 crore with a single click.
Main Slider

9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची अगस्त की सामाजिक सुरक्षा पेंशन, CM धामी ने वन-क्लिक से जारी किए ₹147 करोड़

04/09/2026
Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
Next Post
Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

दिल्ली के बाद अब इस कोर्ट परिसर में हुआ ब्लास्ट, दो की मौत

यह भी पढ़ें

arrested

महिला से सोने का झाला नोचकर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने दबोचा

25/08/2021
Keshav Maurya

भाजपा सरकार में अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग गए : केशव मौर्य

08/02/2022
Murder

ढाबे मालिक की धारदार हथियार से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

29/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version