• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज मनाया जाएगा Good Friday, जानें इस दिन से जुड़ी खास बातें

Writer D by Writer D
18/04/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
good friday

good friday

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ईसाई धर्म के लोगों के लिए गुड फ्राइडे का दिन बेहद ही महत्वपूर्ण होता है। ईसाई धर्म के अनुसार गुड फ्राइडे (Good Friday) के दिन ही प्रभु यीशु को सूली पर चढ़ाया गया था। जिस कारण कई लोग गुड फ्राइडे वाले दिन शोक भी मनाते हैं। गुड फ्राइडे के दिन की गणना चांद के आकार और जूलियन कैलेंडर के आधार पर की जाती है। इस साल 18 अप्रैल 2025 को गुड फ्राइडे और 20 फरवरी 202 को ईस्टर संडे मनाया जाएगा। इसे ग्रेट फ्राइडे, होली फ्राइडे, ब्लैक फ्राइडे के नाम से भी जाना जाता है। विद्वानों का मत है कि यरुशलम या जेरूसलम में प्रभु यीशु के खिलाफ षड़यंत्र रचा गया और शुक्रवार को सूली पर लटका दिया गया। सूली पर लटकाने की घटना को गुड फ्राइडे के नाम से जानते हैं।

कैसा मनाया जाता है गुड फ्राइडे (Good Friday) 

गुड फ्राइडे (Good Friday) का पर्व मानव समाज को प्रेम, ज्ञान और अहिंसा का संदेश देने के लिए मनाया जाता है। इस दिन ईसाई लोग काले रंग के कपड़े पहनकर प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा मांगते हैं और कई जगह प्रभु यीशु की पदयात्रा भी निकाली जाती है। इस दिन चर्च में कैंडल नहीं जलाई जातीं और न ही घंटियां बजाई जाती हैं। गुड फ्राइडे को लोग अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं। गुड फ्राइडे को शाकाहारी और सात्विक भोजन पर जोर दिया जाता है। क्रॉस को चूमकर प्रभु ईसा मसीह को याद करते हैं। इस दिन दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर के 3 बजे तक भगवान यीशु को याद किया जाता है।

इस दिन को क्यों कहते हैं गुड फ्राइडे (Good Friday) 

प्रभु ईसा मसीह, लोगों को मानवता, एकता और अहिंसा का उपदेश देकर अच्छाई की राह पर चलने के लिए प्रेरित कर रहे थे। धार्मिक अंधविश्वास करने वाले लोगों ने उन पर राजद्रोह का आरोप लगा दिया। उन्हें मौत की सजा सुनाई गई और प्रभु यीशु को सूली पर चढ़ा दिया गया। प्रभु यीशु के बलिदान की वजह से इस दिन को गुड फ्राइडे कहते हैं।

गुड फ्राइडे (Good Friday) के तीसरे दिन जीवित हुए ईसा मसीह

गुड फ्राइडे vके तीसरे दिन यानी संडे को प्रभु ईसा मसीह दोबारा जीवित हो गए और 40 दिन तक लोगों के बीच उपदेश देते रहे। उनके दोबारा जीवित होने की घटना को ईस्टर संडे के रूप में मनाया जाता है। गुड फ्राइडे को चर्च में उनके जीवन के आखिरी पलों को दोहराया जाता है और लोगों की सेवा की जाती है। यह शोक का दिन है। इस दिन चर्च एवं घरों से सजावट की वस्तुएं हटा ली जाती हैं।

खास बातें-

1. गुड फ्राइडे (Good Friday) से करीब 40 दिन पहले ईसाई धर्म के लोग उपवास या व्रत का विधि-विधान से पालन करते हैं।

2. गुड फ्राइडे वाले दिन प्रसाद के तौर पर मीठी रोटियां बांटी जाती हैं।

3. इस दिन चर्च और ईसाई धर्म के लोगों के घरों से सजावट की वस्तुओं को ढक या हटा लिया जाता है, जबकि बरमूडा देश में इस दिन आसमान में पतंगे उड़ाई जाती हैं।

4. क्यूबा, ब्राजील, कनाडा, जर्मनी, मेक्सिको समेत अन्य कई ईसाई परंपराओं को मानने वाले देशों में गुड फ्राइडे के दिन राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाता है। इस दिन विदेशों में कई तरह के कार्यक्रमों पर रोक लग जाती है।

Tags: good friday
Previous Post

निर्जला एकादशी व्रत कब रखा जाएगा, जानें डेट

Next Post

अक्षय तृतीया के दिन न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी माँ लक्ष्मी

Writer D

Writer D

Related Posts

Mithun Chakraborty
Main Slider

मिथुन चक्रवर्ती की हार्ट सर्जरी सफल, कोलकाता के अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती

07/08/2026
Atiq's sons will attend Aban's final journey.
Main Slider

आबान के आखिरी सफर में शामिल होंगे अतीक के बेटे, हाईकोर्ट ने शर्तों के साथ दी पैरोल

07/08/2026
Tejasvi Surya
Main Slider

तेजस्वी सूर्या बने कांवड़िया, हरकी पैड़ी से ऋषिकेश तक करेंगे 26 किमी की पदयात्रा

07/08/2026
cm dhami
Main Slider

धामी सरकार की पहल: प्रतिकूल मौसम को छोड़ वर्षभर होगी आदि कैलाश यात्रा

07/08/2026
Sadhus and saints protest outside Rahul Gandhi's residence.
Main Slider

राहुल गांधी के आवास के बाहर साधु-संतों का हंगामा, पुलिस ने किया डिटेन

07/08/2026
Next Post
Akshaya Tritiya

अक्षय तृतीया के दिन न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी माँ लक्ष्मी

यह भी पढ़ें

shiv

सोमवार के दिन जरूर करें यह काम, धन-धान्य से भरी रहेगी तिजौरी

08/07/2024

मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर महिलाओ ने निकाली पिंक जागरूकता रैली

27/04/2024
Ayodhya

सजकर तैयार हुई अयोध्या, लोग बोले अवध में आए हैं राम

03/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version