• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एके शर्मा की पहल रंग लाई, घोसी चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र शुरू

Writer D by Writer D
24/12/2025
in उत्तर प्रदेश, मऊ, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/मऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) के निरंतर प्रयासों और किसानों के हित में किए गए प्रभावी हस्तक्षेप के परिणामस्वरूप घोसी किसान सहकारी चीनी मिल से जुड़े वे गन्ना क्रय केंद्र, जो पूर्व में काट दिए गए थे, अब पुनः बहाल कर दिए गए हैं। पुनः बहाल किए गए गन्ना क्रय केंद्रों में करखिया, खोजौली एवं लाटघाट प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन केंद्रों के वापस मिलने से मऊ जनपद के साथ-साथ घोसी, मधुबन एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों के हजारों गन्ना किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत उक्त गन्ना क्रय केंद्रों को चीनी मिल सठियांव को आवंटित कर दिया गया था। इसके चलते घोसी क्षेत्र के किसानों को गन्ना आपूर्ति के लिए काफी दूरी तय करनी पड़ रही थी। किसानों को अतिरिक्त परिवहन व्यय उठाना पड़ रहा था, जिससे उनकी आय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। साथ ही समय पर गन्ना आपूर्ति न हो पाने से चीनी मिल संचालन और भुगतान प्रक्रिया पर भी असर पड़ने की आशंका बनी हुई थी।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) के क्षेत्र भ्रमण के दौरान घोसी, मधुबन और मऊ क्षेत्र के बड़ी संख्या में गन्ना किसानों ने उनसे भेंट कर अपनी समस्याएं विस्तार से रखीं। किसानों ने स्पष्ट रूप से आग्रह किया कि परंपरागत रूप से संचालित किसान सहकारी चीनी मिल घोसी से जुड़े गन्ना क्रय केंद्रों को यथावत रखा जाए, जिससे उन्हें स्थानीय स्तर पर सुविधा मिल सके। किसानों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए मंत्री श्री शर्मा ने उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

किसानों की समस्याओं को समझते हुए मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) ने इस विषय को केवल स्थानीय स्तर तक सीमित न रखते हुए शासन स्तर पर मजबूती से उठाया। उन्होंने प्रदेश के गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी से इस संबंध में चर्चा की तथा औपचारिक रूप से अनुरोध किया कि जनहित को दृष्टिगत रखते हुए उक्त गन्ना क्रय केंद्रों को पुनः किसान सहकारी चीनी मिल घोसी के अंतर्गत सुरक्षित रखा जाए। मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma)  द्वारा प्रस्तुत किए गए तथ्यों और किसानों की व्यावहारिक कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए शासन स्तर पर सकारात्मक निर्णय लिया गया।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) ने  मुख्यमंत्री तथा गन्ना मंत्री  क्ष्मी नारायण चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके हितों की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

गन्ना क्रय केंद्रों के पुनः बहाल होने की सूचना मिलते ही क्षेत्र के किसानों एवं स्थानीय निवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। किसानों ने कहा कि अब उन्हें नजदीकी क्रय केंद्रों पर ही गन्ना आपूर्ति की सुविधा मिलेगी, जिससे समय, श्रम और धन की बचत होगी।

स्थानीय किसानों, किसान संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों ने इस जनहितकारी निर्णय के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) का आभार व्यक्त करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।यह निर्णय प्रदेश सरकार की किसान-हितैषी नीति और जनप्रतिनिधियों की संवेदनशील कार्यशैली का उदाहरण है। गन्ना क्रय केंद्रों की बहाली से न केवल किसानों की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि चीनी मिल के संचालन में भी सुगमता आएगी और क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।

Previous Post

टाटा का गेम-चेंजर: सिएरा वाला इंजन अब हैरियर-सफारी में, मिलेगा 29 KM माइलेज

Next Post

पहले की सरकार को उपदेश दिया होता तो प्रदेश की स्थिति कुछ और होती… सीएम योगी का नेता प्रतिपक्ष पर निशाना

Writer D

Writer D

Related Posts

Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा- संस्कृत केवल भाषा नहीं, भारत की सनातन ज्ञानधारा की वाहिका

18/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सोनम वांगचुक का अनशन भ्रम की राजनीति का जीता-जागता सबूत: केशव मौर्य

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर करें सख्त कार्रवाई : सीएम योगी

18/07/2026
Next Post
cm yogi

पहले की सरकार को उपदेश दिया होता तो प्रदेश की स्थिति कुछ और होती... सीएम योगी का नेता प्रतिपक्ष पर निशाना

यह भी पढ़ें

CM योगी ने दी बच्चों को बड़ी सौगात, दवा किट वाहन को झंडी दिखाकर किया रवाना

15/06/2021
Road Accident

आंध्र में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार लॉरी पलटने से चार बच्चों की, आठ घायल

15/12/2020
cm dhami

देहरादून में शुरू हुआ छठा ‘लोक संवर्धन पर्व’, धामी-रिजिजू ने किया शुभारंभ

11/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version