• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ग्लोबल ओवरसीज को मिला पं. दीनदयाल रेशम रत्न सम्मान

Writer D by Writer D
07/11/2023
in उत्तर प्रदेश, भदोही
0
Pandit Deendayal Resham Ratna Award

Pandit Deendayal Resham Ratna Award

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही की ग्लोबल ओवरसीज कंपनी को लखनऊ में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेशम रत्न सम्मान (Pandit Deendayal Resham Ratna Award) से नवाजा गया।

भव्य कार्यक्रम के दौरान भदोही के गोपीगंज स्थित ग्लोबल ओवरसीज कंपनी को पं.दीनदयाल उपाध्याय रेशम रत्न सम्मान (Pandit Deendayal Resham Ratna Award) से नवाजा गया। यह पुरस्कार रेशम निर्मित अन्य उत्पादों की सर्वोत्तम डिजाइन के लिए प्रदेश सरकार के एमएसएमई, खादी, ग्रामोद्योग, रेशम उत्पादन, कपड़ा मंत्री राकेश सचान ने निर्यातक द्वय संजय गुप्ता व ब्रिजेश गुप्ता को प्रदान करते हुए शुभकामनाएं दीं। प्रमाण पत्र के साथ 50 हजार का चेक भी प्रदान किया गया।

इस दौरान श्री सचान ने कहा कि कालीन उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी ग्लोबल ओवरसीज कंपनी उत्कृष्ट डिजाइनों के माध्यम से देश व प्रदेश का नाम रौशन कर रही है। हजारों लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने वाली कंपनी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपनों को साकार करने का काम कर रही है। उन्होंने निर्यातक को भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए व्यापार के उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की।

रेशम निदेशालय, केंद्रीय रेशम बोर्ड (भारत सरकार) खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, हथकरघा एंव वस्त्र उद्योग विभाग, माटी कला बोर्ड, ओडीओपी, एमएसएमई द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रदर्शनी के दूसरे दिन सोमवार को प्रदेश के विभिन्न जनपदों के 16 व्यवसायियों को सम्मानित किया गया। निर्यातक संजय गुप्ता व बृजेश गुप्ता ने इसके लिए रेशम विभाग का आभार जताते हुए इसे भदोही जनपद का सम्मान बताया। इसी तरह निर्यातक बृजेश गुप्ता ने कहा कि विश्व बाजार की मांग के अनुरूप अब कालीन उत्पादों में ऊल के साथ रेशम व सिल्क का उपयोग किया जा रहा है। वह पिछले कई सालों से रेशम व सिल्क निर्मित कालीनों का निर्यात कर रहे हैं।

इस मौके पर विशेष सचिव एवं निदेशक रेशम उत्तर प्रदेश शासन सुनील कुमार वर्मा, प्रमुख सचिव रेशम आर रमेश कुमार, सहायक निदेशक रेशम (वाराणसी परिक्षेत्र) नागेंद्र राम आदि मौजूद रहे।

Tags: Bhadohi newsPandit Deendayal Resham Ratna Award
Previous Post

राम की पैड़ी पर दीपोत्सव की तैयारियां पूरी

Next Post

धनतेरस पर इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, भगवान धन्वंतरि की बरसेगी कृपा

Writer D

Writer D

Related Posts

ODOC
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओडीओसी योजना में यूपी के 75 जिलों का स्वाद: हर जनपद का पारंपरिक व्यंजन बनेगा पहचान

06/05/2026
Revenue
उत्तर प्रदेश

पिछले साल की तुलना में इस बार अप्रैल में राजस्व मदों में 2416.42 करोड़ रूपये की वृद्धि

06/05/2026
The picture of Shikshamitras has changed in the Yogi government.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बदली शिक्षामित्रों की तस्वीर

06/05/2026
Boat capsizes
Main Slider

हमीरपुर में यमुना नदी में नाव पलटी, 6 लोगों के डूबने की आशंका; सर्च ऑपरेशन जारी

06/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

‘नेशन फर्स्ट’ हर नागरिक के लिए भी मार्गदर्शक सिद्धांत, क्योंकि राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं: मुख्यमंत्री

06/05/2026
Next Post
Dhanteras

धनतेरस पर इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, भगवान धन्वंतरि की बरसेगी कृपा

यह भी पढ़ें

AK Sharma

योगी सरकार सभी के सहयोग से उत्तर प्रदेश को बना रही विकसित प्रदेश: एके शर्मा

28/02/2024
एक्ट्रेस अविका गौर

‘बालिका वधु’ फेम अविका गौर ने शेयर कीं बोल्ड फोटोज, फैन्स ने की जमकर तारीफ

03/11/2020
इस बाइक ने भारत में पूरे किए 25 साल, कंपनी ने खुशी में दिया डिस्काउंट ऑफर

इस आइकॉनिक बाइक ने पूरे किए 25 साल, ग्राहकों के लिए खास ऑफर

03/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version