• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आगरा और प्रयागराज बनेंगे इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी, 40 लाख को मिलेगा रोजगार: एके शर्मा

Writer D by Writer D
28/08/2024
in आगरा, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा। यूपी सरकार में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) बुधवार देर शाम आगरा पहुंचे। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने सर्किट हाउस में जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने यूपी के आगरा तथा प्रयागराज समेत देश में 12 विश्व स्तरीय ग्रीनफील्ड औद्योगिक स्मार्ट शहर बनाने को मंजूरी दी है। ये अच्छा कदम है। इससे यूपी में करीब 10 लाख लोगों को प्रत्यक्ष और 30 लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। उन्होंने बताया कि, औद्योगिक स्मार्ट सिटी नेशनल इंडस्ट्री डेवलपमेंट कॉरिडोर प्रोग्राम के तहत बनाए जाएंगे। इसके चलते आगरा में आईटी आधारित और अन्य उद्योगों की राह खुली है। यहां पर नॉन पॉलियूटिंग कैटेगरी उद्योग स्थापित किए जाएंगे।

यूपीसीडा की आगरा में 1100 एकड़ की लैंड बैंक

आगरा के प्रभारी मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि आगरा में इंडस्ट्रियल क्लस्टर बनाने के लिए उद्योगों को चिन्हित करने के साथ ही जिले में लैंड बैंक की उपलब्धता सुनिश्चित करने की प्लानिंग की रूपरेखा डीएम और आगरा मंडलायुक्त बना रही हैं। इसके साथ ही आगरा में एनजीटी, सुप्रीम कोर्ट, टीटीजेड समेत अन्य विभागों की गाइडलाइन की जानकारी ली है। ग्लास उद्योग, फाउंड्री उद्योग समेत अन्य उद्योग आगरा में स्थापित करने के लिए नियमों में छूट को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिकाएं विचाराधीन हैं। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि आगरा में दस गुना पेड़ लगाए जाने के बाद ही पेड़ कटान की अनुमति मिलती है।

बैंक की जानकारी दी है। इस लैंड बैंक में कुछ पेड़ों के होने से उपयोग नहीं किया जा सका। इसलिए, यूपीसीडा ने पेडों को छोड़कर रिवाइज़ प्रस्ताव तैयार किया गया है।

इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट का प्लान तैयार करें

आगरा मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने कैबिनेट मंत्री (AK Sharma) को नगर निकायों में अधिशासी अधिकारियों तथा सफाई कर्मचारियों की कमी जानकारी दी। डीएम आगरा ने ताज नेचर वॉक, दयाल बाग रोड समेत शहर की सीवर समस्या, नगर निगम सीमा विस्तार में छूटे क्षेत्रों से विकास कराने में आ रहे अवरोध की जानकारी दी। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को टीम बनाकर आगरा में इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट का प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

जनप्रतिनिधियों ने गिनाईं समस्याएं

कैबिनेट मंत्री (AK Sharma) की समीक्षा बैठक में जनप्रतिनिधियों से अपने अपने क्षेत्र में शासन की संचालित योजनाओं की प्रगति के साथ ही जनसमस्याएं गिनाईं। जल भराव, नाला निर्माण, नहरों की पटरी पर विद्युत पोल, अवैध बिना लाइसेंस रूफ टॉप होटल, रेस्टोरेंट के साथ ही आयुष्मान कार्ड समेत अन्य समस्याएं बताईं। कैबिनेट मंत्री ने शहर में जलभराव की समस्या को लेकर आगरा नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि, वे जलभराव वाले स्थलों का मुआयना करें। वहां जलभराव के कारण, चॉक प्वाइंट समेत अन्य बिंदुओं पर मास्टरप्लान तैयार करके कार्य कराएं। नगर निगम सीमा विस्तार क्षेत्र का पुनः प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए हैं।

संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने एके शर्मा से की मुलाकात, निष्पक्ष एजेंसी से जांच की मांग

सांसद फतेहपुर सीकरी राजकुमार चाहर, आगरा महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ।मंजू भदौरिया, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विधायक डॉ।जीएस धर्मेश, विधायिका रानी पक्षालिका सिंह, विधायक छोटेलाल वर्मा, विधायक भगवान सिंह कुशवाह, विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे के साथ ही मंडलायुक्त ऋतु माहेश्वरी और डीएम भानु चंद्र गोस्वामी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: agra newsak sharmaup news
Previous Post

एक सितंबर से 15 सितंबर तक मनाया जाएगा ‘स्वच्छता पखवाड़ा’

Next Post

महिला सुरक्षा को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता, मिशन शक्ति को प्रभावी ढंग से करें संचालित: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
Next Post
CM Yogi

महिला सुरक्षा को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता, मिशन शक्ति को प्रभावी ढंग से करें संचालित: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

beauty tips

कोहनी के कालेपन से छुटकारा दिला देंगे ये घरेलू नुस्खे

24/06/2021
UP Board

यूपी बोर्ड के कक्षा 6 से 8वीं तक के स्कूलों को 15 दिसंबर से खोलने से किया इंकार

27/11/2020
किसान मेला-2021

मेंथा के तेल उत्पादन और बिक्री में भारत विश्व में अग्रणी : डॉ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी

30/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version