• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘मम्मी-पापा का वोट बच्चों को दिलाएगा एक्स्ट्रा मार्क्स, मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए गोंडा डीएम की अनूठी पहल

Writer D by Writer D
15/04/2024
in उत्तर प्रदेश, गोंडा, राजनीति
0
23 IAS officers transferred

DM Neha Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोण्डा। आगामी लोकसभा चुनावों में मतदान (Vote) प्रतिशत बढ़ाने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों के क्रम में एक और नई पहल की गई है। इसके अंतर्गत जनपद गोण्डा में अपने मताधिकार का उपयोग करने वाले मतदाताओं के बच्चों को परीक्षाओं में अतिरिक्त अंक प्रदान किए जाएंगे। यानी मम्मी-पापा का वोट बच्चों को क्लास में अतिरिक्त अंक दिलाने में सहायक साबित होगा।

उल्लेखनीय है कि गोण्डा जनपद में मतदाता जागरूकता को लेकर कई तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसमें 15 हजार से ज्यादा मतदाताओं का शपथ कार्यक्रम, ट्रांसजेंडर संवाद, गोण्डा मतदान लीग, हर घर सकोरा, मंगल दल हेतु प्रतियोगिता, रैली, नुक्कड़ नाटक, गोष्ठी के साथ ही अब एक और अनूठी पहल की गई है।

सेल्फी के साथ देनी होगी रिपोर्ट

इस नई पहल के बारे में जिलाधिकारी नेहा शर्मा (DM Neha Sharma) ने बताया कि स्कूलों में पढ़ने वाले ऐसे बच्चे जो अभी मतदाता नहीं हैं, उन्हें अपने मम्मी पापा को जागरूक करना होगा। उन्हें सुनिश्चित करना होगा कि उनके मम्मी पापा आगामी 20 मई को मतदान अवश्य करें।

वहीं, ऐसे छात्र जो मतदाता हैं, उन्हें अपने मम्मी पापा के साथ ही अपना मतदान भी सुनिश्चित करना होगा। अतिरिक्त अंकों का लाभ उन्हीं छात्र/छात्राओं को प्राप्त होगा जिनके द्वारा अपने माता-माता/अभिभावक के साथ पोलिंग बूथ पर तर्जनी पर लगी इंक सहित ली गई सेल्फी समेत रिपोर्ट विद्यालय/कॉलेज में प्रस्तुत की जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक तथा प्राचार्य, श्री लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय इसे अपने स्तर से प्रचारित कराते हुए अनुपालन सुनिश्चित कराएंगे। मालूम हो कि गोण्डा जनपद में लोकसभा चुनाव पांचवें चरण यानी 20 मई को होना है।

चारधाम और अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, जानें कब खुलेंगे कपाट

गोण्डा में 25.30 लाख पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें 13.50 लाख पुरुष, 11.82 लाख महिलाएं और 94 ट्रांसजेंडर हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में, इस चुनाव क्षेत्र में 52.2 प्रतिशत मतदान रहा था, जो कि राज्य औसत 59.21 प्रतिशत से कम था। इसी क्रम में आगामी 2024 आम चुनावों में भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रयास जारी हैं।

Tags: dm neha sharmagonda newslok sabha elections 2024Voting
Previous Post

चारधाम और अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, जानें कब खुलेंगे कपाट

Next Post

राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर की चुनाव आयोग ने ली तलाशी, जानें पूरा मामला

Writer D

Writer D

Related Posts

Aspirational Development Block
उत्तर प्रदेश

प्रदेश के 108 आकांक्षात्मक विकासखंडों की रैंकिंग में रामपुर जनपद के सैदनगर ने मारी बाजी

13/08/2026
Revenue
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण को मिली रफ्तार, लाखों मामलों का हुआ निपटारा

13/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

स्कूलों में बेटियों को गरिमा के साथ मिलेगी सुविधा, मास्टर ट्रेनर तैयार कर रही योगी सरकार

13/08/2026
CM Yogi
Main Slider

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सीएम योगी के नेतृत्व में निकलेगी मौन पदयात्रा

13/08/2026
Farmers benefit directly from the Yogi government's export policy.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की निर्यात नीति से किसानों को सीधा लाभ, निवेश की नई लहर

13/08/2026
Next Post
Rahul Gandhi

राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर की चुनाव आयोग ने ली तलाशी, जानें पूरा मामला

यह भी पढ़ें

CM Nayab Singh

कांग्रेस के पास बताने को कुछ नहीं, झूठ का सहारा ले रही है: सीएम नायब सिंह सैनी

12/07/2024

स्वास्थ्य महासंघ ने स्वास्थ्य भवन घेराव का कार्यक्रम टाला, सामने आई यह वजह

01/07/2021
Neha Sharma

डीएम नेहा शर्मा ने निराश्रित गोवंशों के संरक्षण हेतु विशेष अभियान की घोषणा की

26/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version