• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IGNOU से PhD करने का सपना होगा पूरा, प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी

Writer D by Writer D
11/06/2026
in शिक्षा
0
IGNOU

IGNOU

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दुनिया की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी में से एक इग्नू (IGNOU) यानी इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जुलाई 2026 सत्र के लिए 36 पीएचडी कोर्सेज में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगर आप भी यहां से पीएचडी करना चाहते हैं तो 1 जुलाई 2026 तक विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल ignou-phd.samarth.edu.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इग्नू में जिन-जिन सब्जेक्ट्स से पीएचडी करने की सुविधा उपलब्ध है, उनमें साइकोलॉजी (मनोविज्ञान), एंथ्रोपोलॉजी (मानव विज्ञान), पॉलिटिकल साइंस (राजनीति विज्ञान), पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (लोक प्रशासन), बायोकेमिस्ट्री (जैव रसायन) और केमिस्ट्री समेत कई अन्य विषय शामिल हैं।

IGNOU में पीएचडी की प्रवेश प्रक्रिया यूजीसी विनियम, 2022 के अनुसार संचालित की जाएगी। आवेदक चार कैटेगरी के माध्यम से एडमिशन पा सकते हैं, जिसमें जेआरएफ के साथ यूजीसी-एनईटी, यूजीसी-एनईटी (असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी के लिए पात्र), यूजीसी-एनईटी (केवल पीएचडी के लिए पात्र) और विश्वविद्यालय स्तरीय प्रवेश परीक्षा शामिल हैं। चयन प्रक्रिया के तहत सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को इंटरव्यू/मौखिक परीक्षा में शामिल होना होगा। हालांकि जिन उम्मीदवारों ने जेआरएफ और नेट परीक्षा पास कर ली है, उन्हें सिर्फ इंटरव्यू में शामिल होना होगा। एडमिशन पाने वाले सभी शोधार्थियों को निर्धारित पाठ्यक्रम पूरा करना होगा और कम से कम 80 प्रतिशत उपस्थिति बनाए रखनी होगी।

कैसे करें आवेदन?

– सबसे पहले इग्नू के आधिकारिक प्रवेश पोर्टल ignou-phd.samarth.edu.in पर जाएं।
– फिर ‘न्यू रजिस्ट्रेशन’ पर क्लिक करें और सभी जरूरी डिटेल्स भरें।
– उसके बाद लॉगिन करें और रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।
– अब आवेदन शुल्क के रूप में 2,000 रुपये का भुगतान करें।

पात्रता मानदंड क्या हैं?

जो भी छात्र IGNOU से पीएचडी करना चाहते हैं, उनके पास पास कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को छूट दी गई है। उनके लिए पोस्ट-ग्रेजुएशन में कम से कम 50 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा चार वर्षीय ग्रेजुएशन की डिग्री वाले भी पीएचडी में एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं, बशर्ते उन्होंने अपनी अर्हता परीक्षा में कम से कम 75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों।

कितने साल में पूरी करनी होगी PhD?

इग्नू ने पीएचडी पूरा करने की न्यूनतम अवधि तीन साल और अधिकतम अवधि 6 साल निर्धारित की है। हालांकि महिला उम्मीदवारों और 40 प्रतिशत या उससे अधिक विकलांगता वाले दिव्यांग व्यक्तियों को डॉक्टरेट की पढ़ाई पूरी करने के लिए दो साल और दिए जाएंगे।

Tags: IGNOUignou admissionignou coursesIGNOU newsIGNOU update
Previous Post

UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा 53 परीक्षा केंद्रों पर होगी

Next Post

शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, यूपी में 60 हजार पदों पर भर्ती

Writer D

Writer D

Related Posts

Result
Main Slider

UGC NET जून 2026 रिजल्ट आउट, तीन विषयों के स्कोरकार्ड यहां डाउनलोड करें

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, यूपी में 15,012 पदों पर भर्ती शुरू

16/09/2026
Project Praveen
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल के तहत ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से 5,123 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण

12/09/2026
Yogi government is taking digital education to every home
Main Slider

डिजिटल शिक्षा को घर-घर पहुंचा रही योगी सरकार, पीएम ई-विद्या पर एक मंच में मिलेंगे पढ़ाई के जरूरी संसाधन

10/09/2026
Main Slider

विशेष शिक्षकों के लिए स्पेशल टीईटी का रास्ता साफ, 3 नवंबर को होगी परीक्षा

09/09/2026
Next Post
Teacher

शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, यूपी में 60 हजार पदों पर भर्ती

यह भी पढ़ें

देश में कोरोना रिकवरी दर 75 फीसदी के करीब, संक्रमितों का आंकड़ा 30.44 लाख के पार

23/08/2020
shot

सिगरेट खरीदने के विवाद के बाद दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

17/05/2021
UP Board

UP Board Exam: परीक्षा के बीच जीव विज्ञान का पेपर व्हाट्सएप पर वायरल, मचा हड़कंप

29/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version