• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आपका हेडफोन ही बनेगा LIVE ट्रांसलेटर, Google ने किया कमाल

Desk by Desk
14/12/2025
in Main Slider, Tech/Gadgets
0
अब भाषा नहीं बनेगी दीवार, आपका हेडफोन ही बन जाएगा LIVE ट्रांसलेटर, Google ने किया कमाल
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यदि आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं और अलग-अलग देशों और प्रदेशों में यात्रा करते हैं तो आपके लिए Google ने खास फीचर लॉन्च किया है. गूगल ने भारतीय यूजर्स के लिए Google Translate में बड़ा अपडेट रोलआउट किया है, जो Gemini AI की मदद से रियल टाइम स्पीच-टू-स्पीच ट्रांसलेशन संभव बनाता है. खास बात यह है कि इसकी मदद से कोई भी वायर्ड या वायरलेस हेडफोन लाइव ट्रांसलेशन डिवाइस में बदल जाएगा. यानी यूजर्स सामने बोल रही भाषा को उसी समय अपनी भाषा में सुन पाएंगे. यह सुविधा यात्रा, बातचीत, पढ़ाई और एंटरटेनमेंट के लिए बेहद उपयोगी हो सकती है. चलिए जानते हैं इस फीचर के बारे में…

Gemini से और स्मार्ट हुआ Google Translate

Google ने Translate ऐप और Search में Gemini आधारित टेक्स्ट ट्रांसलेशन को शामिल किया है. यह अपडेट मुहावरों, स्लैंग और लोकल एक्सप्रेशन का मतलब शब्दशः नहीं, बल्कि संदर्भ के अनुसार समझाता है. जैसे stealing my thunder जैसे वाक्य अब ज्यादा नेचुरल और सही अर्थ के साथ ट्रांसलेट होंगे. यह सुविधा भारत और अमेरिका में अंग्रेजी से लगभग 20 भाषाओं के बीच उपलब्ध हो रही है, जिनमें हिंदी, स्पेनिश, चीनी, जापानी और जर्मन शामिल हैं.

हेडफोन से मिलेगा Live Speech-to-Speech Translation

Google Translate में नया Live Translate फीचर जोड़ा गया है, जो हेडफोन के जरिए रियल टाइम ट्रांसलेशन सुनाता है. Gemini की native speech-to-speech तकनीक बोलने वाले की टोन, जोर और बोलने की लय को बनाए रखती है. इससे बातचीत ज्यादा स्वाभाविक लगती है और यह समझना आसान होता है कि कौन क्या कह रहा है. यह फीचर भाषण, लेक्चर, विदेश यात्रा और विदेशी भाषा की फिल्म या शो देखने में मददगार है.

भारत में Android यूजर्स के लिए Beta रोलआउट

यह लाइव ट्रांसलेशन सुविधा फिलहाल बीटा फेज में है. इसे Android पर अमेरिका, मेक्सिको और भारत में रोलआउट किया गया है. यह किसी भी हेडफोन के साथ काम करता है और 70 से ज्यादा भाषाओं को सपोर्ट करता है. यूजर्स Translate ऐप खोलकर Live translate पर टैप कर सकते हैं और तुरंत अनुवाद सुन सकते हैं. गूगल ने संकेत दिया है कि 2026 में यह फीचर iOS और अन्य देशों में भी आएगा.

Language Learning टूल्स में भी बड़ा अपग्रेड

Google Translate में भाषा सीखने वालों के लिए भी नए फीचर्स जोड़े गए हैं. अब स्पीच प्रैक्टिस पर ज्यादा बेहतर और पर्सनल फीडबैक मिलेगा. साथ ही डे स्ट्रीक ट्रैकिंग फीचर से यूजर्स अपनी प्रगति और निरंतरता देख पाएंगे. यह सुविधा जर्मनी, भारत, स्वीडन और ताइवान समेत करीब 20 देशों में उपलब्ध कराई जा रही है. Google का कहना है कि उसका टारगेट सिर्फ शब्द नहीं, बल्कि उनके पीछे का असली मतलब समझाना है.

Tags: GeminiGoogle Translate
Previous Post

कार में क्लैडिंग क्यों जरूरी? जानें ये बड़े फायदे

Next Post

अब बिना स्क्रीन छुए खुद स्क्रॉल होंगी Instagram Reels, इस्तेमाल करें ये कमाल का फीचर

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
Main Slider

कुंभ-2027 का शंखनाद: धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और गीत

12/10/2026
Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
Main Slider

बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से तबाही, पुल-घर बहे; समय पर चेतावनी से बचीं जानें

12/10/2026
Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Next Post
instagram reel

अब बिना स्क्रीन छुए खुद स्क्रॉल होंगी Instagram Reels, इस्तेमाल करें ये कमाल का फीचर

यह भी पढ़ें

Murder

सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या

17/07/2022
Diwali

दीपावली पर सूर्यास्त से अगले दो घंटे तक प्रदोष काल में पूजन करना होगा शुभ

04/11/2021
Accident

निर्माणाधीन पुल से नदी में गिरी कार, तीन लोगों की मौके पर मौत

24/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version