• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिला सुरक्षा को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता, मिशन शक्ति को प्रभावी ढंग से करें संचालित: सीएम योगी

Writer D by Writer D
28/08/2024
in अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अलीगढ़ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को अलीगढ़ में कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि महिला सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें और मिशन शक्ति को प्रभावी ढंग से संचालित करें। सीएम योगी ने कहा कि अपराधी से अपराधी की भांति व्यवहार करते हुए जनसामान्य को सुरक्षा प्रदान की जाए। किसी भी स्तर पर गुंडागर्दी बर्दाश्त न की जाएगी, यदि कोई भी कानून के साथ खिलवाड़ करता है तो उसके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।

जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकर ढूंढा जाए समस्याओं का समाधान

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि यदि आपसी समन्वय व सामंजस्य बेहतर होता है तो बहुत सारे कार्य एवं समस्याओं का निस्तारण स्थानीय स्तर पर ही संभव हो जाता है। इसके दृष्टिगत माह में एक बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर समस्याओं का समाधान ढूंढा जाए। विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों, समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि बहुत सारी समस्याएं संवादहीनता से पनपती हैं, जिसे आपसी सामंजस्य एवं संवाद से ही दूर किया जा सकता है।

कानून व्यवस्था व जनशिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि जिलेे का विकास, कानून व्यवस्था एवं जन शिकायत निस्तारण सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। जिले की लंबित परियोजनाओं को शासन स्तर से आहूत होने वाली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में रखी जाएं, ताकि उनका त्वरित समाधान संभव हो सके। सीएम योगी ने विकास प्राधिकरण को निर्देशित किया कि शहर में उपयुक्त स्थान पर कन्वेंशन सेंटर विकसित कर जनसामान्य को उसका लाभ दिलाएं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं मॉडल के तौर पर होने चाहिए।

किसानों को उपलब्ध कराया जाय खाद-बीज व पानी

सीएम योगी (CM Yogi) ने किसानों को विद्युत, खाद, बीज एवं पानी की उपलब्धता समय से सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए। एक जनपद-एक उत्पाद योजना को बढ़ावा देने के लिए ओडीओपी को नई तकनीक और नई डिजाइन देने के साथ ही मार्केट विकसित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाना एवं तहसील स्तर पर होने वाले दिवसों को प्रभावी बनाते हुए भूमि संबंधी मामलों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण किया जाए। सीएम योगी ने भूमि संबंधी मामलों के निपटारे के लिए मिशन मोड पर कार्य करने की भी बात कही।

पर्यावरण संरक्षण के लिए डिजिटल डिपॉजिट रिफन्ड सिस्टम का शुभारंभ महत्वपूर्ण कदम: मुख्यमंत्री

समीक्षा बैठक के दौरान सीएम योगी (CM Yogi) ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की समीक्षा करते हुए विभिन्न कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने शेष कार्य पूर्ण करने के साथ ही परिसर में पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से वृहद पौधरोपण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कुलपति को निर्देशित किया कि भवन तैयार है, वह भवन का हैंडओवर लें।

इस अवसर पर जिला प्रभारी एवं गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह, अलीगढ़ सांसद सतीश कुमार गौतम, हाथरस सांसद अनूप वाल्मीकि, विधायक जयवीर सिंह, रवेंद्र पाल सिंह, अनिल पाराशर, मुक्ता संजीव राजा समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Tags: aligarh newscm yogi
Previous Post

आगरा और प्रयागराज बनेंगे इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी, 40 लाख को मिलेगा रोजगार: एके शर्मा

Next Post

ऑपरेशन भेड़िया पर सीएम की नजर, बहराइच पहुंच पीड़ितों से मिले वन मंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा

15/08/2026
‘Bharat Mata Ki Jai’ echoed in council schools and KGBVs.
उत्तर प्रदेश

1.32 लाख से अधिक परिषदीय विद्यालयों और केजीबीवी में गूंजा- ‘भारत माता की जय’

15/08/2026
CM Yogi interacted with artists from eight states.
Main Slider

विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकार परंपरा और लोक संस्कृति के वाहक : मुख्यमंत्री योगी

15/08/2026
80th Independence Day celebrated in Lucknow
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

15/08/2026
CM Yogi honored the families of the brave martyrs.
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान

15/08/2026
Next Post
Operation Bhediya

ऑपरेशन भेड़िया पर सीएम की नजर, बहराइच पहुंच पीड़ितों से मिले वन मंत्री

यह भी पढ़ें

collided

टैंकर से टकराई नेपाली मजदूरों से भरी विंगर, 3 की मौत, CM योगी ने जताया दुख

21/05/2022

UPTET पेपर लीक मामले में MBBS डॉक्टर अरेस्ट, व्यापम घोटाले में जा चुका है जेल

15/12/2021
Mahendra Singh Dhoni's daughter Jeeva threatened

महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा को मिली धमकी, रांची में बढ़ाई गई घर की सुरक्षा

10/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version