• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पटना एम्‍स में कोरोना वैक्‍सीन के परीक्षण के अच्‍छे नतीजे, नवंबर तक आ सकती है वैक्सीन

Desk by Desk
28/07/2020
in Main Slider, बिहार, राष्ट्रीय
0
कोरोना वैक्सीन corona vaccine

कोरोना वैक्सीन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। कोरोना वायरस (CoronaVirus) के संक्रमण से जूझती दुनिया के लिए यह उम्‍मीद भरी खबर है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो नवंबर के अंत तक भारत में कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) का उत्पादन शुरू हो जाएगा। ऐसी उम्मीद पटना के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान (AIIMS) के अधीक्षक डॉ. सीएम सिंह जता रहे हैं। दरअसल, संस्थान में 40 वालंटियरों पर हो रहे पहले चरण के मानव परीक्षण (Human Trial) के सकारात्मक नतीजे सामने आए हैं। जिन लोगों को प्रथम डोज दी गई है, उन्हें दूसरी डोज देने की प्रक्रिया 29 जुलाई से शुरू की जाएगी। वैक्सीन का मानव शरीर पर साइड इफेक्ट शून्य है।

सीएम योगी को पत्र लिख बोली प्रियंका गांधी- कानून व्यवस्था की स्थिति सुधारे सरकार

पटना एम्स में 40 लोगों को एंटीजन के पहले डोज का कोई साइड इफेक्ट नहीं मिला। तीन लोगों को इंजेक्शन का दर्द हुआ था। सब कुछ ठीक रहा तो इस साल नवंबर में स्वदेशी वैक्सीन का उत्पादन शुरू हो जाएगा।

पटना एम्स में 15 जुलाई को जिस व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज 5 मिलीग्राम दी गई थी, उसे 29 जुलाई को दूसरी और 12 अगस्त को तीसरी डोज दी जाएगी। चौथी डोज 26 अगस्त को और पांचवीं 24 अक्टूबर को दी जाएगी। सभी डोज के पूर्व एंटीबॉडी की जांच की जाती है।

हर 14 दिन पर एंटीबॉडी टेस्ट

देश में 40 लोगों पर वैक्सीन का परीक्षण बिहार में ही संभव हो सका है। जिन स्वस्थ लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है, उनके शरीर में एंटीबॉडी का टेस्ट प्रत्येक 14 दिन के अंतराल पर किया जाएगा। चौथी डोज देने के 52 दिनों के बाद एंटीबॉडी जांच होगी। अंतिम जांच 194 दिन बाद की जाएगी।

एम्स प्रबंधन के अनुसार मानव ट्रॉयल के लिए अब तक 70 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है जिसमें 17 लोग कोरोना पॉजिटिव होने के कारण अयोग्य करार दिए गए। प्रथम चरण के ट्रायल में पटना एम्स प्रथम और पीजीआई रोहतक दूसरे स्थान पर है।

मास्क पहने हुये डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- दो हफ्ते में दे सकते है खुशखबरी

प्रथम और दूसरा चरण

कोरोना वैक्सीन प्रथम चरण का ट्रायल देशभर में 375 लोगों पर करना है। दूसरे चरण में 750 लोगों पर यह परीक्षण होना है। प्रथम चरण में 18 से 55 आयु वर्ग के लोग होंगे जबकि दूसरे चरण में 12 से 65 वर्ष के लोगों पर परीक्षण किया जाएगा।

वैक्सीन परीक्षण टाइमलाइन

  • प्रथम डोज  – 15 जुलाई
  • दूसरा डोज   – 14वें दिन
  • तीसरा डोज   – 28वें दिन
  • चौथा डोज    – 42वें दिन
  • पांचवां डोज  – 104वें दिन
  • अंतिम डोज   – 194वें दिन
Tags: Bihar CommonmanissuesBihar HealthCorona Vaccine by NovemberCoronavirusCoronaVirus Good newscoronavirus vaccineCoronaVirus Vaccine Human TrialCOVID-19fight against coronaPatna AIIMSकोरोनावायरस वैक्‍सीनपटना एम्स
Previous Post

मास्क पहने हुये डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- दो हफ्ते में दे सकते है खुशखबरी

Next Post

राममंदिर स्थापत्य कला का होगा बेजोड़ नमूना, भूकंप भी नहीं हिला पाएगा मंदिर की नींव

Desk

Desk

Related Posts

Cockroach Party Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ‘कॉकरोच’ की एंट्री, युवाओं ने बनाई ये पार्टी

01/08/2026
Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Several major rules changed from August 1st.
Business

आज से बदल गए कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

01/08/2026
AN Pramod
नई दिल्ली

वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने संभाली भारतीय नौसेना के उप प्रमुख की कमान

01/08/2026
CM Vishnudev Sai met Nitin Nabin.
Main Slider

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने की नितिन नबीन से मुलाकात

01/08/2026
Next Post
राम मंदिर निर्माण

राममंदिर स्थापत्य कला का होगा बेजोड़ नमूना, भूकंप भी नहीं हिला पाएगा मंदिर की नींव

यह भी पढ़ें

शाह ने अखिलेश पर कसा तंज, कहा- जो पिता-चाचा का नहीं, वो जयंत की क्या सुनेगा

03/02/2022
Electricity

यूपी में बना बिजली खपत का नया रिकार्ड, 31 मई की रात में बढ़ गई इतनी मांग

02/06/2024
Ramlala

रामलला को तपती गर्मी से बचाने के लिए लगाया गया कूलर, भोग में दिए जा रहे रबड़ी और दही

07/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version