• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव में कदम-कदम पर हुई धांधली: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
06/11/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने लखीमपुर खीरी जिले की गोला गोकर्णनाथ विधान सभा सीट पर हुए उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी की रविवार को हुयी करारी हार पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस चुनाव में सरकार ने लोकतंत्र को पराजित किया है।

उपचुनाव में आज मतगणना के बाद घाेषित चुनाव परिणाम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी अमन गिरि ने सपा उम्मीदवार विनय तिवारी को 34 हजार से अधिक मतों से परास्त कर दिया। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अखिलेश ने कहा कि गोला गोकर्णनाथ के मतदाताओं ने 90 हजार से ज्यादा वोट सपा प्रत्याशी को देकर भाजपा को चुनौती दी है। इस चुनाव में लोकतंत्र की मर्यादाएं तार-तार हुई है। भाजपा ने चुनाव जीत लेने का दावा मतदान का परिणाम आने से पहले किया था। भाजपा के पक्ष में चुनाव में जोर जबर्दस्ती वोट बटोरे गए।

गौरतलब है कि हाल ही में भाजपा के विधायक अरविंद गिरि के निधन के कारण रिक्त हुयी इस सीट पर उपचुनाव में भाजपा ने गिरि के पुत्र अमन गिरि को चुनाव मैदान में उतारा था। यादव ने सपा की चुनावी हार पर कहा कि गोला गोकर्णनाथ चुनाव में कदम-कदम पर धांधली हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा कार्यकर्ताओं को तरह-तरह से प्रताड़ित किया गया। पुलिस ने सपा समर्थकों को घरों से उठाकर भयभीत किया। प्रशासन ने भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम किया।

गोला गोकर्णनाथ में भाजपा की जीत पर सीएम योगी ने मतदाताओं को दी बधाई

यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा यह बात तो मतदान के दिन ही स्पष्ट हो गई थी कि भाजपाराज में कहीं भी स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं। मतदाताओं को स्वतंत्र रूप से भाजपा काम ही नहीं करने देती है। मतदान के दिन पुलिस लाठीचार्ज, पोलिंग एजेन्ट को भगा देने, खासकर मुस्लिमों, सपा समर्थकों तथा बूथ प्रभारियों को प्रताड़ित करने, मतदाताओं में पैसे बांटने जैसी घटनाओं से साफ था कि भाजपा बौखलाहट में जीत के लिए कुछ भी करेगी।

यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि भाजपा को सिर्फ सत्ता चाहिए। छल-बल, झूठ-फरेब हर हथकंडा वह इसके लिए अपनाती है। आखिर क्यों नहीं निर्वाचन आयोग चुनावों में पारदर्शिता बनाए रखने और निष्पक्षता बरतने में सफल नहीं हो सका? यह स्थिति लोकतंत्र के लिए खतरे का संकेत है। भाजपा सभी नैतिक मूल्यों, आदर्शों की हत्या कर लोकतंत्र को भी दागदार बनाने पर तुल गई है। अब मतदाताओं को पूरी मुस्तैदी से होने वाले आगामी चुनावों में लोकतंत्र को बचाने का पूरी ताकत से संघर्ष करना ही होगा।

Tags: akhilesh yadavBy-election resultElection newsgola gorakhnath by-electionlakhimpur newsLucknow Newsup news
Previous Post

भारी तनाव के बीच हुआ शिवसेना नेता सुधीर सूरी का अंतिम संस्कार

Next Post

विकास की ऊंचाइयों को छू रहा है चंदौली: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सरकारी विद्यालयों की छात्राओं को मिलेगी निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

पूर्वी यूपी के पकवान को मिलेगी ग्लोबल पहचान

19/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी रविवार को पुलिस विभाग के चयनित अभ्यर्थियों को देंगे नियुक्ति पत्र

19/09/2026
Sarvodaya Vidyalaya
उत्तर प्रदेश

सर्वोदय विद्यालयों में सुविधाओं की सौगात, 15 स्कूलों के कायाकल्प के लिए 1.50 करोड़ रुपए जारी

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

गोवंश को तत्काल मिलेगा उपचार, हर जिले में बनेगा इमरजेंसी रेस्क्यू सिस्टम

19/09/2026
Next Post
CM Yogi

विकास की ऊंचाइयों को छू रहा है चंदौली: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

कभी ना दबाएं चेहरे के पिम्पल, स्किन के लिए हो सकता है हानिकारक

11/01/2022
cm yogi

पहले सिर्फ सैफई खानदान और आजम के लिए थी बिजली : सीएम योगी

11/02/2022
बस में लगी आग

अयोध्या : दिल्ली जा रही बस में अचानक लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

02/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version