• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व IPS के लॉकर से सोने की ईंटें, हीरे-मोती के जेवरात भी बरामद

Writer D by Writer D
03/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, नोएडा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नोएडा। पूर्व आईपीएस अधिकारी राम नारायण सिंह के घर में मौजूद लॉकर से आयकर विभाग को करोड़ों रुपए कैश ही नहीं सोने और हीरे के जेवरात भी मिले हैं। इन लॉकर में सोने की ईंटें और बिस्किट भी बरामद हुए हैं। इन गहनों की कीमत करोड़ों रुपये में आंकी गई है। इनमें हीरे, मोती, चांदी और सोने के जेवरात शामिल हैं।

आयकर विभाग की टीम को एक लॉकर में सोने की ईंट भी बरामद हुई है। हैरानी की बात यह है कि इन जेवरात और कैश का कोई दावेदार अभी तक सामने नहीं आया है। सोने की ईंट की कीमत करीब 45 लाख रुपये आंकी गई है, जबकि बाकी के गहने ढाई करोड़ रुपए के बताए जा रहे हैं।

इससे पहले आयकर के छापे में लॉकर से करीब 6 करोड़ बरामद हुए थे। इस कैश का भी हिसाब-किताब देने वाले और दावेदार अभी तक इनकम टैक्स के सामने नहीं आए हैं। लिहाजा इस धन को काला धन मानते हुए जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही गहनों का भी कोई दावेदार सामने नहीं आया है।

आयकर विभाग सोने के गहने और सोने के बिस्कुट जैसे तमाम ज़ेवरातों को भी सरकारी संरक्षण में ही रखेगा। गौरतलब है कि पूर्व आईपीएस के घर में 650 लॉकर मौजूद हैं, जिनमें करीब 20 लोगों के लॉकर संदिग्ध पाए गए हैं, जिनमें से फिलहाल 6 लॉकर को तोड़कर जांच आगे बढ़ाई गई है।

क्या है पूरा मामला

तीन दिन पहले आयकर विभाग की टीम ने नोएडा के सेक्टर 50 के बंगला नंबर-A6 पर छापेमारी की थी। ये बंगला यूपी पुलिस में डीजी अभियोजन रह चुके 1983 बैच के रिटायर्ड आईपीएस राम नारायण सिंह का है। इस बंगले के बेसमेंट में राम नारायण सिंह की पत्नी और बेटा मानसम वॉलेट्स के नाम से लॉकर्स किराए पर देते हैं।

कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ पर जानलेवा हमले की कोशिश, जहर और ब्लेड के साथ युवक गिरफ्तार

पिछले पांच साल से इस सेफ्टी वॉल्ट में लॉकर किराये पर देने का काम किया जा रहा है। आईपीएस अधिकारी का कहना है कि यह उनका पुश्तैनी काम है। जांच के दौरान इन लॉकर्स के रखरखाव में कुछ यहां अनियमितताएं भी मिली हैं। यहां लॉकर लेने वालों के केवाईसी नहीं मिले, जिन लॉकरों में सामान मिला है, उनके मालिकों से जानकारी ली गई है।

Tags: crime newsformer ipsIncome Tax Raidnoidaraid
Previous Post

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सिराथू से भरा पर्चा, कहा- मैं सिराथू का बेटा हूं, सिराथू मेरा है

Next Post

PM मोदी ने कर दी ऐसी गलती कि PMO के खिलाफ जारी हुई नोटिस, जानें पूरा मामला

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

26/10/2026
Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश अनलिमिटेड पोटेंशियल का स्टेट, प्रगति और गति से दुनिया को दे रहा जवाब: सीएम योगी

26/10/2026
Main Slider

BJP की यूपी कार्यसमिति का ऐलान, मोदी-योगी समेत कई दिग्गज शामिल

26/10/2026
Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
Next Post

PM मोदी ने कर दी ऐसी गलती कि PMO के खिलाफ जारी हुई नोटिस, जानें पूरा मामला

यह भी पढ़ें

Firing

क्रिसमस से पहले खून की होली, अंधाधुंध फायरिंग में दो की मौत

23/12/2022
Satpura Building

सतपुड़ा भवन में लगी भीषण आग, कई गोपनीय दस्तावेज जलकर खाक

12/06/2023
AK Sharma

कैबिनेट मंत्री ने दिलाया बड़ागांव में फेयर बस स्टॉप, नई बस सेवा का किया उद्घाटन

15/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version