• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Pak के निशाने पर था गोल्डन टेंपल, AKASH ने धराशायी कर दी पाकिस्तान की मिसाइलें

Writer D by Writer D
19/05/2025
in पंजाब
0
Golden Temple

Golden Temple

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों पर भारत के हमले के बाद पाकिस्तान ने आठ मई को मिसाइलों और ड्रोन से अमृतसर के गोल्डन टेंपल (Golden Temple) और पंजाब के अन्य शहरों को निशाना बनाकर मिसाइलें दागी थीं। लेकिन भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने उन्हें धराशायी कर दिया था।

15वीं इन्फेंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) मेजर जनरल कार्तिक सी। शेषाद्री ने सोमवार को बताया कि सेना के एयर डिफेंस गनर्स ने गोल्डन टेंपल (Golden Temple) की ओर निशाना कर छोड़े गए सभी ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया था।

मेजर जनरल ने कहा कि यह जानते हुए कि पाक सेना के पास कोई तय टारगेट नहीं है। हमने अनुमान लगाया कि वे भारतीय सेना के प्रतिष्ठानों, धार्मिक स्थल सहित रिहायशी इलाकों को निशाना बनाएंगे। इनमें से गोल्डन टेंपल (Golden Temple) सबसे प्रमुख था। हमने गोल्डन टेंपल को एक पूरा एयर डिफेंस कवर देने के लिए अतिरिक्त आधुनिक हथियार जुटाए थे। 8 मई की सुबह अंधेरे में पाकिस्तान ने मानवरहित हवाई हथियारों मुख्य रूप से ड्रोन और लंबी दूरी की मिसाइलों के साथ बड़े पैमाने पर हवाई हमला किया।

उन्होंने कहा कि इस हमले के लिए हम पूरी तरह से तैयार थे क्योंकि हमें इसकी आशंका थी। हमारे बहादुर आर्मी एयर डिफेंस गनर्स ने पाकिस्तानी सेना के नापाक इरादों को असफल कर दिया और गोल्डन टेंपल (Golden Temple) पर टारगेटेड सभी ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया। इस तरह हमने हमारे गोल्डन टेंपल पर एक खरोंच भी नहीं आने दी।

जबरदस्त बारिश से भीगा बेंगलुरु, पानी से लबालब हुई सड़कें

मेजर जनरल ने कहा कि भारतीय सेना पेशेवर और जिम्मेदार फोर्स है, जिसने हमेशा बिना उकसावे के संयमित तरीके से ही जवाब दिया है। हमने सटीक हथियारों से सिर्फ आतंकी ठिकानों पर ही हमला किया है। वहीं, पाकिस्तानी सेना के पास भारत पर हमला करने के लिए कोई वैध टारगेट नहीं है और ना ही पाकिस्तानी सेना के पास भारतीय सेना का सामना करने का साहस और क्षमता है। पाकिस्तान राष्ट्रीय नीति के तौर पर आतंकवाद का इस्तेमाल करता है।

भारतीय सेना ने आकाश मिसाइल सिस्टम, L-70 एयर डिफेंस गन सहित भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम का सोमवार को डेमो भी दिखाया कि किस तरह पाकिस्तानी मिसाइल और ड्रोन हमलों से अमृतसर के गोल्डन टेंपल और पंजाब के अन्य शहरों को बचाया गया।

मेजर जनरल ने कहा कि भारतीय सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सटी निशाने के साथ पाकिस्तान में कई जगह हमले किए। बहावलपुर और मुरिदके जैसे आतंकी गढ़ों पर हमला किया गया। इन नौ आतंकी ठिकानों में से मुरिदके लश्कर-ए-तैयबा का हेडक्वार्टर है जबकि बहावलपुर जैश-ए-मोहम्मद का अड्डा है। इन हमलों के बाद हमने बयान जारी कर स्पष्ट किया कि हमने जानबूझकर पाकिस्तान के किसी सैन्य ठिकाने या सिविलियन इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना नहीं बनाया।

Tags: golden temple
Previous Post

जबरदस्त बारिश से भीगा बेंगलुरु, पानी से लबालब हुई सड़कें

Next Post

अब सभी सेवानिवृत्त जजों को भी मिलेगा ‘वन रैंक, वन पेंशन’…, Supreme Court ने दिया आदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

mushroom
पंजाब

पंजाब सरकार की बड़ी सौगात, मशरूम उत्पादन यूनिट पर मिलेगी ₹80 हजार तक की सब्सिडी

04/07/2026
Punjab takes major step towards trade partnership with Uzbekistan
पंजाब

पंजाब ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार को दिया बढ़ावा, उज्बेकिस्तान से मजबूत होंगे रिश्ते

04/07/2026
Elderline
पंजाब

बुजुर्गों के लिए वरदान बनी ‘एल्डरलाइन 14567’, 2.5 लाख से अधिक शिकायतों का समाधान

04/07/2026
Channi's displeasure intensifies political turmoil in Punjab Congress
Main Slider

पंजाब कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह, चन्नी की नाराजगी से सियासी हलचल तेज

04/07/2026
Sukhjinder Singh Randhawa met Amit Shah
पंजाब

अमित शाह से मिले सुखजिंदर सिंह रंधावा, पंजाब की राजनीति गरमाई

03/07/2026
Next Post
Supreme Court

अब सभी सेवानिवृत्त जजों को भी मिलेगा 'वन रैंक, वन पेंशन'..., Supreme Court ने दिया आदेश

यह भी पढ़ें

Arrested

लूट की योजना बना रहे कुख्यात पंखिया गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार

01/11/2022
प्रियंका चोपड़ा

Miss World प्रियंका चोपड़ा जल गईं थीं इवेंट से पहले, कहा-किसी ने दिया था धक्का

20/02/2021
सुशील मोदी Sushil Modi

भ्रष्टाचार पर बोलने से पहले राजद का युवा नेतृत्व बेनामी संपत्ति पर दे जवाब : सुशील

19/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version