• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तालिबान के मंसूबों पर गूगल ने फेरा पानी, पूर्व अफगान के ईमेल अकाउंट किए लॉक

Writer D by Writer D
07/09/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गूगल ने पूर्व अफगानिस्तान सरकार के तमाम ईमेल अकाउंट्स को लॉक कर दिया है। अब तालिबान आतंकी इन अकाउंट्स में मौजूद जानकारी हासिल नहीं कर पाएंगे। 15 अगस्त को तालिबान ने काबुल के साथ ही पूरे अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद कई रिपोर्ट्स ऐसी आईं थीं जिनमें कहा गया था कि तालिबान अशरफ गनी सरकार के दौर में हुई संवेदनशील जानकारियां अलग-अलग स्रोतों से जुटा रहे हैं। इससे दो तरह के खतरे थे। पहला- दुनिया के कई देशों से साझा की गई जानकारी आतंकियों के हाथ लग सकती थी। दूसरा- अफगानिस्तान में मौजूद कुछ आला अफसरों या खुफिया अधिकारियों की जानकारी तालिबान को मिल सकती थी और इससे उनकी जान को खतरा हो सकता था।

गनी सरकार के दौर में अफगानिस्तान के कई देशों से काफी करीबी रिश्ते थे। इनमें भारत के अलावा अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय यूनियन भी शामिल थे। तालिबान अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद इन डिजिटल डॉक्यूमेंट्स को हासिल करने की कोशिश कर रहा था। पश्चिमी देशों को इसकी भनक लग चुकी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस जानकारी को लीक होने से बचाने के लिए गूगल ने तमाम ईमेल अकाउंट्स को ही लॉक कर दिया, ताकि किसी देश को नुकसान न हो और यह संवेदनशील जानकारी तालिबान या उसके मददगार साथी देशों तक न पहुंचे।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान पूर्व अफगान सरकार के कर्मचारियों से जुड़ा डाटा जुटाने की कोशिश कर रहा था। इसमें उनकी सैलरी और बाकी जानकारियां थीं। इस बात की आशंका थी कि अगर तालिबान यह डाटा एक्सेस कर लेता है तो पूर्व कर्मचारियों की जिंदगी खतरे में पड़ सकती है। लिहाजा, ये अकाउंट्स ही लॉक कर दिए गए हैं। गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट इंक ने भी एक बयान में इस बात की पुष्टि कर दी है कि पूर्व अफगान सरकार के सभी अकाउंट्स लॉक कर दिए गए हैं।

विमानों ने तालिबान के ठिकानों पर किया हमला, NRF ने कहा- आखिरी सांस तक लड़ेंगे

पूर्व अफगान सरकार में अधिकारी रह चुके एक अफसर ने न्यूज एजेंसी से बातचीत में माना कि तालिबान डिजिटल डाटा जुटाने की पूरी कोशिश कर रहा है। इस अफसर से तालिबान ने डाटा सुरक्षित रखने को भी कहा था। इसके बाद से यह अफसर छिपता फिर रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 20 साल से डिजिटल एक्सचेंज हो रहा था, इसलिए हर तरह का सरकारी डाटा काफी है। तालिबान लोकल सर्वर पर भी कब्जा जमाना चाहता है। ईमेल अकाउंट्स के अलावा उसकी नजर फाइनेंस, इंडस्ट्री, हायर एजुकेशन और माइनिंग मिनिस्ट्री पर सबसे ज्यादा है। कबीलों से जुड़ी जानकारी भी उसके हाथ लग सकती थी। सिक्योरिटी एक्सपर्ट चाड एंडरसन ने इसे डिजिटल खजाना बताया है और गूगल के कदम को बिल्कुल सही करार दिया है।

माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प्स की ईमेल सर्विस भी कुछ मंत्रालयों में इस्तेमाल की गई थी। अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि क्या माइक्रोसॉफ्ट ने भी गूगल की तर्ज पर डाटा और अकाउंट्स प्रिजर्व किए हैं या नहीं।

Tags: # world newsafganistanGoogleinternational NewsPanjshirTaliban
Previous Post

तीन दिन से लापता बच्चे का सूखे कुएं में मिला शव, मचा हड़कंप

Next Post

जिंदगी की जंग हार गई डॉ. शारदा, CM योगी ने इलाज के लिए दिए थे डेढ़ करोड़ रुपए

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
CM Dhami
Main Slider

वीर सैनिकों और शहीद परिवारों के सम्मान व कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री धामी

27/08/2026
Next Post

जिंदगी की जंग हार गई डॉ. शारदा, CM योगी ने इलाज के लिए दिए थे डेढ़ करोड़ रुपए

यह भी पढ़ें

Tap Connections

अब तक 4, 80, 205 से अधिक महिलाओं को दी जा चुकी है पानी जांच की ट्रेनिंग

04/03/2024
Slap

दबंगों ने सरेआम महिलाओं की पट्टे से की पिटाई, वीडियो वायरल

24/02/2021
AK Sharma

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने स्वतंत्र देव सिंह की मां को दी श्रद्धांजलि

13/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version