• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री योगी ने ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना की शुरुआत की

Writer D by Writer D
26/08/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)ने बुधवार को उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विशेष बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस योजना के तहत रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से माताओं, बहनों एवं बेटियों की सहयात्री सहित निशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि दो प्रकार की सुविधाओं वाली योजना का आज शुभारंभ किया जा रहा है। मंत्री दयाशंकर सिंह ने पूछा कि क्या किया जाए तो हमने कहा कि सभी 75 जनपदों में आयोजन हो रहा है। माताओं बहनों को मिठाई दीजिए और रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीजिए। यह योजना लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के नाम शुरुआत की गई है। महिला स्वावलंबन में अहिल्याबाई का बहुत बड़ा योगदान रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश जब मुगल आक्रांताओं के चंगुल में था, तब उन्होंने उन्होंने सुशासन स्थापित करने के साथ ही भारत की संस्कृति और धार्मिक मान्यताओं को बल देते हुए महिला स्वावलंबन का एक आदर्श प्रस्तुत किया था। न्याय की कसौटी पर उन्होंने जो तय किया था, आज वह हम सबके सामने है। उस समय लोक माता ने मंदिरों के जीर्णोद्धार का कार्य किया था। इस याेजना के तहत 60 साल की आयु या उससे अधिक उम्र की महिला अपने एक साथी के साथ यात्रा कर सकेंगी।

परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में काम कर रही हैं अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। महिलाएं कभी मां के रूप में, कभी बेटी के रूप में, कभी पत्नी के रूप में हमारा जीवन भर साथ देती हैं। हम उनका सम्मान करते हैं। मुख्यमंत्री ने उन्हें यह योजना देकर महिलाओं का जो सम्मान किया है, वे इसे जीवन भर याद रखेंगी। आज हवाई अड्डे की तरह उत्तर प्रदेश में 23 बस अड्डा का निर्माण किया जा रहा है। अत्याधुनिक बसें चलाई जा रही हैं। उन बसों में महिलाओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। इसी प्रकार दयाशंकर सिंह ने अपने विभाग की उपलब्धियां को विस्तार से गिनाया।

इस मौके पर राज्यसभा सांसद बृजलाल, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Tags: cm yogi
Previous Post

लखनऊ-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

Next Post

वीडियो हटाने से आवाज नहीं दबेगी, लोकतंत्र में सत्ता भी बदलती है: डिंपल यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर यूपी में पहले स्थान पर, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बाढ़ से 25.59 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की, किसानों को मिली राहत

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रधान दीदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ गांव के विकास को दी नई दिशा

10/10/2026
Main Slider

एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र का लिया जायजा, प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की

10/10/2026
Next Post
Dimple Yadav

वीडियो हटाने से आवाज नहीं दबेगी, लोकतंत्र में सत्ता भी बदलती है: डिंपल यादव

यह भी पढ़ें

CM Dhami

मुख्यमंत्री ने पुलिस मुख्यालय का किया औचक निरीक्षण

04/09/2024
Suicide

12वीं में कंपार्टमेंट आने पर छात्र ने की खुदकुशी

14/05/2023

मैनपुरी में युवती से गैंगरेप,नामजद युवकों के खिलाफ केस दर्ज

06/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version