• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुशासन हमारे लिये एक नारा नहीं है बल्कि चरित्र है, संदेश है : शिवराज

Writer D by Writer D
27/12/2020
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Shivraj Chauhan

Shivraj Chauhan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि पूरी दुनिया में हमारी पहचान एक विशेष कार्यपद्धति वाले दल के रूप में होती है। इस कार्यपद्धति के आधार पर ही भाजपा देश ही नहीं विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बना है। ऐसी कार्यपद्धति के लिए प्रशिक्षण जरूरी है।

श्री चौहान ने यहां आयोजित जिलाध्यक्षों के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। कार्यक्रम को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत शर्मा ने भी संबोधित किया। उद्घाटन सत्र में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश सह प्रभारी पंकजा मुंडे, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, राज्यसभा संसद ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को गढ़ने का काम करते हैं। आप सभी वर्ग में प्रशिक्षण प्राप्त करके अपने जिले को आदर्श जिला बनाने का काम करें। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष पार्टी का चेहरा होते हैं। आपका आचरण, आपकी कार्य पद्धति और आपका व्यवहार ही समाज में भारतीय जनता पार्टी का स्वरूप होता है। आप लोग चलती-फिरती भारतीय जनता पार्टी हैं।

उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष जिले का केन्द्र होता है। केन्द्र प्रशिक्षित होगा, तो कार्यकर्ताओं का निर्माण भी बेहतर तरीके से होता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को गढ़ने का कार्य करते हैं। आप प्रशिक्षित होंगे और आगे बढ़ेंगे तो जिले में भाजपा मजबूत होगी और हम मिलकर पार्टी के लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ग में हम प्रशिक्षण प्राप्त करके अपने जिले में परिश्रम और प्रयत्नों की पराकाष्ठा करें। हम संकल्प लें कि हमारा संगठन जहां कमजोर है, उसे अपनी मेहनत से मजबूत करेंगे।

नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा परिवार भाव के साथ चलने वाला राजनीतिक दल है। हम कार्यकर्ता के साथ परिवार भाव के साथ काम करें, उसके दुःख-सुख में शामिल हों। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आपसे सीखता और समझता है। हमें अपना धैर्य और उत्साह कभी कम नहीं होने देना चाहिए। हम अपनी विचारधारा को मजबूत करते हुये देश के खिलाफ जहर फैलाने वालों का डटकर मुकाबला करें।

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण एक सतत् प्रक्रिया है, इससे कार्यकर्ताओं में निखार आता है और वह कार्यकुशल बनते हैं। प्रदेश के सभी मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग पूर्णता की ओर है। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में जिला अध्यक्ष के नाते हमारी क्या भूमिका है और हमें संगठन को गति देने के लिए किस दिशा में काम करना है, इन विषयों पर प्रबोधन होगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता होने के नाते हम हमेशा राजनैतिक दायित्वों के साथ ही सामाजिक भूमिका को भी निभाते आये हैं। हमारे लिए देश पहले है, उसके बाद संगठन और सबसे अंत हम स्वयं को रखते हैं। उन्होंने कहा कि कोविड संकट के दौरान पूरी दुनिया और देश प्रभावित था, तब राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आव्हान पर देश के सभी राज्यों में कार्यकर्ताओं ने मंडल, जिला और बूथ स्तर तक काम किया।

कृषि कानूनों के विरोध में एनडीए के एक और दल ने दिया झटका

श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा के पास प्रशिक्षित कार्यकर्ता हैं और इन्हीं कार्यकर्ताओं के बूते पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है। हैदराबाद और जम्मू-कश्मीर में भी पार्टी को जनता ने स्वीकार किया है। उत्तर पूर्व में जहां अलगाव था, वहां आज भाजपा की सरकारें हैं। यह बड़ा बदलाव प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं के कारण ही संभव हुआ है। श्री शर्मा ने कहा कि सुशासन हमारे लिये एक नारा नहीं है बल्कि चरित्र है, संदेश है।

प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिन पांच सत्र हुए। जिनमें मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश संगठन महामंत्री एवं सह संगठन महामंत्री ने जिलाध्यक्षों को संबोधित किया। प्रथम सत्र में मुख्यमंत्री श्री चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने ‘भाजपा में प्रशिक्षण की भूमिका’ विषय पर अपने विचार रखे। इसी क्रम में दूसरे सत्र में प्रदेश संगठन महामंत्री श्री भगत ने ‘जनसंघ से आज तक भाजपा का क्रमिक विकास’ एवं तृतीय सत्र में प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने ‘व्यवस्थापक्ष’ विषय पर उदबोधन दिया।

चतुर्थ सत्र में ‘हमारी कार्यपद्धति की विशेषता ‘विषय पर प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने संबोधित किया। पंचम सत्र में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने ‘वर्तमान में भाजपा की भूमिका’ विषय पर व्याख्यान दिया।

Tags: mp newsshivraj singh chauhan
Previous Post

काबुल बम धमाकों में उपराष्ट्रपति के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी की मौत

Next Post

आज सुबह 11 बजे पीएम मोदी करेंगे मन की बात, साल का आखरी संबोधन

Writer D

Writer D

Related Posts

Terrorist killed in Budgam encounter
Main Slider

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; AK-राइफल समेत सामान बरामद

04/09/2026
Swatantra Bhardwaj was detained in Bulandshahr.
उत्तर प्रदेश

जंतर-मंतर मारपीट मामले में कार्रवाई, स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया

04/09/2026
CM Dhami watched the spiritual film ‘Hanuman Ansh’.
Main Slider

संत परंपरा के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में ऐसी फिल्में महत्वपूर्ण : धामी

04/09/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

नक्सलवाद के बाद अब बस्तर में विकास की नई इबारत लिखने का संकल्प : मुख्यमंत्री साय

04/09/2026
CM Dhami expresses grief over the demise of Virendra Bisht.
उत्तराखंड

सीएम धामी ने वीरेंद्र बिष्ट के निधन पर जताया शोक, अर्पित की श्रद्धांजलि

04/09/2026
Next Post
Pm Mann Ki Baat

आज सुबह 11 बजे पीएम मोदी करेंगे मन की बात, साल का आखरी संबोधन

यह भी पढ़ें

ashutosh tandon

नगर विकासमंत्री आशुतोष टण्डन ने गोमती नदी में जलकुंभी की सफाई का किया निरीक्षण

28/05/2021
smoking

सिगरेट के शौकीनों को लगेगा झटका, धुआं उड़ेगा महंगा

31/03/2022
CM Vishnu Dev Sai

बसंत पंचमी पर्व पर CM साय मां शारदा धाम पहुंचे

03/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version