• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राम भक्तों के लिए खुशखबरी, 2023 में रामलला के दर्शन के लिए खुल जाएगा मंदिर

Writer D by Writer D
04/08/2021
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, धर्म
0
Ramlala

Ramlala

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या में श्रीराम मंदिर भक्तों के लिए दिसंबर 2023 तक खोल दिया जाएगा। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि 2023 के अंत तक देश भर के श्रद्धालुओं को भगवान रामलला के दर्शन होने लगेंगे। मंदिर निर्माण पूरा हो न हो गर्भगृह जरूर तैयार हो जाएगा। उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं और इसके बाद 2024 लोकसभा चुनाव कराए जाएंगे। उसके पहले राममंदिर को भक्तों के लिए खोलकर भाजपा सरकार उसका पूरा श्रेय लेना चाहेगी। बता दें कि राममंदिर का निर्माण कार्य अयोध्या में जोर-शोर से चल रहा है। जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल किया था।

जानकारी के मुताबिक, 2023 के अंत तक देश भर के श्रद्धालुओं को भगवान रामलला के दर्शन होने लगेंगे। अनुमानित समय 2025 में पूरे 67 एकड़ पर मंदिर का निर्माण पूरा होगा। पूर्व की तरफ से लोगों को आना है, लेकिन वहां पर जगह नहीं थी। इसलिए मंदिर प्रबंधन ने और जमीन खरीदी है। अब 110 एकड़ का पूरा मंदिर काम्प्लेक्स का निर्माण हो रहा है। पूरे राम मंदिर निर्माण में 900 से 1000 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

वहां म्युजियम, आर्काइव और एक छोटा सा रिसर्च सेन्टर बनाएंगे। उसमे प्रशानिक ब्लॉक, गेस्ट हाउस, संतों, फजरियों, प्रसाद बनाने और वितरण का स्थान होगा। कितने देशों में रामायण लिखी गयी है वो रहेगी, इस मन्दिर का इतिहास, राम नवमी के दिन सूर्य की रोशनी राम मंदिर के अंदर रामलला पर सीधी पड़े इसका भी प्रयास है। हेरिटेज वाले भवनों का रखरखाव किया जाएगा। इसमें कुबेर महल, सीता कुंड जैसे स्थानों को एक अति आधुनिक मंदिर जिसमें प्राचीन भारत की झलक दिखे भी बनाया जाएगा।

सांसद रीता बहुगुणा का घर जलाने के आरोपी को स्वतंत्र देव ने दिलाई BJP की सदस्यता

रामलला के दर्शनार्थियों को एक बार फिर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट एक सौगात देने जा रहा है ट्रस्ट के गठन के साथ ही टेंट में बैठे रामलला को अस्थाई मंदिर में शिफ्ट किया गया था। दूसरी सौगात श्रद्धालुओं को दी गई थी कि रामलला के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन की दूरी कम की गई थी जिसके लिए रामलला को और पास किया गया था। अब तीसरी सौगात रामलला के मंदिर निर्माण की अपनी आंखों से राम भक्त देख सकेंगे इसके लिए व्यूप्वाइंट की निर्माण किया जाएगा। अयोध्या आने वाले राम भक्त खुद अपनी आंखों से रामलला के मंदिर निर्माण को देख सकेंगे। जिसके लिए रामलला के दर्शन मार्ग पर ही एक व्यू प्वाइंट का निर्माण किया जा रहा है।

अयोध्या के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि 5 अगस्त को भगवान राम के भूमि पूजन के उपलक्ष में कार्यक्रम होने जा रहे हैं जो विशेष कार्यक्रम होंगे। उसकी तैयारियां ट्रस्ट के द्वारा की जा रही हैं भूमि पूजन के 1 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम किए जाएंगे। रामलला के दर्शन को आने वाले तीर्थ यात्रि अब मंदिर निर्माण अपनी आंखों से देख सके इसके लिए व्यू-प्वाइंट का निर्माण कराया जाएगा। श्रद्धालु इस बात की इच्छा जरूर रखते हैं कि रामलला के मंदिर निर्माण कहां तक पहुंचा श्रद्धालुओं की भावनाओं को कद्र करते हुए यू-प्वाइंट की स्थापना करने जा रहा है।

Tags: ayodhya newsram mandir newsup news
Previous Post

सांसद रीता बहुगुणा का घर जलाने के आरोपी को स्वतंत्र देव ने दिलाई BJP की सदस्यता

Next Post

चलती रहनी चाहिए संवाद की साइकिल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

एक लाख नौकरियों के लक्ष्य को मिली रफ्तार, शिक्षा में 17 हजार से अधिक पदों पर भर्ती

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने 17 हजार करोड़ से बदली यूपी की जेलों की सूरत

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

राज्यसभा के बाद विधान परिषद और विधानसभा में भी भाजपा की जीत तय : केशव प्रसाद मौर्य

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवानः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
Next Post

चलती रहनी चाहिए संवाद की साइकिल

यह भी पढ़ें

Foot Mask

ये मास्क बनाएंगे पैरों को कोमल और सुंदर

22/07/2026

पुतिन का करीबी गिरफ्तार, जेलेंस्की ने रखी ये शर्त

13/04/2022
Money

घर में रखी इन चीजों से दूर होगी आर्थिक तंगी

26/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version