• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर लगातार दूसरे दिन लाखों रुपये का सोना बरामद

Writer D by Writer D
03/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
gold recovered

gold recovered

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राजधानी चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर लगातार दूसरे दिन मंगलवार को कस्टम टीम ने तस्करी कर लाया जा रहा लाखों रुपये कीमत का सोना बरामद किया है। इस बार ये गोल्ड ऑक्सिजन रेगुलेटर में छिपाकर ले जा रहा था। कस्टम टीम ने सोना बरामद कर तस्कर को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

इससे पूर्व सोमवार को भी यहां पर दुबई से लाखों रुपए कीमत के सोने के अलावा करीब सवा लाख रुपए कीमत का एक आईफोन- मैक्स और हजारों रुपए कीमत की चाय के पैकेट के साथ एक यात्री को पकड़ा गया था। रविवार को वाराणसी एयरपोर्ट पर शारजहा से आ रहे यात्री के पास से लाखो रुपये का सोना बरामद किया गया था।

मिली जानकारी के मुताबिक लखनऊ एयरपोर्ट पर कस्टम टीम ने लगातार दूसरे दिन गोल्ड तस्करों पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार को एक और तस्कर को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को खाड़ी देश से आयी फ्लाइट के यात्रियों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान शक के आधार पर एक यात्री को रोका गया। उसके सूटकेस में रखे ऑक्सिजन रेगुलेटर में छिपाकर सोना लाया गया था। उसमें से 33 लाख 32 हजार 322 रुपये का कीमती सोना बरामद किया गया। उसी दौरान यात्री को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गयी।

भाजपा सरकार बचाने के लिए राज्यपाल का इस्तेमाल पूरी तरह असंवैधानिक: राहुल गांधी

यहां बता दें कि राजधानी के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट सोमवार को दुबई से लाखों रुपए कीमत के सोने के अलावा करीब सवा लाख रुपए कीमत का एक आईफोन- मैक्स और हजारों रुपए कीमत की चाय के पैकेट के साथ एक यात्री को पकड़ा गया था। चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम उपायुक्त निहारिका लाखा के मुताबिक सोमवार को दुबई से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे फ्लाई दुबई विमान (एफजेड – 8385) से उतरे यात्रियों की जांच की जा रही थी।

तभी जांच पड़ताल के दौरान एक यात्री के पास से 7 लाख 76 हजार 820 रुपये कीमत का 160.50 ग्राम सोना, 1 लाख 20 हजार रुपये कीमत का एक आईफोन – मैक्स और 12 हजार रुपए कीमत की 144 पैकेट चाय पकड़ी गई थी। सोना सहित बरामद अन्य सामान की कुल कीमत 9 लाख 8 हजार 820 रुपए है।

ऋषिकेश से सकुशल बरामद हुईं शाहजहांपुर से लापता हुई तीन छात्राएं

यात्री ने सोने को रुद्राक्ष की माला के चारों ओर लगाई गई सोने की टोपी (कटोरी) के रूप में छुपाया था और सोने को रुद्राक्ष माला के रूप में पतले प्लास्टिक के धागे में बुने हुए थे। सोना सहित सभी सामान को यात्री बिना सीमा शुल्क चुकाए ही दुबई से चोरी छुपे यहां लाया था।

Tags: gold recoveredLucknow Newsup news
Previous Post

पंचायत चुनाव से पहले, योगी सरकार ने बदले छह जिलों के DM, देखें पूरी लिस्ट

Next Post

बेखौफ बदमाशों ने कोरियर कंपनी कर्मियों को बंधक बनाकर लाखों रुपए लूटे

Writer D

Writer D

Related Posts

Fever
Main Slider

मौसमी बुखार से तुरंत निजात दिलाएंगे ये उपचार

06/09/2026
Dandruff
Main Slider

डैंड्रफ हो जाएगी गायब, करें इस फल का इस्तेमाल

06/09/2026
Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

06/09/2026
Digital Liabrary
उत्तर प्रदेश

गांवों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ रही योगी सरकार, डिजिटल लाइब्रेरी से लेकर पंचायत उत्सव भवन तक पर जोर

05/09/2026
Sports Science and Injury Management Centre being built in Lucknow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का खेल प्रतिभाओं को बड़ा तोहफा, लखनऊ में बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

05/09/2026
Next Post
courier company looted in lucknow

बेखौफ बदमाशों ने कोरियर कंपनी कर्मियों को बंधक बनाकर लाखों रुपए लूटे

यह भी पढ़ें

Scorpio became a fireball

चलती स्कोर्पियो बनी आग का गोला, ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत

17/02/2021
Shani Jayanti

शनिवार को करें ये उपाय, शनि देव रहेंगे मेहरबान

08/02/2025
CM Dhami

सुरंग में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकालना पहली प्राथमिकता: धामी

13/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version