• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बद्रीनाथ धाम को भव्य और आधुनिक स्वरूप देना हमारी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी

Writer D by Writer D
22/04/2026
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि बद्रीनाथ धाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप भव्य, दिव्य और आधुनिक सुविधाओं से युक्त तीर्थस्थल के रूप में विकसित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मास्टर प्लान के तहत चल रहे सभी कार्य तय समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता और पूर्ण पारदर्शिता के साथ पूरे किए जाएं।

मुख्यमंत्री बुधवार को चमोली स्थित बीआरओ गेस्ट हाउस में बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति, तकनीकी पहलुओं और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी गई।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि बद्रीनाथ धाम देश-विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, इसलिए यहां विकसित की जा रही सभी सुविधाओं में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगमता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने यात्री आवागमन, आवास, स्वच्छता, पेयजल, पार्किंग और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सभी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और यदि कहीं बाधा या देरी हो तो उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि बद्रीनाथ धाम के विकास कार्यों के दौरान धार्मिक आस्था, पारंपरिक स्वरूप और प्राकृतिक सौंदर्य का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि विकास और विरासत के बीच संतुलन बना रहे।

उन्होंने अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा और विश्वास जताया कि केंद्र व राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान समय पर पूरा होगा तथा धाम भविष्य में विश्वस्तरीय तीर्थस्थल के रूप में नई पहचान बनाएगा।

Tags: cm dhami
Previous Post

अब बंगाल में भी बहार, क्योंकि बनने जा रही डबल इंजन सरकार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Next Post

होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता सर्वोपरि, नकल अथवा अफवाह पर होगी सख्त कार्रवाई: मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai paid tribute to Teejan Bai in the Assembly.
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को विधानसभा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि

13/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ‘सुप्रीम’ एक्शन! कोर्ट ने केंद्र और यूपी सरकार को भेजा नोटिस

13/07/2026
Vehicles of Amarnath pilgrims' convoy collided with each other
Main Slider

अमरनाथ यात्रियों के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, 18 श्रद्धालु घायल

13/07/2026
CM Nayab Singh held a meeting with workers regarding the PM's visit.
राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री का यह आगमन प्रदेश के लिए गौरव का अवसर साबित होगा: मुख्यमंत्री

13/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

मुख्य सचिव ने ली प्रदेश में इको-टूरिज्म गतिविधियों को बढ़ाए जाने को लेकर बैठक

13/07/2026
Next Post
CM Yogi

होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता सर्वोपरि, नकल अथवा अफवाह पर होगी सख्त कार्रवाई: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

Marriages

‘शादी करो नौकरी पाओ’! जानिए यूपी सरकार का पूरा प्लान

15/12/2022
tamilaruvi manian

रजनीकांत के बाद अब उनके राजनीतिक सलाहकार ने भी छोड़ी राजनीति

30/12/2020

पीएम मोदी के आगमन पर फेस्टिव मूड में नजर आएगा पूरा महाकुम्भनगर और प्रयागराज

05/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version