• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हमें पांच साल दे दो, बीजेपी को जाओगे भूल : अरविंद केजरीवाल

Desk by Desk
26/02/2021
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
अरविंद केजरीवाल Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को गुजरात के सूरत में लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमें पांच साल दे दो, बीजेपी के 25 साल भूल जाओगे। इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी के अच्छे नेता अपनी-अपनी पार्टी छोड़कर हमारी पार्टी में आ जाएं। गुजरात में आने वाले समय में कुछ न कुछ अद्भुत होने वाला है।

बता दें कि ‘आप’ ने हाल में हुए गुजरात नगर निगम चुनावों में सूरत में 27 सीटों पर जीत दर्ज की, जिसके बाद आज सीएम केजरीवाल ने सूरत में एक मेगा रोड शो किया। सूरत में पार्टी विपक्ष की भूमिका में आ गई है, जबकि कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस खत्म हो गयी है। कांग्रेस में कुछ अच्छे नेता हैं। कांग्रेस के अच्छे नेता अपनी पार्टी छोड़कर, हमारी पार्टी में आ जाएं। इसके साथ उन्होंने बीजेपी के नेताओं को भी आप में शामिल होने का न्योता दिया। केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी में जो देशभक्त हैं, वह भी आप में आ जाइए।

सफारी के पटौदी व मरियम बढ़ाएंगे गोरखपुर की शान, सपा ने सीएम पर साधा निशाना

इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात के गांव में किसानों को केवल 8 घंटे ही बिजली मिलती है। कई गांव में वो बिजली रात को आती है। किसान रात को अपने खेत की सिंचाई करते हैं। दिल्ली में लोगों को फ्री बिजली मिलती है। जब केजरीवाल 5 साल में फ्री बिजली दे सकता है, तो बीजेपी ने 25 साल में लोगों को फ्री में बिजली क्यों नहीं दी? गुजरात में हमें पांच साल दे दो। बीजेपी के 25 साल भूल जाओगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में 12वीं पास करने के बाद कॉलेज में एडमिशन के लिए और कॉलेज के बाद नौकरी के लिए भटकते हैं।

उन्होंने एक साथ बीजेपी और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां दो बड़ी पार्टियां हैं। गुजरात के लोग इन दोनों ही पार्टियों को संदेश देना चाहते हैं कि वह इनसे तंग आ चुके हैं और इनकी राजनीति का अंत करना चाहते हैं। उनमें से एक तुष्टिकरण की राजनीति में सक्रिय है तो दूसरी नफरत की राजनीति में है।

Tags: Arvind KejriwalBJP will forgetGive us five yearsअरविंद केजरीवालगुजरातबीजेपी को जाओगे भूलसूरतहमें पांच साल दे दो
Previous Post

पानी के विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या, पूर्व फौजी समेत दो गिरफ्तार

Next Post

कोर्ट में तबीयत बिगड़ने से वादकारी की मौत, बहू की हत्या मामले में थी पेशी

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार की सख्त मॉनिटरिंग से बिजली व्यवस्था में बड़ा सुधार, एटीएंडसी हानि में उल्लेखनीय कमी

14/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

पहाड़ों में बागवानी को मिलेगा नया बाजार, सिंचाई और कोल्ड स्टोरेज पर फोकस

14/08/2026
CM Dhami
Main Slider

विभाजन की पीड़ा को न भूलें, विरासत और अस्मिता की रक्षा हमारा संकल्प: धामी

14/08/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने विकास कार्यों के लिए 15 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति को दी मंजूरी

14/08/2026
Surrendered Naxalite women walked the ramp.
Main Slider

हथियार छोड़े, हुनर को चुना; रैंप पर पूर्व नक्सली महिलाओं ने बिखेरा जलवा

14/08/2026
Next Post
5 killed as house roof collapses

कोर्ट में तबीयत बिगड़ने से वादकारी की मौत, बहू की हत्या मामले में थी पेशी

यह भी पढ़ें

dead body found

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

16/06/2021
Petrol bomb hurled at BJP leader's clinic

बठिंडा में भाजपा नेता के क्लीनिक पर पेट्रोल बम फेंका, मचा हड़कंप

23/06/2026
UP farmers will earn more from bananas

केले से होगी यूपी के किसानों को और कमाई

30/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version